Hindi News
›
Photo Gallery
›
Madhya Pradesh
›
MP News: BJP will prepare strategy for 2023 in new temporary office, 3 losers in 6 elections in current office
{"_id":"630f8dee3ddaf02dd01c5fa9","slug":"mp-news-bjp-will-prepare-strategy-for-2023-in-new-temporary-office-3-losers-in-6-elections-in-current-office","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"MP News: BJP नए अस्थायी कार्यालय में तैयार करेगी 2023 की रणनीति, मौजूदा कार्यालय में 6 में से 3 चुनाव हारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: BJP नए अस्थायी कार्यालय में तैयार करेगी 2023 की रणनीति, मौजूदा कार्यालय में 6 में से 3 चुनाव हारे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Thu, 01 Sep 2022 10:16 AM IST
सार
भारतीय जनता पार्टी पुराने मुख्यालय को तोड़कर दिल्ली की तर्ज पर नई हाईटेक बिल्डिंग बनाने जा रही है। इसके लिए कार्यालय को पुराने आरटीओ परिसर में शिफ्ट कर दिया गया। बीजेपी अस्थायी कार्यालय में ही 2023 विधानसभा चुनाव की रणनीति तैयार करेगी।
विज्ञापन
1 of 3
मध्य प्रदेश बीजेपी मुख्यालय भोपाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
भारतीय जनता पार्टी पुराने मुख्यालय को तोड़कर दिल्ली की तर्ज पर नई हाईटेक बिल्डिंग बनाने जा रही है। इसके लिए कार्यालय को पुराने आरटीओ परिसर में शिफ्ट कर दिया गया। बीजेपी अस्थायी कार्यालय में ही 2023 विधानसभा चुनाव की रणनीति तैयार करेगी।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बुधवार को पुराने आरटीओ परिसर में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर बीजेपी के अस्थायी कार्यालय का शुभारंभ किया। बीजेपी का वर्तमान मुख्यालय तीन दशक पुराना है। यह अभी मजबूत है, लेकिन यहां पर जगह कम होने के कारण इसे तोड़कर नई हाईटेक और सुविधा जनक बिल्डिंग तैयार की जा रही है। इस बिल्डिंग को जल्द ही जोड़ने की कार्रवाई शुरू होगी। इससे पहले बीजेपी ने पुराने आरटीओ परिसर में कार्यालय का शुभारंभ कर दिया है। ऐसे में अब माना जा रहा है कि 2023 विधानसभा की रणनीति बीजेपी अस्थायी कार्यालय से ही तैयार करेगी। हालांकि बीजेपी की योजना विधानसभा चुनाव से पहले नई बिल्डिंग में शिफ्ट होने की है।
2 of 3
सीएम शिवराज अस्थायी भवन में भगवान गणेश की प्रतिमा की पूजा करते
- फोटो : अमर उजाला
हाईटेक बनेगा नया मुख्यालय
बीजेपी का नया मुख्यालय हाईटेक होगा। यहां पार्किंग से लेकर बैठकों के बड़ा मीटिंग हॉल होगा। इसके अलावा पदाधिकारियों के लिए अलग-अलग कक्ष होंगे। आईटी सेल के लिए आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। इस बिल्डिंग को एक साल में तैयार करने के लिए 24 घंटे काम चलने की बात कही जा रही है।
3 of 3
गणेश स्थापना के अवसर पर सीएम शिवराज भी मौजूद रहे।
- फोटो : सोशल मीडिया
6 चुनाव में तीन में मिली हार
मौजूदा पंडित दीनदयाल उपाध्याय बिल्डिंग में बीजेपी कार्यालय 1992 से संचालित है। इसके बाद से बीजेपी ने यहां पर 6 विधानसभा चुनाव लड़े। इनमें बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने 3-3 चुनाव जीते। बीजेपी को 1993, 1998 और 2018 के चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।