फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP News: सीहोर में शिवभक्ति की भव्य झलक, कुबेरेश्वरधाम में एक लाख श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक, देखें तस्वीरें

Tue, 22 Jul 2025 09:04 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Tue, 22 Jul 2025 09:04 AM IST
सार

सावन के दूसरे सोमवार को मध्यप्रदेश के कुबेरेश्वरधाम में शिवभक्ति की अद्भुत छटा देखने को मिली। देशभर से आए लाखों कांवड़िए जल लेकर भगवान शिव को अर्पित करने पहुंचे। डीजे-झांकियों, हर-हर महादेव के जयघोष और सेवा पंडालों से सजा शहर शिवमय हो उठा।
 

विज्ञापन
grand glimpse of Shiva devotion in Sehore, one lakh devotees performed Jalabhishek at Kubereshwar Dham, see ph
सावन के दूसरे सोमवार को कुबेरेश्वरधाम में शिवभक्ति का अद्भुत नजारा - फोटो : अमर उजाला
सावन के दूसरे सोमवार को कुबेरेश्वरधाम शिव भक्ति में डूबा रहा। सीवन नदी के तट से लेकर मंदिर परिसर तक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। देश के कोने-कोने से आए लाखों कांवड़िए कंधों पर जल लेकर भोलेनाथ को अर्पित करने पहुंचे। इस पावन अवसर पर हर मार्ग पर "हर-हर महादेव" के जयघोष, डीजे-झांकियां और सेवा पंडालों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। हरियाणा से आए श्रद्धालु आशीष ने लगभग 80 किलो गंगाजल लेकर भगवान शिव को अर्पित किया। डाक कांवड़ की रफ्तार लगातार बढ़ रही है। श्रद्धालु संतान, नौकरी और अन्य मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए कांवड़ लेकर धाम पहुंच रहे हैं।

 
grand glimpse of Shiva devotion in Sehore, one lakh devotees performed Jalabhishek at Kubereshwar Dham, see ph
सावन के दूसरे सोमवार को कुबेरेश्वरधाम में शिव भक्ति का सैलाब - फोटो : अमर उजाला
शिव भक्तों की सेवा सबसे बड़ी भक्ति: पंडित प्रदीप मिश्रा

श्रावण मास में कुबेरेश्वरधाम में आयोजित ऑनलाइन शिव महापुराण कथा के पहले दिन अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने शिव भक्ति और सेवा का महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि शिव भक्तों की सेवा सबसे बड़ी भक्ति है और शिव पुराण हमारे जीवन की दिशा और दशा दोनों बदल सकता है। पंडित मिश्रा ने देवराज ब्राह्मण की कथा का उल्लेख करते हुए बताया कि कैसे एक पापी और धन के पीछे भागने वाला व्यक्ति केवल शिवमहापुराण की कथा सुनकर शिवलोक को प्राप्त कर सका। उन्होंने कहा कि सावन मास में भोलेनाथ की पूजा करने से सभी पाप नष्ट होते हैं।
 
grand glimpse of Shiva devotion in Sehore, one lakh devotees performed Jalabhishek at Kubereshwar Dham, see ph
शिव भक्तों का जनसैलाब उमड़ा कुबेरेश्वरधाम - फोटो : अमर उजाला
रुद्राभिषेक से प्रसन्न होते हैं भगवान शिव
कथा के दौरान उन्होंने रुद्राभिषेक की महिमा भी बताई। उन्होंने कहा कि भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए बड़े अनुष्ठान की आवश्यकता नहीं होती, केवल जल और बेलपत्र से भी भोलेनाथ प्रसन्न हो जाते हैं। रुद्राभिषेक में प्रयुक्त वस्तुएं जैसे दूध, घी, शहद, बेलपत्र, धतूरा आदि स्वास्थ्यवर्धक भी होते हैं और इनसे शिव कृपा प्राप्त होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
grand glimpse of Shiva devotion in Sehore, one lakh devotees performed Jalabhishek at Kubereshwar Dham, see ph
सीहोर में शिवभक्ति की भव्य झलक - फोटो : अमर उजाला
शिक्षा और बेटियों को लेकर दिया सामाजिक संदेश
कथा के माध्यम से पंडित मिश्रा ने शिक्षा को देश की जड़ बताते हुए वेदों के संरक्षण की कथा सुनाई। उन्होंने नारायण के हयग्रीव अवतार का उल्लेख करते हुए बताया कि कैसे उन्होंने असुरों से वेदों को बचाकर ज्ञान का पुनर्स्थापन किया। इसके अलावा उन्होंने लिंग भेद मिटाने का संदेश भी दिया। नेपानगर की एक बहन के पत्र का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि बेटा और बेटी में कोई अंतर नहीं है। उस बहन ने शिव भक्ति से दो बेटों की प्राप्ति की बात साझा की थी, जो समाज को बेटियों को बराबरी का स्थान देने की प्रेरणा देता है। शहर में कांवड़ यात्रियों के लिए कई स्थानों पर बड़े-बड़े सेवा पंडाल लगाए गए, जहां भोजन, जल और प्रसादी की व्यवस्था की गई थी। भोलेनाथ के भक्त बिना थकान की परवाह किए मंदिर की ओर बढ़ते रहे। पूरे शहर में शिवमय वातावरण देखने को मिला।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed