फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mandsaur: नए विधायक ने की शिवना शुद्धिकरण संकल्प की शुरुआत, पत्नी व कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ किया श्रमदान

Fri, 08 Dec 2023 07:56 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 08 Dec 2023 07:56 PM IST
सार

मंदसौर विधानसभा में भाजपा का 20 साल का तिलस्म तोड़कर बने नवनिर्वाचित विधायक विपिन जैन ने शिवना नदी की सफाई का बीड़ा उठाया है।

विज्ञापन
Mandsaur: New MLA started Shivna Shuddhikaran Sankalp, did Shramdaan with wife and Congress workers
नवनिर्वाचित विधायक जैन शिवना की सफाई में जुटे। - फोटो : सोशल मीडिया
मंदसौर विधानसभा में भाजपा का 20 साल का तिलस्म तोड़कर बने नवनिर्वाचित विधायक विपिन जैन ने शिवना नदी की सफाई का बीड़ा उठाया है। शुक्रवार को वे अपनी पत्नी और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ शिवना घाट पहुंचे और सफाई शुरू की।


विधायक विपिन जैन स्वयं कार्यकर्ताओं एवं आमजनों के साथ शिवना नदी के गंदे पानी में उतरे। उन्होंने नदी में जमी काई व गंदगी को हटाया। जैन ने कहा कि शिवना मैया मंदसौर की जीवनदायिनी है, लेकिन यहां सत्ता में कई दशकों से विराजमान जनप्रतिनिधि इसकी उपेक्षा करते रहे। भूतभावन भगवान श्री पशुपतिनाथ मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले दर्शनार्थी शिवना के गंदे पानी में स्नान नहीं कर पाते। यहां आने वाले को शिवना की व्याप्त गंदगी दिखाई देती है, यहां का पानी बदबू मारता है। इन सबके बावजूद हमेशा नगरवासियों को जनप्रतिनिधि सिर्फ आश्वासन देते रहते हैं। विधायक जैन ने कहा कि मैंने शिवना शुद्धिकरण का संकल्प लिया है। मेरी प्राथमिकता रहेगी कि शिवना के जल को शुद्ध करने के लिए जो भी कार्य होगा वह मेरे द्वारा किया जाएगा। मंदसौर गौरव दिवस पर जिन्हें सिर्फ मंच चाहिए, उनको मंच मुबारक लेकिन मुझे तो धरातल पर कार्य करना है। 

 
Mandsaur: New MLA started Shivna Shuddhikaran Sankalp, did Shramdaan with wife and Congress workers
विधायक जैन और कांग्रेस कार्यकर्ता सफाई करते हुए। - फोटो : सोशल मीडिया
मैं धार्मिक कार्यों में राजनीति नही करता
शिवना शुद्धिकरण की शुरुआत के दौरान विधायक विपिन जैन ने कहा कि शिवना शुद्धिकरण का कार्य मेरा निजी काम नहीं है। शहर की जनता भी चाहती है कि शिवना नदी का शुद्धिकरण हो। मुझे पूर्ण विश्वास है कि भाजपा की सरकार तथा पूर्व विधायक यशपालसिंह सिसोदिया भी पूर्ण सहयोग करेंगे और मैं धार्मिक कार्यों में राजनीति नही करता हूं। शिवना नदी का शुद्धिकरण मेरा एक लक्ष्य है। सहयोग करेंगे तो स्वागत है और नही करेंगे तो हम मंदसौर की जनता के साथ नदी में उतरेंगे। हमसे जितना हो पड़ेगा हम करेंगे लेकिन हम करके दिखाएंगे।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed