फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Omkareshwar News: CISF इकाई ओंकारेश्वर पावर स्टेशन में मल्टी एजेंसी मॉक ड्रिल का सफल आयोजन

Fri, 21 Nov 2025 10:36 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओंकारेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओंकारेश्वर Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 21 Nov 2025 10:36 PM IST
सार

ओंकारेश्वर पावर स्टेशन की CISF इकाई ने मल्टी एजेंसी मॉक ड्रिल सफलतापूर्वक आयोजित की। मंदिर व बांध क्षेत्र में आतंकी हमला, आगजनी, घुसपैठ जैसे परिदृश्यों पर समन्वय, त्वरित प्रतिक्रिया का अभ्यास हुआ। इसमें पुलिस, फायर, मेडिकल, NHDC, SDRF सहित 8 टीमें शामिल थीं।

विज्ञापन
Omkareshwar News: CISF unit successfully organised multi-agency mock drill at Omkareshwar Power Station
ओंकारेश्वर में मॉक ड्रिल - फोटो : अमर उजाला
CISF इकाई ओंकारेश्वर पावर स्टेशन द्वारा आज एक वृहद मल्टी एजेंसी मॉक ड्रिल का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य आकस्मिक परिस्थितियों—जैसे आगजनी, आतंकी हमला, सुरक्षा उल्लंघन तथा आपदा -प्रबंधन के दौरान विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय, त्वरित प्रतिक्रिया एवं संयुक्त कार्रवाई की क्षमता का परीक्षण करना था।


 
Omkareshwar News: CISF unit successfully organised multi-agency mock drill at Omkareshwar Power Station
ओंकारेश्वर में मॉक ड्रिल - फोटो : अमर उजाला
ड्रिल के दौरान CISF, स्थानीय पुलिस प्रशासन, फायर सर्विस, चिकित्सा दल तथा एनएचडीसी ओम्कारेश्वर प्रबंधन के प्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से भाग लेकर वास्तविक परिस्थितियों जैसे परिदृश्य तैयार किए और निर्धारित SOPs के अनुसार समयबद्ध प्रतिक्रिया की। ओंकारेश्वर मंदिर क्षेत्र में मॉक ड्रिल का प्रदर्शन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं को रोका गया आतंकी हमले एवं अन्य कोई घटना के दौरान किस प्रकार संयम रखना चाहिए और किस प्रकार श्रद्धालुओं का ध्यान रखा जाए। इसके पश्चात ओंकारेश्वर बांध में आतंकी हमले के दौरान किस प्रकार विभिन्न एजेंसियों को सावधान होकर आतंकियों से कैसे निपटना चाहिए और विस्फोटक पदार्थ को कैसे देखना चाहिए, नष्ट करना चाहिए प्रदर्शन किया गया।

 
Omkareshwar News: CISF unit successfully organised multi-agency mock drill at Omkareshwar Power Station
ओंकारेश्वर में मॉक ड्रिल - फोटो : अमर उजाला
परियोजना प्रमुख धीरेंद्र द्विवेदी और एसडीएम पंकज वर्मा एवं SDOP मनोहर सिंह गवली, ओंकारेश्वर परियोजना से ही मानव संसाधन विभाग  अध्यक्ष चंचला सिन्हा, डीजीएम सिविल संजय कुमार स्थानीय पुलिस अधिकारी, फायर विभाग के अधिकारी तथा पावर स्टेशन प्रबंधन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। सभी गणमान्य व्यक्तियों ने मॉक ड्रिल की गुणवत्ता, समन्वय तथा CISF की तत्परता की सराहना की एवं जो खामियां रह गईं, उन्हें बताया गया। परियोजना प्रमुख धीरेंद्र द्विवेदी ने ड्रोन संबंधी जानकारी   ली। एसडीएम पंकज वर्मा ने कहा कि शासन प्रशासन की ओर से इस दौरान जो सहयोग दिया गया, उसमें कोई खामी रह गई हो तो भविष्य में ध्यान दिया जाएगा। इंदिरा सागर परियोजना से आए सहायक कमांडेंट संजीव कुमार ने एवं ओंकारेश्वर परियोजना के सीआईएसएफ सहायक कमांडेंट दर्शन सिंह ने कहा कि इस कार्यक्रम के जो अभ्यास मंदिर क्षेत्र एवं बांध परिसर क्षेत्र में हुआ भविष्य में भी इस प्रकार का मॉक ड्रिल का आयोजन होगा, ताकि हर नागरिक में जागरूकता रहे और मंदिर क्षेत्र में बेहतर वातावरण रहे। टीमों द्वारा जो प्रदर्शन किया गया, उसमें जो कुछ चूक रही है सभी पार्टियों को ध्यान दिलाया गया और सबके प्रदर्शन की सराहना की गई।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Omkareshwar News: CISF unit successfully organised multi-agency mock drill at Omkareshwar Power Station
ओंकारेश्वर में मॉक ड्रिल - फोटो : अमर उजाला
मॉकड्रिल के दौरान सुरक्षाकर्मियों द्वारा परिधि सुरक्षा, घुसपैठ रोकथाम, घायलों का त्वरित निष्कासन, फायर कंट्रोल, क्राइसिस कम्युनिकेशन तथा इमरजेंसी रिस्पांस के मानकों का परीक्षण किया गया। विभिन्न टीमों ने निर्धारित समय सीमा में उत्कृष्ट कार्य-समन्वय का प्रदर्शन करते हुए स्थिति पर सफलतापूर्वक नियंत्रण प्राप्त किया।

 
विज्ञापन
Omkareshwar News: CISF unit successfully organised multi-agency mock drill at Omkareshwar Power Station
ओंकारेश्वर में मॉक ड्रिल - फोटो : अमर उजाला
CISF इकाई ने बताया कि इस प्रकार के संयुक्त अभ्यास समय–समय पर आयोजित किए जाते हैं, जिससे वास्तविक आपदा अथवा सुरक्षा चुनौती की स्थिति में सभी एजेंसियों की प्रतिक्रिया और अधिक प्रभावी, समन्वित तथा त्वरित हो सके। इस कार्यक्रम के दौरान  अधिकारियों ने मॉक ड्रिल के परिणामों की समीक्षा की तथा भविष्य में और अधिक उत्कृष्ट तैयारी हेतु महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए। इस दौरान इन टीमों में बीडीडीएस (बम  डिस्पोजल और डिटेक्शन टीम) खरगोन एवं इंटेलिजेंस ब्यूरो के अधिकारी मंजूषा राठौर खंडवा,  मंडी ट्रस्ट की टीम से तहसीलदार उदय सिंह मंडलोई, एसडीआरएफ कुल मिलाकर 8 टीमों ने भाग लिया। इंदिरा सागर पावर स्टेशन से निरीक्षक बृजेश गुप्ता उपनिरीक्षक पंकज राठौर ने भी भाग लिया ।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed