फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tiger in Shivpuri: आज माधव नेशनल पार्क में तीन बाघ लाने का सीएम का प्रोग्राम, इनमें से एक बाघिन हो गई लापता

Fri, 10 Mar 2023 07:57 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 10 Mar 2023 07:57 AM IST
सार

मध्यप्रदेश के शिवपुरी के माधव नेशनल पार्क में 27 साल बाद बाघों की बसाहट की जा रही है। आज शुक्रवार यानी 10 मार्च को सतपुड़ा टाइगर रिजर्व नर्मदापुरम, बांधवगढ़ और पन्ना नेशनल पार्क के तीन बाघों को यहां छोड़ा जाएगा। इधर तीन बाघों में से रात तक एक बाघिन को पकड़ा नहीं जा सका था। 

विज्ञापन
Three tigers will be released today in Shivpuri's Madhav National Park
शिवपुरी के माधव नेशनल पार्क में आज तीन बाघों को छोड़ा जाना है। - फोटो : सोशल मीडिया
मध्यप्रदेश के शिवपुरी के माधव नेशनल पार्क में 27 साल बाद बाघों की बसाहट की जा रही है। आज शुक्रवार यानी 10 मार्च को सतपुड़ा टाइगर रिजर्व नर्मदापुरम, बांधवगढ़ और पन्ना नेशनल पार्क के तीन बाघों को यहां छोड़ा जाएगा। प्रदेश भाजपा इस कार्यक्रम को बड़े इवेंट के तौर पर करने की तैयारी में है और यहां पर सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। सीएम शिवराज समेत कई बड़े नेता यहां आ रहे हैं। इधर चिंता की बात ये है कि पन्ना टाइगर रिजर्व से जिस बाघिन को यहां लाने वाले थे वह गुरुवार देर रात तक पकड़ में ही नहीं आ सकी। पन्ना वन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि बाघिन को ढूंढने के प्रयास किए जा रहे हैं। अगर समय पर बाघिन नहीं मिली तो यहां से कोई दूसरी बाघिन को भेजेंगे। 


बता दें कि मध्यप्रदेश के श्योपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस तरह से कूनो में चीता प्रोजेक्ट के तहत चीते छोड़े थे अब उसी तरह से शिवपुरी के माधव राष्ट्रीय उद्यान में आज तीन बाघ छोड़े जाएंगे। आज टाइगर छोड़ने के लिए केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र सिंह, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ भाजपा नेता शिवपुरी आ रहे हैं। शिवपुरी को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। शिवपुरी शहर में बड़े-बड़े होडिंग्स, बैनर लगाए गए हैं। 
 
Three tigers will be released today in Shivpuri's Madhav National Park
माधव नेशनल पार्क में 27 साल पहले टाइगर देखा गया था। - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री माधवराव सिंधिया का 10 मार्च को जन्मदिन है। इस टाइगर प्रोजेक्ट के जरिए पूर्व केंद्रीय मंत्री माधवराव सिंधिया को भी याद किया जाएगा। बताया जा रहा है कि इसी क्रम में दो बत्ती चौराहे पर यहां पर स्व. माधवराव सिंधिया की प्रतिमा है वहां पर कार्यक्रम रखा गया है। 10 मार्च को केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया और सीएम शिवराज सिंह चौहान हैलीकॉप्टर से शिवपुरी के बलारपुर की जंगल में पहुंचेंगे। बलारपुर के जंगल में यहां पर बाड़े बनाए गए हैं। जहां इन बाघों को छोड़ा जाएगा।
 
Three tigers will be released today in Shivpuri's Madhav National Park
तीनों बाघों को कुछ दिन बड़े बाड़ों में रखा जाएगा। - फोटो : सोशल मीडिया
टाइगर प्रोजेक्ट के जरिए बड़ी ब्रांडिंग
भाजपा की रणनीति है कि इस बड़े इवेंट के जरिए इसका लाभ आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को मिल सके। श्योपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आमसभा सहित बड़े कार्यक्रम रखे गए थे। शिवपुरी में टाइगर प्रोजेक्ट के लिए केंद्रीय मंत्रियों के आगमन के अलावा सीएम शिवराज सहित प्रदेश के अन्य मंत्री भी यहां पर आएंगे। बताया जा रहा है कि शिवपुरी में भाजपा नेताओं का एक रोड शो होगा। यह रोड शो शिवपुरी में दो बत्ती चौराहे पर स्थित स्व. माधवराव सिंधिया की प्रतिमा से शुरू होगा। शहर के प्रमुख मार्गों जैसे विष्णु मंदिर रोड, माधव चौक, कोर्ट रोड, राजेश्वरी रोड आदि स्थानों से होता हुआ पोलोग्राउंड पर पहुंचेगा। यहीं पर आमसभा होगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Three tigers will be released today in Shivpuri's Madhav National Park
भाजपा नेताओं के स्वागत में शिवपुरी की सड़क बैनर-पोस्टर से ढंक गए हैं। - फोटो : सोशल मीडिया
1996 से बाघ विहिन है माधव नेशनल पार्क
माधव राष्ट्रीय उद्यान के डायरेक्टर उत्तम शर्मा ने बताया कि भोपाल स्थित मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान मैनिट में पिछले दिनों जो बाघ पकड़ा गया था, उसे माधव राष्ट्रीय उद्यान में लाया जाएगा। जबकि पन्ना व बांधवगढ़ बाघ अभयारण्य से दो बाघिनों को यहां पर लाने की तैयारी है। इन तीनों को अलग-अलग बाड़ों में रखा जाएगा। इसके बाद में इन्हें माधव राष्ट्रीय उद्यान के जंगल में छोड़ा जाएगा। शिवपुरी राष्ट्रीय उद्यान 375 किलोमीटर के दायरे में फैला हुआ है। पूर्व में इस राष्ट्रीय उद्यान में बाघ हुआ करते थे लेकिन उस समय इनके शिकार के कारण यह नेशनल पार्क बाघ विहीन हो गया। यहां 1996 में आखिरी बार टाइगर देखा गया था। 
विज्ञापन
Three tigers will be released today in Shivpuri's Madhav National Park
उमरिया से बाघ लेकर माधव नेशनल पार्क पहुंची टीम। - फोटो : सोशल मीडिया
परिक्षेत्र मगधी स्थिति बहेरहा इन्क्लोजर क्र० 6 में रखी गई बाघिन को लेकर वन्यप्राणी चिकित्सक दल एवं रेस्क्यू टीम शुक्रवार सुबह माधव राष्ट्रीय उद्यान शिवपुरी पहुंच गई है। विशेष रूप से बनाए गए ट्रक में बाघिन को लाया गया है। ये टीम राजीव मिश्रा क्षेत्र संचालक एवं लवित भारती उप संचालक की उपस्थिति में उमरिया से रवाना हुई थी। बताया जा रहा है कि उक्त बाघिन को 04 मार्च 2023 को पनपथा बफर परिक्षेत्र से रेस्क्यू कर बहेरहा इन्क्लोजर में मॉनीटरिंग एवं स्वास्थ्य परीक्षण के लिए रखा गया था। रेस्क्यू के दौरान सुधीर मिश्रा उप वनमंडलाधिकारी धमोखर, डॉ. नितिन गुप्ता, पशु चिकित्सक उमरिया, डॉ. प्रशांत देशमुख पशु चिकित्सक WCT, दीपक राज परिक्षेत्र अधिकारी मगधी, रंजन सिंह परिहार परिक्षेत्र अधिकारी ताला, अर्पित मैराल परिक्षेत्र अधिकारी पतौर उपस्थित रहे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed