फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मध्यप्रदेश चुनाव: तस्वीरों में देखिए मतदान की पूरी तैयारी, 65 हजार बूथ पर होगी वोटिंग

Tue, 27 Nov 2018 04:45 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Updated Tue, 27 Nov 2018 04:45 PM IST
विज्ञापन
madhya pradesh assembly election 2018: poling booths ready for voting
चुनाव कार्यों में जुटे मतदान कर्मी - फोटो : amar ujala
मध्यप्रदेश में चुनाव प्रचार थम चुका है। प्रचार थमते ही चुनाव आयोग ने तैयारियों को अंतिम रूप देना भी शुरू कर दिया है। प्रदेश में 65,367 केन्द्रों पर मतदान कराया जाना है। मतदान कार्यों के लिए कुल तीन लाख कर्मचारी लगाए गए हैं। विषम परिस्थिति वाले इलाकों में मतदान कर्मियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है।
madhya pradesh assembly election 2018: poling booths ready for voting
महिला मतदानकर्मी - फोटो : amar ujala
65 हजार महिला कर्मियों को चुनाव कार्यों में लगाया गया है। महिला कर्मी 2000 बूथों पर चुनाव कार्य देखेंगी। 160 मतदान केन्द्रों का जिम्मा केवल दिव्यांग कर्मचारियों को दिया गया है। इसके अलावा 12 हजार केंद्रीय कर्मी पर्यवेक्षक की भूमिका निभाएंगे।
madhya pradesh assembly election 2018: poling booths ready for voting
Security forces
स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिये 1 लाख 80 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात किये जाएंगे। इनमें केन्द्रीय और राज्य के सुरक्षाकर्मी शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
madhya pradesh assembly election 2018: poling booths ready for voting
मतदान कार्यों को अंतिम रूप देने में लगा मतदान कर्मी - फोटो : amar ujala
मतदाताओं की सुविधा के लिए चुनाव आयोग ने क्यूलेस (कतार मुक्त) नाम के मोबाइल एप्लिकेशन ऐप को ट्रायल के तौर पर शुरू किया है। शुरुआत में इस ऐप की मदद से वोट डालने की सुविधा हर विधानसभा क्षेत्र के पांच मतदान केंद्रों पर उपलब्ध रहेगी। भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर चार महानगरों के लिए यह जारी किया गया है। चुनाव आयोग के मुताबिक 28 नवंबर को विधानसभा की 230 सीटों पर होने वाले मतदान के लिये कुल 2907 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। इनमें 1102 निर्दलीय उम्मीदवार हैं। मध्यप्रदेश में मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद प्रदेश में कुल 5,04,95,251 मतदाता हैं। इनमें 2,63,01,300 पुरुष, 2,41,30,390 महिला एवं 1,389 थर्ड जेंडर के मतदाता हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed