फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP News: बुरहानपुर के अतिक्रमणकारियों ने छिपा रखी थी तीन करोड़ की लकड़ी, 50 ट्रक और 30 ट्रैक्टर लकड़ी जब्त

Thu, 13 Apr 2023 05:29 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर Published by: रवींद्र भजनी Updated Thu, 13 Apr 2023 05:29 PM IST
सार

बुरहानपुर में जंगल में अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सरकारी कार्यवाही जारी है। अब तक प्रसासन ने तीन करोड़ रुपये मूल्य की 50 ट्रक और 30 ट्रैक्टर भरकर सागौन की लकड़ी जब्त की गई है।  
 

विज्ञापन
The encroachers of Burhanpur had hidden wood worth three crores, seized 50 trucks and 30 tractors
बुरहानपुर में वन विभाग ने जब्त की बेशकीमती लकड़ी। - फोटो : अमर उजाला

मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले में लंबे समय से चला आ रहा वन अतिक्रमणकारियों का आतंक अब खत्म हो रहा है। पिछले सप्ताह पुलिस-प्रशासन और वन विभाग के एक हजार जवानों की कार्रवाई की और अतिक्रमणकारियों के अवैध ठिकानों को ढहा दिया। इन ठिकानों से प्रशासन को अब तक तीन करोड़ रुपये मूल्य की सागौन की लकड़ी मिली है। इसे 50 ट्रक और 30 ट्रैक्टर में भरकर ले जाया गया। यह लकड़ी सरकारी डिपो में जमा कर दी गई है। वन विभाग के अमले को दुर्लभ पैंगोलिन के शल्क भी मिले हैं। 



बुरहानपुर जिले के जंगलों में और विशेषकर नेपानगर के घाघरला वन क्षेत्र में पिछले करीब छह माह से वन अतिक्रमणकारियों ने जंगलों को काटकर मैदान बना दिया था। पुलिस और प्रशासन ने कई बार अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई भी करने की कोशिश की। इनमें से कई अतिक्रमणकारियों को हिरासत में भी लिया। बीते छह माह में आधा दर्जन से अधिक बार इन अतिक्रमणकारियों ने पुलिस और वन अमले पर हमला किया और साथियों को छुड़ाकर ले गए। पुलिस और वन कर्मचारियों को भी कई बार इन अतिक्रमणकारियों ने घायल किया था। यह प्रशासन के लिए गंभीर समस्या बन गया था। बीते हफ्ते नेपानगर पुलिस थाने से करीब 60 से अधिक हमलावर तीन अतिक्रमणकारियों को छुड़ाकर ले गए थे जिनमें 32 हजार रुपये का इनामी बदमाश शामिल था।  

अतिक्रमणकारियों पर हुई बड़ी कार्रवाई
नेपानगर थाने पर हुए हमले के बाद जिला प्रशासन एक्शन मोड में आया। उसने पुलिस और वन अमले के साथ ही एसटीएफ के एक हजार जवानों को साथ लेकर अतिक्रमणकारियों को घेरा। उनके अवैध साम्राज्य को ध्वस्त किया। नेपानगर के सीवल क्षेत्र के जंगलों में की गई इस कार्यवाही में प्रशासनिक अमले ने 200 से अधिक अवैध अतिक्रमणों को तोड़ा है। कई लोगों को भी हिरासत में लिया है, जिनमें 13 महिलाएं भी शामिल थी।

The encroachers of Burhanpur had hidden wood worth three crores, seized 50 trucks and 30 tractors
बुरहानपुर में अतिक्रमणकारियों से पैंगोलिन के अवशेष भी बरामद किए हैं। - फोटो : अमर उजाला

बेशकीमती लकड़ी के मिले अवैध भंडार 
अतिक्रमणकारियों के अवैध ठिकानों पर कार्रवाई के बाद प्रशासन को अतिक्रमणकारियों द्वारा काटी गई बेशकीमती सागौन की लकड़ी के भंडार मिले हैं। पिछले दो दिन में प्रशासनिक अमले ने जंगलों से पहले दिन 200 घन मीटर यानी एक करोड़ रुपये मूल्य की बेशकीमती सागौन लकड़ी जब्त की थी। दूसरे दिन भी ढाई सौ से 300 घनमीटर यानी करीब दो करोड़ रुपये मूल्य सागौन लकड़ी जब्त की है। प्रशासन की कार्रवाई में 27 ट्रकों और ट्रैक्टरों के माध्यम से अब तक करीब 50 ट्रक और 30 ट्रैक्टर भरकर सागौन खंडवा स्थित वन विभाग के डिपो पहुंचाई जा चुकी है। कार्यवाही अभी भी जारी है । वन अमले को कार्यवाही के दौरान अवैध घरों से मृत पैंगोलिन के शल्क (स्केल्स) भी मिले हैं, जिसे दुर्लभ प्रजाति का माना जाता है।  

The encroachers of Burhanpur had hidden wood worth three crores, seized 50 trucks and 30 tractors
बुरहानपुर में अतिक्रमणकारियों ने लकड़ी जलाने की कोशिश की। - फोटो : अमर उजाला
दो दिन में तीन करोड़ रुपये की लकड़ी जब्त 
वनमंडलाधिकारी अनुपम शर्मा ने बताया कि सीवल-बाकड़ी मार्ग पर पामखेड़ा के जंगलों में तीन दिन पहले कार्यवाही शुरू हुई थी। दो दिन से भारी मात्रा में लकड़ी जब्त की गई है। एक दिन पहले करीब 100 घनमीटर और दूसरे दिन 200-250 घन मीटर लकड़ी जब्त की है। दो दिन में करीब 50 ट्रक और 30 ट्रैक्टर भरकर लकड़ी जब्त की है। इसकी अनुमानित कीमत तीन करोड़ रुपये है। इसे जब्त करने में पहले दिन करीब 200 और दूसरे दिन करीब 300 का वन अमला लगा था। 

लकड़ी को जब्त करने लगाए 27 ट्रक 
बुरहानपुर कलेक्टर भव्या मित्तल ने कहा कि रात में कुछ टपरों में आग लगने की सूचना मिली थी जिसे सुबह प्रशासनिक अमला चेक करने गया था। पता चला कि तीन से चार टपरों के बचे भाग में आग लगी है। वहां बड़ी मात्रा में सागौन की लकड़ी बरामद हुई है। इन्हें डिपो पहुंचाने में 27 ट्रक लगाए गए हैं। इसमें से दो करोड़ और एक दिन पूर्व एक करोड़ रुपये की लकड़ी जब्त की जा चुकी है। अभी भी कार्यवाही जारी है।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed