फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Salkanpur Devilok:  211 करोड़ की लागत से बनेगा देवीलोक, सीएम शिवराज ने किया गांव-गांव से आईं शिलाओं का पूजन

Wed, 31 May 2023 08:30 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 31 May 2023 08:30 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के सीहोर दिले में स्थित प्रसिद्ध सलकनपुर मंदिर में महाकाल लोक की तर्ज पर भव्य देवीलोक बनने जा रहा है। 211 करोड़ में इसे बनाया जाएगा। 

विज्ञापन
Salkanpur Devilok: Devilok to be built at a cost of 211 crores, CM Shivraj laid the foundation stone
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सपत्नीक देवीधाम सलकनपुर पहुंचकर देवी विजयासन की पूजा अर्चना की। - फोटो : सोशल मीडिया
मध्यप्रदेश के सीहोर दिले में स्थित प्रसिद्ध सलकनपुर मंदिर में महाकाल लोक की तर्ज पर भव्य देवीलोक बनने जा रहा है। 211 करोड़ में इसे बनाया जाएगा। बुधवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विजयासन माता के भव्य देवीलोक का शिलापूजन किया। उन्होंने अपार जन-समूह के साथ मां की स्तुति भी की। सलकनपुर में देश भर के मठ, मंदिर, शक्तिपीठ, अखाड़ों के साधु, संत, महंत और पुजारियों की उपस्थिति में हुए भूमिपूजन के साक्षी लगभग डेढ़ लाख श्रद्धालु बने।


इस अवसर सीएम शिवराज ने कहा कि विकास के कार्यों के साथ जन-जन को जोड़ने वाली धर्म और संस्कृति को बढ़ावा देना भी सरकार का उत्तरदायित्व है। यह माता का आशीर्वाद ही है कि बहन-बेटियों को गलत नजर से देखने और उनके साथ गलत करने वालों को सरकार ने फांसी देने का कानून बनाया है। राज्य सरकार माता का भव्य देवीलोक उनके ही आशीर्वाद से बनवा रही है। मां का ही आशीर्वाद है जो उनकी सरकार ने बहनों के सम्मान और छोटी-छोटी जरूरतों के लिए मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना बनाई। उन्होंने नारियों के सम्मान को सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए कहा कि नारी सशक्तिकरण और सम्मान के लिए लाड़ली लक्ष्मी और मुख्यमंत्री कन्या विवाह सहित अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं।
 
Salkanpur Devilok: Devilok to be built at a cost of 211 crores, CM Shivraj laid the foundation stone
शिवराज और साधना सिंह का स्वागत किया गया। - फोटो : सोशल मीडिया
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मैया के मंदिर परिसर में 166 करोड़ रुपये से मंदिर संरचनाओं के साथ ही 64 योगिनी, नवदुर्गा के नौ स्वरूप की प्रतिकृति के साथ ही देवी महात्म,दुर्गा सप्तशती और विभिन्न शक्तिपीठ की आकृतियां निर्माण और श्लोक उकेरे जाएंगे। मुख्यमंत्री चौहान ने देश के सभी शक्तिपीठ से आए जल और पवित्र मिट्टी का भी शिलाओं के साथ पूजन किया। यह सभी सामग्री देवीलोक के निर्माण में लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि मंदिर के नीचे श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए 45 करोड़ की लागत से निर्माण कार्य किए जाएंगे। कार्यक्रम में सांसद रमाकांत भार्गव ने भी संबोधित किया। 
 
Salkanpur Devilok: Devilok to be built at a cost of 211 crores, CM Shivraj laid the foundation stone
माता की रथ यात्रा में भी मुख्यमंत्री शामिल हुए। - फोटो : सोशल मीडिया
इसके पहले मुख्यमंत्री चौहान ने सलकनपुर में देवीलोक प्रदर्शनी और निर्माणाधीन महादेवी लोक के मॉडल का अवलोकन किया। उन्होंने मंच स्थल पर बनाई गई माता विजयासन मंदिर की प्रतिकृति के दर्शन किए। इस दौरान गाजे-बाजे के साथ निकाली गई माता की रथ यात्रा में भी मुख्यमंत्री शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने सुसज्जित वाहन में सवार होकर लगभग एक लाख श्रद्धालुओं का स्वागत किया और कार्यक्रम को ऐतिहासिक रूप देने के लिए उनका आभार माना। महोत्सव में हरियाणा से आए मशहूर भजन गायक कन्हैया मित्तल के भजनों ने समां बांधा। साथ ही प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आई ढोल, नगाड़े, ताशे, झांझ और डमरू आदि के प्रदर्शन ने चार चांद लगाए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Salkanpur Devilok: Devilok to be built at a cost of 211 crores, CM Shivraj laid the foundation stone
सीएम शिवराज ने साधु-संतों पर पुष्प वर्षा भी की। - फोटो : सोशल मीडिया
देवी विजयासन की पूजा अर्चना की
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सपत्नीक देवीधाम सलकनपुर पहुंचकर देवी विजयासन की पूजा अर्चना की। देवी विजयासन की पूजन कर उन्होंने देवी का आशीर्वाद लिया और देवी विजयासन से देश एवं प्रदेश के नागरिकों की सुख-समृद्धि तथा खुशहाली की कामना की। 

यह थे उपस्थित
देवी लोक महोत्सव के मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज की पत्नी साधना सिंह, बेटे कार्तिकेय चौहान, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी, कृषि मंत्री  कमल पटेल, इछावर विधायक  करण सिंह वर्मा, सीहोर विधायक सुदेश राय, पूर्व मंत्री और सिलवानी विधायक रामपाल सिंह, सलकनपुर ट्रस्ट के अध्यक्ष महेश उपाध्याय सहित देशभर से आए साधु संत अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed