फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Omkareshwar: स्वर्गीय राव देवेंद्र सिंह का अंतिम संस्कार, सादगी और सेवा की मिसाल रहे जीवन को दी गई श्रद्धांजलि

Fri, 05 Sep 2025 09:52 PM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओंकारेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओंकारेश्वर Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Fri, 05 Sep 2025 09:52 PM IST
सार

स्वर्गीय राव देवेंद्र सिंह, ओंकारेश्वर मंदिर ट्रस्ट के प्रबंधक और मांधाता राज परिवार के वरिष्ठ सदस्य, का 79 वर्ष की आयु में निधन हो गया। नर्मदा तट पर उनकी अंतिम यात्रा में हजारों लोग शामिल हुए। सादगी, सेवा और भक्ति भाव से जुड़ा उनका जीवन क्षेत्र के लिए आदर्श बना रहेगा।

विज्ञापन
Omkareshwar: Last rites of late Rao Devendra Singh, palanquin taken out
राज परिवार की परंपरा के अनुसार उन्हें डोले पर सजाकर ले जाया गया। - फोटो : अमर उजाला
तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर ने हाल ही में एक सच्चे सेवक और श्रद्धालु को खो दिया। श्री ओंकारेश्वर मंदिर ट्रस्ट के प्रबंधक और मांधाता राज परिवार के वरिष्ठ सदस्य स्वर्गीय राव देवेंद्र सिंह का नर्मदा तट पर अंतिम संस्कार हुआ। मुखाग्नि उनके बड़े पुत्र धर्मेश सिंह ने दी।


79 वर्ष की आयु में निधन के बाद उनकी अंतिम यात्रा ग्राम थापना स्थित निज निवास से रामरथ द्वारा नर्मदा घाट तक पहुंची।  राज परिवार की परंपरा के अनुसार उन्हें डोले पर सजाकर ले जाया गया। यात्रा मार्ग में हर गली, हर चौक पर लोग भावुक होकर उनके अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि अर्पित करते रहे। 

ये भी पढ़ें- ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर के प्रबंधक ट्रस्टी का निधन, छोटे दादा के नाम से थी पहचान

 
Omkareshwar: Last rites of late Rao Devendra Singh, palanquin taken out
राव देवेंद्र सिंह का नर्मदा तट पर अंतिम संस्कार हुआ। - फोटो : अमर उजाला
राजनीतिक हस्तियां, सामाजिक संगठन, मंदिर समिति के कर्मचारी और हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने यह साबित किया कि उनका जीवन केवल राजसी ठाठ-बाठ तक सीमित नहीं था। वे सादगी, विनम्रता और सेवा के प्रतीक थे। विधायक प्रतिनिधि दीपक पटेल ने कहा, "उन्होंने अपना जीवन भगवान ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग महादेव की सेवा में समर्पित किया।" मंदिर के पुजारी, कर्मचारी और क्षेत्र के लोग उन्हें अपना मानते थे। ठाकुर राज नारायण सिंह ने शोकसभा में कहा कि उनका व्यवहार सभी के लिए समान और आदर्श था। उनका जीवन सादगी, भक्ति और सेवा की मिसाल बना रहेगा।


 
Omkareshwar: Last rites of late Rao Devendra Singh, palanquin taken out
राज परिवार की परंपरा के अनुसार उन्हें डोले पर सजाकर ले जाया गया। - फोटो : अमर उजाला
विधायक प्रतिनिधि दीपक पटेल ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उन्होंने अपना पूरा जीवन भगवान ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग महादेव की सेवा में लगाया। वे सच्चे अर्थों में भक्ति भाव से जुड़े रहे।" ओंकारेश्वर मंदिर से जुड़े पुजारीगण, कर्मचारी और क्षेत्र के हर वर्ग के लोग उन्हें अपना मानते थे। यही कारण है कि उनके निधन पर पूरा क्षेत्र शोक में डूब गया। मांधाता विधानसभा के पूर्व विधायक ठाकुर राज नारायण सिंह, वर्तमान मांधाता के विधायक नारायण पटेल के पुत्र एवं उनके प्रतिनिधि दीपक पटेल, ओंकारेश्वर तहसीलदार उदय मंडलोई, मंदिर ट्रस्ट के सहायक कार्यपालन अधिकारी आशीष दीक्षित, साइकिल पुजारी पंडित डंकेश्वर दीक्षित, मध्यकाल पुजारी जितेंद्र शास्त्री एवं प्रातः काल पुजारी राम परसाई मंदिर के मैनेजर आशीष दीक्षित, पांडा संख्या अध्यक्ष पंडित नवल किशोर शर्मा, पंडित निलेश पुरोहित, अशोक उपाध्याय, अशोक दुबे कई भाग के अधिकारीयों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed