फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP News: कांग्रेस ने लागू की नारी सम्मान योजना, हनुमान चालीसा से की शुरुआत...जानें क्या रहा विशेष

Tue, 09 May 2023 04:56 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 09 May 2023 04:56 PM IST
सार

महिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनी वर्मा ने बताया कि कोई भी शुभ कार्य की शुरुआत भगवान के नाम से होती है। इसलिए हम लोगों ने हनुमान चालीसा से की है। कर्नाटक में बजरंग दल को लेकर जो घमासान मचा हुआ है, इसमें हाल ही में जबलपुर में बजरंग दल की ओर से तोड़फोड़ भी की गई है। उसका विरोध हम लोगों ने शांति पूर्ण पैदल मार्च निकालकर दर्शाया था।

विज्ञापन
MP News: Congress implemented Nari Samman Yojana, started with Hanuman Chalisa... know what was special
नारी सम्मान योजना के आवेदन के साथ कांग्रेस कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

मध्यप्रदेश कांग्रेस इन दिनों चुनावी रणनीति पर काम कर रही है। फिर वो जीत से पहले नारी सम्मान योजना लागू करना हो या कर्नाटक में मचे बजरंग दल घमासान पर हनुमान चालीसा पढ़ना। ये सब देखने को मिला कटनी जिले में। जहां नारी सम्मान योजना का शंखनाद करने पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हनुमान चालीसा पढ़कर शुरुआत की।

MP News: Congress implemented Nari Samman Yojana, started with Hanuman Chalisa... know what was special
नारी सम्मान योजना का आवेदन भरवाते कांग्रेस कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

कार्यक्रम में शामिल हुए जिला प्रभारी रमेश चौधरी ने बताया कि पूर्व सीएम कमलनाथ की ओर से छिंदवाड़ा से नारी सम्मान योजना के रूप में वचन पत्र जारी किया है। उसमें बढ़ती महंगाई से राहत देने के लिए गैस सिलेंडर 500 रुपये में तो महिलाओं के खाते में 1500 रुपये भेजे जाएंगे।

MP News: Congress implemented Nari Samman Yojana, started with Hanuman Chalisa... know what was special
चर्चा के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

महिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनी वर्मा ने बताया कि कोई भी शुभ कार्य की शुरुआत भगवान के नाम से होती है। इसलिए हम लोगों ने हनुमान चालीसा से की है। कर्नाटक में बजरंग दल को लेकर जो घमासान मचा हुआ है, इसमें हाल ही में जबलपुर में बजरंग दल की ओर से तोड़फोड़ भी की गई है। उसका विरोध हम लोगों ने शांति पूर्ण पैदल मार्च निकालकर दर्शाया था। अगर वे बजरंग दल को भगवान मानते है तो भगवान कभी किसी का नुकसान नहीं करते, तोड़फोड़ नहीं करते। रही बात भगवान हनुमान जी की तो उनके भक्त कमलनाथ भी हैं, मैं भी हूं। लेकिन कोई भगवान का नाम लेकर उपद्रव मचाएगा तो उसे न भगवान माफ करेगा न ही कानून।

कार्यक्रम में बड़वारा विधायक बसंत सिंह, पूर्व विधायक सौरभ सिंह, निशित पटेल और जिला कांग्रेस अध्यक्ष विक्रम खंपरिया सहित बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed