मध्य प्रदेश में भारी बारिश के बाद नदी-नाले उफान पर हैं। हादसों की खबरें भी सामने आने लगी हैं। बैतूल जिले के मुलताई क्षेत्र के ग्राम दांतोरा का एक परिवार केलवद नदी में स्कॉर्पियो सहित बह गया। गाड़ी में आठ लोग थे, तीन के शव बरामद कर लिए गए हैं। बाकियों की तलाश जारी है। हादसा मंगलवार शाम का बताया गया है।
2 of 3
गाड़ी में आठ लोग थे, तीन के शव बरामद कर लिए गए हैं। बाकियों की तलाश जारी है। हादसा
- फोटो : सोशल मीडिया
मुलताई एसडीओपी नम्रता सोंधिया ने बताया कि केलवद थाना महाराष्ट्र के नंदा गौमुख गांव के पास आज नदी में आई बाढ़ में स्कॉर्पियो (एमएच 31 सीपी 0299) बह गई। इसमें मुलताई के दातोरा गांव निवासी मधुकर पाटिल उनकी पत्नी निर्मला पाटिल, बेटी रोशनी चौकीकर समेत सात-आठ लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि नाले में बाढ़ के दौरान गाड़ी निकाली जा रही थी लेकिन तभी बहाव में वह बह गई।
जानकारी के अनुसार बैतूल में करीब ढाई इंच बारिश हुई है। तेज बारिश से नदियां भी उफान पर हैं। बताया गया कि ग्राम दतोरा के मधुकर पाटिल (70), निर्मला पाटिल (60), उनका परिवार और जाम गांव में रहने वाले उनके रिश्तेदार स्कॉर्पियो गाड़ी से अपनी बहू के मायके नांदा गांव जा रहे थे। नागपुर-सावनेर हाईवे से गुजर रही केलवद नदी के पुल के ऊपर से भी पानी बह रहा था। ड्राइवर ने गाड़ी पुलिया से निकालने की कोशिश की, लेकिन बीच पुल पर पहुंचने के बाद नदी का बहाव तेज हो गया और गाड़ी बह गई। पानी में कार के दरवाजे नहीं खुले, जिसके कारण अंदर फंसे लोग बाहर नहीं निकल पाए।
3 of 3
ड्राइवर ने गाड़ी पुलिया से निकालने की कोशिश की, लेकिन बीच पुल पर पहुंचने के बाद नदी का बहाव तेज हो गया और गाड़ी बह गई।
- फोटो : सोशल मीडिया
केलवद थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि स्कॉर्पियो में करीब आठ लोग सवार थे, जिनमें से तीन के शव बाहर निकाल लिए गए हैं। जिनकी पहचान मधुकर पाटिल, निर्मला पाटिल और रोशनी चौकीकर के रूप में हुई है। बाकी की तलाश की जा रही है। पुलिस की सूचना के बाद दातोरा से परिवार के अन्य सदस्य भी मौके पर पहुंच गए हैं।