{"_id":"63589967599d3e2e3d5aa82e","slug":"mp-news-satna-chitrakoot-donkey-mela-salman-donkey-for-sale-in-rupees-one-lakh-only","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"MP News: सतना में लगा गधों का मेला, सलमान बिका एक लाख में, शाहरुख के मिले 90 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: सतना में लगा गधों का मेला, सलमान बिका एक लाख में, शाहरुख के मिले 90 हजार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Wed, 26 Oct 2022 07:50 AM IST
सार
मध्यप्रदेश के सतना जिले में स्थित चित्रकूट में गधों का मेला भर गया है। इसमें सलमान नामक गधा एक लाख रुपये में बिका तो वहीं शाहरुख नाम के गधे के बदले 90 हजार रुपये मिले।
विज्ञापन
1 of 3
सतना के चित्रकूट में लगा गधों का मेला।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मध्यप्रदेश के सतना के चित्रकूट में दीपावली के दूसरे दिन इस बार भी गधों का मेला लगा। मेले में सबसे महंगे बिके गधों के नाम सलमान और शाहरुख बताए जा रहे हैं, जिसके बदले उनके मालिकों को एक लाख और 90 हजार रुपये मिले। बाकी गधे 30 हजार से 60 हजार रुपये के बीच बिके हैं।
इस मेले की खासियत यह है कि इसकी शुरुआत मुगल शासक औरंगजेब ने कराई थी। सतना जिले की चित्रकूट नगर पंचायत इस मेले का आयोजन करती है। इस बार इस मेले में मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश ही नहीं बल्कि बिहार, छत्तीसगढ़ और अन्य राज्यों से भी व्यापारी पहुंचे हैं। पांच हजार से अधिक गधे और खच्चर बेचने के लिए मेले में आए हैं। मजे की बात तो यह है कि गधे को खरीदने-बेचने वालों से ज्यादा भीड़ इस मेले को देखने वालों की है।
2 of 3
सतना में गधों के मेले में पांच हजार गधे बिकने आए हैं।
- फोटो : सोशल मीडिया
नाम बनाते हैं इन गधों को खास
मुगल सेनाओं में गधों और खच्चरों का महत्वपूर्ण योगदान रहता था। चित्रकूट के मेले से ही औरंगजेब ने अपनी सेना के लिए गधे-खच्चर मंगवाए थे। इससे इसका महत्व बढ़ जाता है। कई व्यापारी अपने गधों के नाम फिल्मी सितारों के नाम पर रखते हैं और यही पहचान उन्हें आम से खास बना देती है। इस मेले में उन्नत किस्म के गधे और खच्चर बिकने के लिए आते हैं।
3 of 3
सतना के गधों के मेले में बड़ी संख्या में खच्चर भी बिकने आए हैं।
- फोटो : सोशल मीडिया
हर गधे की लगती है एंट्री फीस
गधों के मेले में गधा बेचने के लिए एंट्री फीस भी चुकानी होती है। चित्रकूट नगर पंचायत प्रत्येक गधे के लिए 300 रुपये की एंट्री फीस वसूलती है। इसी तरह एक खूंटे के लिए 30 रुपये चुकाने होते हैं। इसके बाद गधों के लिए बोलियां लगती हैं और गधे की नस्ल और सेहत को देखकर कीमत तय की जाती है। औसतन तीन से चार हजार गधे हर साल इस मेले में बिक जाते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।