{"_id":"62fcfbdd866b987ec30a9cd9","slug":"robot-made-of-scrap-will-handle-traffic-in-mandla-police-officer-made-it-for-three-thousand-rupees","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Madhya Pradesh: मंडला में स्क्रैप से बना रोबोट संभालेगा ट्रैफिक, तीन हजार रुपये में पुलिस अधिकारी ने बना डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Madhya Pradesh: मंडला में स्क्रैप से बना रोबोट संभालेगा ट्रैफिक, तीन हजार रुपये में पुलिस अधिकारी ने बना डाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडला
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 17 Aug 2022 08:01 PM IST
सार
Madhya Pradesh: मंडला में स्क्रैप से बना रोबोट संभालेगा ट्रैफिक, तीन हजार रुपये में पुलिस अधिकारी ने बना डाला Madhya Pradesh: Robot made of scrap will handle traffic in Mandla, police officer made it for three thousand rupees
विज्ञापन
1 of 3
मंडला में ट्रैफिक सुधारने में मदद करेगा रोबोट
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मध्य प्रदेश के मंडला में यातायात पुलिस के एक अधिकारी ने कबाड़ से एक रोबोट बनाया है, जो ट्रैफिक को कंट्रोल करने में मदद कर रहा है। इसका फायदा भी दिखने लगा है। लोग नियमों का पालन करने लगे हैं। इस रोबोट को बनाने में करीब 2-3 हजार रुपये खर्च किए गए हैं। इंदौर में भी यातायात सिग्नल के रूप में देश का पहला रोबोट स्थापित किया गया था, हालांकि इसे इंजीनियरों ने मिलकर 30 लाख रुपये में बनाया था। मंडला के पुलिस अधिकारी की अब सभी जगह तारीफ हो रही है।
2 of 3
इस रोबोट को घरेलू चीजों से बनाया गया है।
- फोटो : ANI
बता दें कि मंडला जिले के यातायात थाने में पदस्थ एक पुलिस अधिकारी सूबेदार योगेश राजपूत ने ये कमाल किया है। उन्होंने न्यूज एजेंसी को बताया कि हमारे ज़िले में एक ही चौराहा है जहां सिग्नल लगा है। ग्रामीण अंचलों से लोग शहर आते हैं। लोगों से सिग्नल का पालन कराना बहुत बड़ा टास्क है। इसी उद्देश्य के तहत मैंने एक रोबोट बनाया है, जो लोगों को बता सके कि ट्रैफिक सिग्नल का पालन कैसे करना है। इस रोबोट को बनाने के लिए मैंने घरेलू चीजों का इस्तेमाल किया है, जिसमें लगभग 2-3 हजार रुपये का खर्च आया है।
3 of 3
सूबेदार योगेश राजपूत ने ये रोबोट बनाया है।
- फोटो : ANI
योगेश राजपूत ने बताया कि रोबोट को प्रायोगिक तौर पर बनाया गया है। इस पर अधिक काम करने के पश्चात इसकी कमियों को दूर कर अच्छा बनाया जाएगा। योगेश ने रोबोट में एक कैमरा भी सेट किया है, जो चौराहे की वीडियो रिकॉर्ड करता है।
इंदौर में पहले से ट्रैफिक संभाल रहा रोबोट
बता दें कि इंदौर में देश का पहला रोबोट बनाया गया था, जो ट्रैफिक कंट्रोल करने में मदद करता है। इसे जहां लगाया गया है, उस चौराहे का नाम ही रोबोट चौराहा पड़ गया है। इंदौर के इस रोबोट को करीब 30 लाख में बनाया गया था, जबकि मंडला का रोबोट 203 हजार में ही तैयार होना बताया जा रहा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।