मध्य प्रदेश के कटनी जिले में इन दिनों असामाजिक तत्वों का डेरा कटनी और मुड़वारा स्टेशन के इर्द-गिर्द बना रहता है। जिसका शिकार अक्सर वहां से गुजरने वाले यात्री होते हैं। बीती शाम हुई ऐसी ही एक घटना ने पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा दिया। दरअसल, कटनी जंक्शन के पास करीब 1 दर्जन नशेड़ियों ने पत्थर और डंडे से राहगीरों पर हमला कर दिया। करीब 1 घंटे तक चले पत्थर और डंडे में 2 रेल यात्री घायल हो गया, जिनका जिला अस्पताल में इलाज कराया गया।
MP News: असामाजिक तत्वों ने रेलवे स्टेशन चौराहे पर मचाया उत्पात, पुलिस ने पकड़े कई संदिग्ध, पूछताछ जारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 30 Jul 2024 09:56 AM IST
सार
कोतवाली टीआई आशीष कुमार शर्मा ने बताया कि वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए हमने कई लोगों को पकड़ा है। कुछ नशे में मिले हैं, संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। कटनी स्टेशन के पास असामाजिक तत्वों के खड़े होते ही सूचना देने की बात व्यापारियों से कही गई है। जिससे क्षेत्र में शांति का माहौल बना रहे।
विज्ञापन
