{"_id":"648b38c8d4eb9e95dc0010f6","slug":"sehore-devotees-gathered-in-kubereshwar-dham-a-day-before-in-the-dome-made-for-bhajan-sandhya-2023-06-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sehore: कुबेरेश्वर धाम में भजन संध्या के लिए बने डोम में एक दिन पहले ही डटे श्रद्धालु, अफसरों ने लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sehore: कुबेरेश्वर धाम में भजन संध्या के लिए बने डोम में एक दिन पहले ही डटे श्रद्धालु, अफसरों ने लिया जायजा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 15 Jun 2023 09:44 PM IST
सार
कुबेरेश्वरधाम में शुक्रवार को प्रसिद्ध गायक हंसराज रघुवंशी की भजन संध्या हो रही है। पंडित प्रदीप मिश्रा के जन्मोत्सव को लेकर ये आयोजन हो रहा है। इसके लिए बने पंडाल में एक दिन पहले ही श्रद्धालु पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
1 of 3
डोम में एक दिन पहले ही श्रद्धालुओं ने डेरा जमा लिया है।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
सीहोर जिला मुख्यालय के समीपस्थ चितावलिया हेमा स्थित निर्माणाधीन मुरली मनोहर एवं कुबेरेश्वर महादेव मंदिर में शुक्रवार को भागवत भूषण पंडित प्रदीप मिश्रा के जन्मोत्सव का आयोजन पूरे आस्था और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इसे लेकर मंदिर परिसर में करीब एक हजार फीट का भव्य डोम लगाया गया है। कार्यक्रम को लेकर डोम में एक दिन पहले ही श्रद्धालुओं ने अपना डेरा जमा लिया है और यहां पर श्रद्धालु भगवान शिव की भक्ति में लीन है।
2 of 3
कुबेरश्वरधाम में उमड़ रही भीड़।
- फोटो : सोशल मीडिया
आयोजन के लिए मंच पर कैलाश पर्वत की तर्ज पर झांकी सजाई गई है। शुक्रवार को कार्यक्रम में प्रसिद्ध गायक हंसराज रघुवंशी भगवान शिव भक्ति के गीतों पर अपनी शानदार प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम को लेकर गुरुवार को एसडीएम अमन मिश्रा, सीएसपी निरंजन राजपूत, मंडी टीआई केजी शुक्ला सहित अन्य ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया, इसके अलावा यहां पर आने वाले श्रद्धालुओं और वीआईपी सहित अन्य की व्यवस्था को लेकर समिति के पदाधिकारी समीर शुक्ला, पंडित विनय मिश्रा और मनोज दीक्षित मामा आदि से चर्चा की।
3 of 3
कुबेरेश्वधाम में होने वाले आयोजन का जायजा लेने पहुंचे अफसर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विठलेश सेवा समिति के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि शुक्रवार को कुबेरेश्वरधाम पर शाम को प्रसिद्ध गायक हंसराज रघुवंशी अपनी शानदार प्रस्तुति देंगे। भव्य कार्यक्रम में देश सहित आस-पास के क्षेत्र के लाखों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम को भव्यता देने के लिए मंदिर परिसर में भव्य डोम का उत्तरप्रदेश और राजस्थान से पहुंचे कलाकारों द्वारा मंच को सजाया है। कलाकारों ने कैलाश पर्वत की तर्ज पर मंच पर झांकी सजाई है। कार्यक्रम का प्रसारण लाइव दिखाया जाएगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।