फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुल्हन की डोली उठी नहीं 'उड़ी': मैहर की इंजीनियर बेटी हेलिकॉप्टर से हुई विदा, पिता ने जयपुर से किया इंतजाम

Thu, 28 Apr 2022 02:54 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला,सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,सतना Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 28 Apr 2022 02:54 PM IST
सार

सतना जिले के मैहर में एक पिता ने बेटी को मायके से यादगार विदाई दी। बेटी को हेलीकॉप्टर से विदा किया। 

विज्ञापन
Memorable farewell of bride in MP: Father sent engineer daughter off by helicopter, plane was ordered from Jaipur
सतना में दुल्हन की हेलीकॉप्टर से विदाई। - फोटो : अमर उजाला
बेटी को हंसते-मुस्कुराते विदा करना हर पिता का सपना होता है। मध्य प्रदेश के सतना जिले में एक पिता का बेटी को यादगार विदाई देने का सपना था, जो कि उन्होंने साकार किया। जिले के मैहर में बेटी को शादी के बाद पिता ने सभी रस्मों-रिवाजों के बाद दामाद के साथ हेलीकॉप्टर सविदा किया। बेटी की विदाई के लिए हेलीकॉप्टर जयपुर से मंगवाया गया था।
Memorable farewell of bride in MP: Father sent engineer daughter off by helicopter, plane was ordered from Jaipur
दुल्हन आयुषी। - फोटो : अमर उजाला
सतना जिले के मैहर बेल्दरा ग्राम में एक किसान की बेटी की अनोखी बरात निकली। किसान अजय सिंह की बेटी आयुषी की शादी रीवा निवासी अरविंद सिंह से हुई है। आयुषी की बरात 27 अप्रैल को आई थी, शादी की सभी रस्मों के बाद उसकी 28 अप्रैल को विदाई थी। विदाई के लिए विशेष तौर पर राजस्थान से अरिहंत कंपनी क हेलीकॉप्टर मंगवाया गया था। 
Memorable farewell of bride in MP: Father sent engineer daughter off by helicopter, plane was ordered from Jaipur
आयुषी पति अरविंद के साथ। - फोटो : अमर उजाला
आयुषी इंदौर में इंजीनियर हैं, वहीं आयुषी के पति अरविंद नेवी में लेफ्टिनेंट कमांडर हैं। पिता अजय सिंह का सपना था कि बेटी की शादी धूम-धाम से करें, जिसके लिए उन्होंने अपने घर से बेटी को शादी की, मैहर में विवाह स्थल के बाजू में ही हेलीपैड बनाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Memorable farewell of bride in MP: Father sent engineer daughter off by helicopter, plane was ordered from Jaipur
दुल्हन को विदा करने पहुंची घर की महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
परिवार के सभी लोगों ने घर की पहली शादी पूरे उत्साह के साथ की और उसी उत्साह के साथ बेटी को विदा भी किया। पहली शादी होने की वजह से पूर परिवार धूमधाम से शादी करना चाहता था, लिहाजा शादी की हर रस्म को यादगार बनाया गया। परिवार के लोगों ने बेटी को मायके से यादगार विदाई दी। दूल्हा-दुल्हन हेलीकॉप्टर पर सवार हो कर रीवा के लिये रवाना हुए। विमान रीवा सैनिक स्कूल के पास हेलीपैड में उतरा, जहां से नव विवाहित जोड़ा कार से इंद्रा नगर स्थित घर पहुंचा।
विज्ञापन
Memorable farewell of bride in MP: Father sent engineer daughter off by helicopter, plane was ordered from Jaipur
विदाई के लम्हे को मोबाइल में कैद करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
बता दें, सतना जिले के मैहर में यह पहला मौका था जब किसी बेटी की विदाई हेलिकॉप्टर से की गई। इसके पहले अभी तक कभी ऐसा नहीं हुआ है। इस अनोखी विदाई को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए थे। इस यादगार लम्हें को लोगों ने मोबाइल कैमरे में कैद किया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed