मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चुनावी साल में महिलाओं के बाद अब किसानों पर बड़ा दांव खेला है। उन्होंने मध्य प्रदेश सरकार की ओर से किसानों को छह हजार रुपये देने की घोषणआ की है। इससे मध्यप्रदेश के किसानों को हर साल 12 हजार रुपये मिलने लगेंगे। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार किसानों को छह हजार रुपये देती है। मध्य प्रदेश सरकार अपनी तरफ से सीएम किसान सम्मान निधि के तौर पर चार हजार रुपये दे रही थी।
{"_id":"648876953da085a4e908e289","slug":"shivraj-s-big-announcement-the-state-govt-will-also-give-6-000-rupees-to-farmers-now-12000-will-be-paid-2023-06-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"MP: शिवराज का चुनावी दांव, राज्य सरकार भी देगी किसानों को 6,000 रुपये, सम्मान निधि में मिलेंगे अब 12 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP: शिवराज का चुनावी दांव, राज्य सरकार भी देगी किसानों को 6,000 रुपये, सम्मान निधि में मिलेंगे अब 12 हजार
Tue, 13 Jun 2023 07:30 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Tue, 13 Jun 2023 07:30 PM IST
सार
मध्य प्रदेश सरकार ने किसानों के लिए बड़ी घोषणा की है। पीएम किसान सम्मान निधि में छह हजार रुपये केंद्र सरकार देती है। राज्य सरकार भी अपनी तरफ से छह हजार रुपये देगी। यानी किसानों को अब हर साल 12 हजार रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन
राजनाथ सिंह उपस्थित किसानों के सामने शिवराज सिंह चौहान की सराहना करते हुए।
- फोटो : अमर उजाला
किसानों को संबोधित करते हुए शिवराज सिंह चौहान।
- फोटो : अमर उजाला
ट्रेक्टर धारक परिवार को भी लाड़ली बहना का लाभ मिलेगा
मुख्यमंत्री चौहान ने महत्वपूर्ण घोषणा में कहा कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में अब ऐसे परिवार भी लाभान्वित होंगे जहां ट्रैक्टर हैं। योजना के प्रावधानों में पूर्व में तय किया गया था कि चार पहिया वाहन जिस परिवार के पास है, उस परिवार की महिला सदस्य को मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में पात्र नहीं होगी। अब ट्रेक्टर रखने वाले परिवार को भी मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का लाभ मिलेगा।
भीड़ देखकर राजनाथ हुए अभिभूत
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि मैंने कभी ये नही सोचा था कि मुझे यहां इस तरह का दृश्य देखने को मिलेगा। मैं आप सबका शीश झुकाकर अभिवादन करता हूं। उन्होंने कहा कि कोई कहता है कि किसान अन्नदाता है। कोई कहता है कि किसान जीवनदाता है। मैं कहता हूं कि किसान अन्नदाता भी है और जीवनदाता भी। वह इस देश का भाग्यविधाता भी है। उन्होंने शिवराज सिंह चौहान की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में 70 सालों से राज करने वाली सरकारों ने वह काम नहीं किए, जो काफी कम समय में केंद्र और प्रदेश की सरकारों ने किए हैं।

राजनाथ सिंह किसानों को संबोधित करते हुए।
- फोटो : अमर उजाला
अब भारत कमजोर देश नहीं
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत अब कमजोर देश नहीं है। किसी भी देश की हिम्मत नहीं कि आंख उठाकर हमारी ओर देखे। भारत के लोगों का विश्वास वसुधैव कुटुम्बकम में है। विश्व की धरा पर रहने वाले सभी लोगों को हम अपना मानते हैं। भारत किसी भी देश पर आक्रमण नहीं करता, यह हमारा चरित्र है। हम किसी को नहीं छेड़ेंगे, लेकिन कोई हमें छेड़ेगा, तो हम भी छोड़ेंगे नहीं। भारत इस पार नहीं, उस पार जाकर भी आतंकवादियों और हमलावरों को सबक सिखा सकता है। यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा सर्जिकल स्ट्राइक के फैसले से जग-जाहिर हो चुका है।
सिंचाई का रकबा बढ़ने से किसान की हालत सुधरी
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि सिंचाई का रकबा बढ़ने से किसान की हालत बदली है। कभी साढ़े सात लाख हेक्टेयर सिंचाई क्षमता वाला मध्यप्रदेश अब 45 लाख हेक्टेयर तक सिंचाई क्षमता बढ़ा चुका है। इसे आगे 65 लाख तक ले जाने का लक्ष्य है। राजगढ़ जिले में भी पूर्व सरकार ने सिंचाई की कोई व्यवस्था नहीं की थी। 10 वर्ष तक मुख्यमंत्री रहे जन-प्रतिनिधि भी यह व्यवस्था नहीं कर सके थे। विद्युत आपूर्ति नहीं होती थी। घंटों तक बिजली बंद रहती थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सुखालिया परियोजना से प्रभावित किसानों का मुआवजा बढ़ाने का निर्णय भी लिया जाएगा। राजगढ़ और प्रदेश के किसी भी जिले के किसानों के साथ अन्याय नहीं होने देंगे।

शिवराज के भाषण के दौरान पुनर्वास और मुआवजे की मांग करते बैनर को ऐसे फेंक दिया गया।
- फोटो : अमर उजाला
महिलाओं के हाथों से बैनर छीनकर फेंका
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जब वॉक थ्रू करते हुए भाषण दे रहे थे, तब अपने हाथों में मोहनपुरा डैम प्रभावित किसानों की समस्याओं को लेकर महिलाएं बैनर लेकर खड़ी थी। इसमें मुआवजा देने और गरीब परिवार के पुनर्वास की मांगें शामिल थी। जब सीएम आए तो महिला पुलिसकर्मियों ने उनके हाथ से बैनर छीना। उसे रैम्प के आगे फेंक दिया। हालांकि, भाषण में सीएम ने आश्वस्त किया कि जल्द ही इस परियोजना के प्रभावितों को मुआवजा दिया जाएगा।