फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mahakumbh: महांकुभ में MP के भक्तों को बॉर्डर पर ही रोका, रीवा के चाकघाट में कई किमी लंबा जाम; देखें तस्वीरें

Wed, 29 Jan 2025 04:03 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 29 Jan 2025 04:03 PM IST
सार

रीवा और प्रयागराज जिले की सीमा पर स्थित चाकघाट पर कई किमी लंबा जाम लगा है। यूपी प्रशासन ने प्रयागराज जाने वाले भक्तों को रोक दिया है। लोग कई घंटे से जाम में फंसे हुए हैं। वे न तो घर लौट पा रहे हैं और न ही महाकुंभ में जा पा रहे हैं।

विज्ञापन
Mahakumbh Stampede News Devotees Stopped at the Border Long Jam at Chakghat in Rewa
बॉर्डर पर लगा 25 किमी. लंबा जाम। - फोटो : अमर उजाला

मौनी अमावस्या पर प्रयागराज महाकुंभ में मची भगदड़ में कई लोग हताहत हुए हैं। जबकि, कई बेहोश और घायल हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। यहां मची भगदड़ का सबसे बड़ा कारण श्रद्धालुओं की अधिक भीड़ को माना जा रहा है। ऐसे में प्रयागराज में और भीड़ न बढ़े, इसके लिए श्रद्धालुओं को यूपी सीमा से सटे जिलों में ही रोक दिया गया है। इससे बॉर्डर इलाकों में लंबा जाम लग रहा है।    



 
ऐसे ही नजारा रीवा और प्रयागराज जिले की सीमा पर स्थित चाकघाट में देखने को मिल रहा है। जहां, उत्तर प्रदेश प्रशासन ने प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं को रोक दिया है। लोग कई घंटों से जाम में फंसे हुए हैं। वे न तो घर लौट पा रहे हैं और न ही प्रयागराज की ओर बढ़ पा रहे हैं।

Mahakumbh Stampede News Devotees Stopped at the Border Long Jam at Chakghat in Rewa
महाकुंभ में जाने वाले श्रद्धालुओं को बॉर्डर पर रोका। - फोटो : Amar Ujala

सुबह छह बजे से एंट्री बंद
दरअसल, बुधवार सुबह करीब 6 बजे से उत्तर प्रदेश प्रशासन ने यातायात रोक दिया। महाकुंभ और मौनी अमावस्या के शाही स्नान के चलते भारी भीड़ प्रयागराज पहुंच रही थी, लेकिन भीड़ को नियंत्रित करने में आ रही परेशानी को देखते हुए प्रशासन ने सीमा पर ही वाहनों को रोक दिया।

Mahakumbh Stampede News Devotees Stopped at the Border Long Jam at Chakghat in Rewa
महाकुंभ में जाने वाले श्रद्धालुओं को बॉर्डर पर रोका। - फोटो : Amar Ujala

हम पूरी कोशिश कर रहे 
रीवा कलेक्टर प्रतिभा पाल ने बताया कि कई किमी लंबा जाम लगा हुआ है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। छत्तीसगढ़, झारखंड और मध्य प्रदेश से उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने का यही एकमात्र मार्ग है, इसलिए इस रास्ते को प्रतिबंधित किया गया है। उन्होंने ने कहा- हम पूरी कोशिश कर रहे हैं कि सभी श्रद्धालुओं को उचित समय पर उचित स्थान पर भेज सकें। प्रयागराज जिला प्रशासन से लगातार संपर्क में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mahakumbh Stampede News Devotees Stopped at the Border Long Jam at Chakghat in Rewa
श्रद्धालुओं के रहने और खाने का किया गया इंतजाम। - फोटो : Amar Ujala

रहने और खाने की व्यवस्था
चाकघाट पर लगे लंबे जाम को देखते हुए प्रशासन की ओर से लोगों के रुकने और खाने पीने की व्यवस्था कराई गई है। टेंट और मैरिज गार्डन में लगाकर लोगों को उनमें रखा गया है, साथ ही खाने और पीने का भी इंतजाम किया गया। कई जगह इन टंटों में रुके श्रद्धालु भजन कीर्तन कर भगवान का स्मरण कर रहे हैं और अपना समय बिता रहा हैं। लोगों का कहना है कि चाकघाट से यूपी बॉर्डर तक करीब 20-25 किमी लंबा जाम लगा है।

विज्ञापन
Mahakumbh Stampede News Devotees Stopped at the Border Long Jam at Chakghat in Rewa
सीएम मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

सीएम यादव बोले- समुचित व्यवस्था का ध्यान रख रहे  
प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने भी इस लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने एक्स कर लिखा- मौनी अमावस्या के महापर्व पर तीर्थराज प्रयाग (महाकुंभ) में देश-विदेश से पधारे करोड़ों श्रद्धालु पवित्र स्नान करने के लिए पहुंच रहे हैं। स्नान पर्व को दृष्टिगत रखते हुए रीवा जिले अंतर्गत मध्यप्रदेश-उत्तरप्रदेश की सीमा पर श्रद्धालुओं के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। प्रयागराज में भीड़ अधिक होने के कारण रीवा जिले के चाकघाट थाना अंतर्गत सीमा पर हजारों श्रद्धालुओं के वाहन सीमा पर रुके हुए हैं। हमारे पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं, जो वहां सभी श्रद्धालुओं के खाने-पीने से लेकर ठहरने की समुचित व्यवस्था का ध्यान रख रहे हैं। साथ ही स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों के लिए डॉक्टरों की टीम को भी मौके पर उपलब्ध कराया गया है। मैं सभी श्रद्धालुओं से अपील करता हूं कि प्रशासन के दिशा निर्देशों का पालन करें और संयम बनाए रखें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed