उत्तर प्रदेश के हाथरस में भोले बाबा उर्फ नारायण हरि साकार के सत्संग में मची भगदड़ में अब तक 122 लोगों की मौत हो चुकी है। इस दर्दनाक घटना के बाद बाबा का ग्वालियर कनेक्शन भी मिला है। ग्वालियर के तिगरा रोड पर झंडा का पूरा गांव में हरी विहार में बाबा का आलीशान आश्रम है, जहां अक्सर बाबा सत्संग किया करता था, जिसमें हजारों की संख्या में अनुयाई शामिल होते थे। आश्रम की पड़ताल के दौरान स्थानीय लोगों ने बातचीत में कई खुलासे किए हैं।
हाथरस सत्संग कांड: ग्वालियर में बाबा के नाम की कॉलोनी, आश्रम भी आलीशान, लोगों ने किए चौंकाने वाले खुलासे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 06 Jul 2024 06:45 PM IST
सार
भोले बाबा उर्फ नारायण हरि साकार का आश्रम ग्वालियर शहर से 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हरि विहार कॉलोनी में है। स्थानीय लोगों ने बताया है कि इस कॉलोनी का नाम बाबा के नाम पर ही रखा गया है। कॉलोनी का पहले कुछ और नाम हुआ करता था।
विज्ञापन
