फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Holi 2023: बुंदेलखंड के रंगों से पूरा देश खेलता है होली, इन पहाड़ों से बनते हैं रंग-बिरंगे गुलाल

Wed, 08 Mar 2023 08:04 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़ Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 08 Mar 2023 08:04 AM IST
विज्ञापन
Holi 2023: The whole country plays Holi with the colors of Bundelkhand, colorful gulal is made from these moun
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
मध्य प्रदेश का बुंदेलखंड अपनी लोक-कला, संस्कृति और अनूठे खान पान के लिए जाना जाता है। लेकिन शायद आप नहीं जानते होंगे कि बुंदेलखंड देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अपनी एक और खास चीज के लिए जाना जाता है, वह चीज है गुलाल, जिसके बिना होली का त्योहार अधूरा है। मध्य प्रदेश के साथ ही देश के कई हिस्सों में बुंदेलखंड के टीकमगढ़ से गुलाल भेजा जाता है। यहां के गुलाल की मांग विदेशों तक में है। 
Holi 2023: The whole country plays Holi with the colors of Bundelkhand, colorful gulal is made from these moun
पायरो फ्लाइट डायस्पॉर के पहाड़ के पत्थर से बनता है गुलाल - फोटो : सोशल मीडिया
टीकमगढ़ में है गुलाल का पहाड़
पूरी दुनिया जिस गुलाल से होली खेलती है वह पायरो फ्लाइट डायस्पॉर के पहाड़ के पत्थर से बनता है। ये पहाड़ मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड अंचल में मौजूद हैं। इन पत्थरों से बनने वाले गुलाल की मांग देश के कई हिस्सों के साथ ही विदेशों में भी है। टीकमगढ़ जिले के कारी नगर परिषद क्षेत्र में पायरो फ्लाइट डायस्पॉर के पहाड़ मौजूद हैं, जो एशिया की नंबर वन पॉयरो फ्लाइट डायस्पॉर खदान मानी जाती है। यहां घने वन भी मौजूद हैं। हालांकि इस पत्थर के पहाड़ टीकमगढ़ के अलावा  बुंदेलखंड के छतरपुर, झांसी, महोबा और ललितपुर जिले में भी हैं। लेकिन यदि गुणवत्ता की बात करें तो टीकमगढ़ के पहाड़ों की क्वालिटी सबसे बेहतर है। 
Holi 2023: The whole country plays Holi with the colors of Bundelkhand, colorful gulal is made from these moun
पत्थरों की ग्रेडिंग के बाद निकलता है गुलाल - फोटो : सोशल मीडिया
विदेशों में भी भेजा जाता है पायरो फ्लाइट डायस्पॉर 
टीकमगढ़ के पायरो फ्लाइट डायस्पॉर पत्थर की डिमांड भारत के साथ ही चीन, स्पेन, अमेरिका, ब्रिटेन, ताइवान में भी है। यहां के पत्थर से बनने वाला गुलाल सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश के हाथरस में भेजा जाता है। पत्थरों की ग्रेडिंग करने के बाद गुलाल निकलता है, जो कि होली के त्योहार में बड़े पैमाने पर उपयोग होता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed