फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP News: कार और मिनी ट्रक की भिड़ंत में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत, जेसीबी से काटकर निकाले शव

Fri, 02 Aug 2024 09:34 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 02 Aug 2024 09:34 PM IST
सार

सागर में कार और मिनी ट्रक की आमने-सामने हुई टक्कर में एक परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं कार चालक की हालत गंभीर है। ट्रक चालक मौके से भाग गया। 

विज्ञापन
MP News: Five people of the same family died in the collision between car and mini truck
सागर में सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। - फोटो : अमर उजाला
मध्य प्रदेश के सागर-दमोह सड़क मार्ग पर भीषण सड़क हादसा हो गया। इसमें पांच लोगों की मौत हो गई तो एक गंभीर रूप से घायल हैं। हादसा कार और मिनी ट्रक में आमने-सामने टकराने से हुआ है। टक्कर इतनी भयानक थी कि कार और ट्रक को अलग करने के लिए जेसीबी की मदद ली गई तब शव बाहर निकाले जा सके।


जानकारी के अनुसार हादसा सागर जिले के सानोधा थाना क्षेत्र में जटाशंकर की घाटी पर शुक्रवार शाम को हुआ है। बताया जा रहा है कि सागर जिले के परसोरिया गांव के निवासी जैन परिवार के सदस्य सागर से परसोरिया  अपनी आई-20 कार से वापस जा रहे थे। इस दौरान कार में एक पुरुष, तीन महिलाएं तथा एक बच्चा सवार थे। जब इनकी कार दमोह रोड पर जटाशंकर की घाटी पर पहुंची इसी दौरान सामने से आ रहे आयशर ट्रक से कार की सीधी भिड़ंत हो गई। वाहनों की यह टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन टकराकर सड़क से नीचे उतर गए तथा कार ट्रक के अगले हिस्से में घुस कर बुरी तरह फंस गई थी। ट्रक का अगला हिस्सा कार के ऊपर चढ़ गया था, जिसे जेसीबी की मदद से अलग कर कार में फंसे लोगों को निकाला गया। 
MP News: Five people of the same family died in the collision between car and mini truck
सागर में सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। - फोटो : अमर उजाला
हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर सनोधा पुलिस पहुंच गई थी। साथ ही आस पास के ग्रामीण भी इकठ्ठे हो गए। नरयावली विधायक प्रदीप लारिया भी दुर्घटना स्थल पर पहुंच गए। हादसे के बाद दमोह-सागर मार्ग पर परिवहन रुक गया और इस दौरान सड़क पर वाहनों की लाइन लग गई। 
हादसे के बाद आयशर ड्राइवर वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। 

पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला और एंबुलेंस की सहायता से जिला चिकित्सालय भिजवाया। इस हादसे में अब तक पांच लोगों की मौत हो गई है। वहीं दो अन्य की हालत गंभीर और चिंताजनक बताई जा रही है। मृतकों की पहचान संदेश जैन. श्रीप्रभा जैन, निधि जैन, नैंसी जैन तथा 6 वर्षीय उत्कर्ष जैन के रूप में हुई है। जबकि कार ड्राइवर बबलू खान गंभीर अवस्था में इलाजरत है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed