फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP News: बालाघाट में जनसभा, CM शिवराज बोले- किसानों को छला, बहनों को धोखा दिया, कांग्रेस नहीं कर सकती विकास

Thu, 22 Jun 2023 08:34 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 22 Jun 2023 08:34 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के बालाघाट में गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनसभा का आयोजन किया गया। इसमें सीएम शिवराज ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

विज्ञापन
MP News: Public meeting in Balaghat, CM Shivraj said – Congress that cheats farmers cannot do development
बालाघाट में भाजपा के दिग्गज नेता पहुंचे। - फोटो : सोशल मीडिया
मध्यप्रदेश के बालाघाट में गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनसभा का आयोजन किया गया। इसमें सीएम शिवराज ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार के समय प्रदेश की क्या हालत थी, सभी ने देखी है। सड़कें खराब थीं, बिजली नहीं थी, किसानों को सिंचाई के लिए पानी नहीं मिलता था। 15 महीने वाली कांग्रेस की सरकार ने कर्जमाफी का झूठा वादा करके किसानों को कर्जदार बना दिया। बहनों को छला। जनहित की सारी योजनाएं बंद कर दीं। कांग्रेस देश-प्रदेश का विकास नहीं कर सकती, ये काम सिर्फ भाजपा कर सकती है। अगर आप को भारतीय जनता पार्टी पर विश्वास है, प्रधानमंत्री मोदी जी पर विश्वास है, शिवराज मामा पर विश्वास है तो आने वाले चुनावों में भाजपा को जिताने का संकल्प लें।

 
MP News: Public meeting in Balaghat, CM Shivraj said – Congress that cheats farmers cannot do development
बालाघाट पहुंचे सीएम शिवराज ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। - फोटो : सोशल मीडिया
मुख्यमंत्री चौहान ने अगले वर्ष से समर्थन मूल्य पर गर्मी की धान की खरीदी करने, स्कूलों के टॉपर छात्रों को भी स्कूटी देने तथा सितम्बर में बालाघाट में मेडिकल कॉलेज का भूमिपूजन किए जाने तथा एक लाख के बाद 50 हजार और सरकारी भर्तिया किए जाने की घोषणाएं भी की। सभा को प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश सह प्रभारी पंकजा मुंडे ने भी संबोधित किया। सभा के पश्चात मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी नेताओं के साथ शौर्य और स्वाभिमान की प्रतीक वीरांगना रानी दुर्गावती जी की वीरगाथा और जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास को जन जन तक पहुंचाने गौरव यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 
 
MP News: Public meeting in Balaghat, CM Shivraj said – Congress that cheats farmers cannot do development
बालाघाट में जनसभा में पहुंचे प्रदेश भाजपा के दिग्गज नेता। - फोटो : सोशल मीडिया
कांग्रेसियों को तो योग से भी दिक्कत
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में एक नये भारत का उदय हो रहा है। कांग्रेस के जमाने में छोटे-छोटे देश हमें आंखें दिखाते थे। लेकिन अब अगर चीन भी हमें आंखें दिखाने की कोशिश करता है, तो हमारे सैनिक चीनियों की गर्दन तोड़कर चीन में फेंक देते हैं। उन्होंने कहा कि अगर प्रधानमंत्री मोदी नहीं होते, तो क्या कोविड की वैक्सीन इतने जल्दी बन पाती? बीसियों साल लग जाते। मोदी जी के नेतृत्व में भारत ने न सिर्फ वैक्सीन बनाई, बल्कि दुनिया के अन्य देशों को भी दी। चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री अभी अमेरिका में हैं और कल सारी दुनिया में योग की धूम रही। कांग्रेसियों को छोड़कर अन्य सभी ने योग किया। पता नहीं कांग्रेस को योग से क्या दिक्कत है? चौहान ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में देश का जो कायाकल्प हो रहा है, वह विरोधियों को रास नहीं आ रहा। इसलिए वे उनकी आलोचना करते हैं, गालियां देते हैं। लेकिन प्रदेश की जनता मोदी जी और भारतीय जनता पार्टी के साथ खड़ी है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
MP News: Public meeting in Balaghat, CM Shivraj said – Congress that cheats farmers cannot do development
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी संबोधित किया। - फोटो : सोशल मीडिया
दिग्विजय राज तो याद ही होगा
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि सुशासन देने का काम भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने किया है। कांग्रेस सरकार में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी कहते थे कि हम केन्द्र से 1 रुपये भेजते हैं तो 85 पैसे भ्रष्टाचार में चले जाते हैं। गरीब हितग्राही के हाथों में सिर्फ 15 पैसे ही पहुंचता है। कांग्रेस सरकार में दलाल और बिचौलिये काम करते थे। प्रधानमंत्री के रूप में जब मोदी आए तो उन्होंने देश में 45 करोड़ जन-धन खाते खोलकर बिचौलियों को खत्म कर दिया और आज गरीब के लिए केंद्र सरकार की और से भेजा गया पूरा 1 रुपया गरीबों तक पहुंचता है। आजादी के बाद कांग्रेस पार्टी सबसे अधिक सत्ता में रही, लेकिन कांग्रेस ने कभी भी गरीबों की चिंता नहीं की। 2003 के पहले बंटाधार मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मध्यप्रदेश को आकंठ भ्रष्टाचार में डुबो दिया था। जनता सड़क, पानी और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित थी। 2003 के बाद जब प्रदेश में भाजपा सरकार बनी तो मध्यप्रदेश विकास की और अग्रसर हुआ। 

 
विज्ञापन
MP News: Public meeting in Balaghat, CM Shivraj said – Congress that cheats farmers cannot do development
कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने भाजपा को जिताने का संकल्प लिया। - फोटो : सोशल मीडिया
भारत महाशक्ति बनने की ओर अग्रसर
पार्टी की राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश सह प्रभारी पंकजा मुंडे ने कहा कि हमारी भारतीय जनता पार्टी की गौरव यात्रा 2 सांसदों से शुरू हुई थी और आज देश के अधिकतर हिस्से पर भाजपा की सरकार है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी आज देश का चेहरा बन गए है। देश की जनता ने 2014 में उन पर अटूट विश्वास जताया और उन्हें प्रधानमंत्री बनाया। मोदी जी के नेतृत्व में देश महाशक्ति बनने की ओर अग्रसर है। नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री बनते ही देश के गरीबों का चुल्हा जले और उसको राशन मिले इसकी चिंता की। उन्होंने देश के गरीबों को आवास, राशन, स्वास्थ्य और रोजगार की चिंता की। प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने लाडली बहना योजना में 1 करोड़ 25 लाख महिलाओं के खातों में राशि भेजकर उन्हें सशक्त बनाया है और आने वाले समय में इस राशि को बढाया जाएगा। कांग्रेस आजादी के बाद सबसे अधिक सत्ता में रही लेकिन गरीबी दूर नहीं की।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed