फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

The Kashmir Files: निर्माता विवेक अग्निहोत्री ने कहा भोपाली यानी समलैंगिक; दिग्विजय सिंह ने साधा निशाना 

Fri, 25 Mar 2022 12:28 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Fri, 25 Mar 2022 12:28 PM IST
सार

द कश्मीर फाइल्स फिल्म के निर्माता विवेक अग्निहोत्री नए विवाद के केंद्र में आ गए हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में भोपाली की व्याख्या समलैंगिकता से की है। इस पर दिग्विजय सिंह समेत अन्य कांग्रेस नेताओं ने उन पर हमला बोला है। 

विज्ञापन
The Kashmir Files Producer Vivek Agnihotri says Bhopali means Homosexual, Digvijaya Attacks him
द कश्मीर फाइल्स फिल्म के निर्माता विवेक अग्निहोत्री। - फोटो : सोशल मीडिया
द कश्मीर फाइल्स के निर्माता विवेक अग्निहोत्री ने नए विवाद को जन्म दे दिया है। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि आम भोपालवासी खुद को भोपाली कहलवाना नहीं चाहता। भोपाली का मतलब होमोसेक्सुअल से लिया जाता है। इस पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह समेत कई कांग्रेस नेताओं ने अग्निहोत्री पर हमला बोला है। 

 
The Kashmir Files Producer Vivek Agnihotri says Bhopali means Homosexual, Digvijaya Attacks him
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीएम निवास पर विवेक अग्निहोत्री को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। - फोटो : सोशल मीडिया
एक इंटरव्यू में अग्निहोत्री ने एक सवाल के जवाब में भोपाल की मिसाल देकर विवाद का न्योता दे दिया। उन्होंने कहा कि मैं भोपाल में बड़ा हुआ हूं पर भोपाली नहीं हूं। भोपाली के मायने अलग होते हैं। अगर किसी के बारे में कहा जाता है कि यह भोपाली है तो उसका मतलब है कि यह होमोसेक्सुअल है। नवाबी शौक वाला व्यक्ति है। इस इंटरव्यू का वीडियो वायरल हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि विवेक अग्निहोत्री जी यह आपका अपना निजी अनुभव हो सकता है। यह भोपाल के आम निवासी का नहीं है। मैं भी भोपाल और भोपालियों के संपर्क में 77 से हूं, लेकिन मेरा तो यह अनुभव कभी नहीं रहा। आप कहीं भी रहें “संगत का असर तो होता ही है”।
 
The Kashmir Files Producer Vivek Agnihotri says Bhopali means Homosexual, Digvijaya Attacks him
द कश्मीर फाइल्स के निर्माता विवेक अग्निहोत्री और उनकी टीम के साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट पार्क में पौधरोपण किया। - फोटो : सोशल मीडिया
दिग्विजय सिंह का इशारा संघ के नेताओं पर लगने वाले समलैंगिकता के आरोपों की ओर था। कांग्रेस के एक अन्य प्रवक्ता ने तो सीधे-सीधे इसे संघ और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से जोड़ दिया। केके मिश्रा ने कहा कि राजधानी भोपाल जिसने देश को राष्ट्रपति, कई ख्यात नेता, लेखक, शायर दिए हों,जहां राज्यपाल, मुख्यमंत्री, सीएस, डीजीपी सहित कई गणमान्य रहते हों,वहीं पले-बढ़े "द कश्मीर फाइल्स" के निर्माता विवेक अग्निहोत्री उस शहर को "समलैंगिकों की पहचान"बता रहे हैं! सीएम साहब आपके पास बैठे इस व्यक्ति के कथन से आप सहमत हैं? (पूर्व मंत्री) राघवजी भाई या संघ प्रचारक प्रदीप जोशी आदि के सामने आए प्रकरणों के बाद विवेक अग्निहोत्री ने कुछ कहा हो तो मैं खामोश हूं! पर समूचे भोपाल को समलैंगिकों का शहर बताना उचित है? गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा जी, क्या अन्य फिल्म निर्माताओं के अनुरूप कार्यवाही होगी या हम सभी?? कथित हिंदूवादी भी चुप हैं?




कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने कहा कि विवेक अग्निहोत्री की भोपाल के प्रति सोच सुनकर आज मामाजी का हमेशा गाया जाना वाला गाना याद आ गया… “आदमी हूं, आदमी से प्यार करता हूं" और राघव जी, प्रदीप जोशी से लेकर तमाम भाजपा और आरएसएस के नेता याद आ गए। जो व्यक्ति मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के लोगों को खुलेआम मज़ाक़ उड़ा रहा है , भोपाल की पहचान होमोसेक्सुअल बता रहा है, उसका प्रदेश के मुखिया शाल ओढ़कर, गुलदस्ता देकर सम्मान कर रहे हैं। शायद यह भी उनकी राय से सहमत होंगे… हिम्मत दिखाते, मिलने से मना करते, माफी मंगवाते…

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed