फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP News: मंदसौर में मावठे की बारिश के साथ गिरे ओले, रतलाम में हल्की बारिश ने बढ़ाई सर्दी

Mon, 30 Jan 2023 04:24 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 30 Jan 2023 04:24 PM IST
सार

मौसम में लगातार बदलाव के चलते रविवार की रात मंदसौर और रतलाम के साथ आस-पास के क्षेत्रों में मावठे की हल्की बारिश हो गई। मंदसौर में बारिश के साथ ओले गिरे तो रतलाम में हल्की बारिश होने से मौसम में फिर से ठंडक घुल गई। 

विज्ञापन
MP News: Hail fell with heavy rain in Mandsaur, light rain increased winter in Ratlam
मंदसौर में मावठे की बारिश के साथ गिरे ओले - फोटो : सोशल मीडिया
मौसम में लगातार बदलाव के चलते रविवार की रात मंदसौर और रतलाम के साथ आस-पास के क्षेत्रों में मावठे की हल्की बारिश हो गई। मंदसौर में बारिश के साथ ओले गिरे तो रतलाम में हल्की बारिश होने से मौसम में फिर से ठंडक घुल गई। रात के बाद सुबह होते ही आसमान में घना कोहरा छाया नजर आया और कड़ाके की सर्दी भी पड़ी।

 
MP News: Hail fell with heavy rain in Mandsaur, light rain increased winter in Ratlam
मल्हारगढ़, पीपलियामंडी, सीतामऊ सहित कुछ अन्य स्थानों पर तेज बारिश के साथ कुछ जगह पर ओलावृष्टि भी हुई - फोटो : सोशल मीडिया
रतलाम के समीपस्थ जिले मंदसौर और नीमच में भी कुछ स्थानों पर मावठा गिरा। मंदसौर में आधी रात को ओले गिरने से कुछ स्थानों पर फसलों को नुकसान होना बताया जा रहा है। मल्हारगढ़, पीपलियामंडी, सीतामऊ सहित कुछ अन्य स्थानों पर तेज बारिश के साथ कुछ जगह पर ओलावृष्टि भी हुई। कुछ किसान मावठा गिरने से खुश हैं। उनकी मानें तो मावठे की हल्की बारिश उनके क्षेत्र में अफीम सहित अन्य फसलों के लिए अमृत के समान है।

 
MP News: Hail fell with heavy rain in Mandsaur, light rain increased winter in Ratlam
ओले गिरने से कुछ स्थानों पर फसलों को नुकसान होना बताया जा रहा है। - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं दूसरी ओर मौसम में हुए बदलाव की बीच रतलाम में कलेक्टर द्वारा बच्चों को सर्दी से बचाने के लिए घोषित की गई छुट्टी खत्म होने के बाद स्कूली बच्चे सोमवार को ठिठुरते हुए स्कूल जाते नजर आए तो कई बच्चों को अभिभावकों ने ही स्कूल नहीं भेजा। दरअसल रतलाम में रविवार को दिन का तापमान 29.2 डिग्री रहा।

बीते दो दिन में दिन के तापमान में करीब 7 डिग्री की वृद्धि हुई है। वहीं रात का तापमान 10.2 डिग्री पर है। मौसम में बदलाव का असर दिन में हल्की गर्मी के रूप में देखने को मिल रहा था कि शाम होते ही मौसम में बदलाव हुआ और रात 11 बजे बाद हल्की मावठे की हल्की बारिश शुरू हो गई। कुछ देर की बारिश ने सुबह के पूरे मौसम को बदलकर रख दिया।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed