Sheopur Flood: मध्य प्रदेश के श्योपुर में पिछले 24 घंटे से लगातार हुई बारिश के कारण जिले के बड़ौदा नगर में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। सड़कों से लेकर घर, मकान, दुकान और पुलिस थाना बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। हर जगह पानी ही पानी नजर आ रहा है। राजस्थान के कोटा और बारां से संपर्क भी टूट गया है। जान माल की सलामती के लिए लोग रात भर से घरों की छतों पर बैठे हैं।
MP News: श्योपुर जिले में बाढ़ जैसे हालात, लोग रात भर घरों की छतों पर बैठ रहे, राजस्थान और एमपी का संपर्क टूटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 06 Jul 2024 07:00 PM IST
सार
Sheopur Flood: बारिश की वजह से जिला मुख्यालय की डॉक्टर कॉलोनी, स्टेडियम के सामने और पुलिस लाइन इलाके में भी पानी भर गया है। सबसे ज्यादा हालत बड़ौदा नगर के खराब हैं। आधे-आधे घर मकान और दुकानें पानी में डूबी हुई हैं, सड़कों पर नदियां बहने लगी हैं। हर तरफ पानी ही पानी भरा हुआ है।
विज्ञापन
