फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rain In Khargone: लगातार हो रही बारिश ने दिखाए तेवर, महेश्वरी नदी ने मां अहिल्या प्रतिमा के छुए चरण

Sat, 16 Sep 2023 09:51 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 16 Sep 2023 09:51 PM IST
सार

Rain In Khargone Incessant rain showed its strength Maheshwari river touched feet of Maa Ahilya Pratima
Rain In Khargone: लगातार हो रही बारिश ने दिखाए तेवर, महेश्वरी नदी ने मां अहिल्या प्रतिमा के छुए चरण
 

विज्ञापन
Rain In Khargone Incessant rain showed its strength Maheshwari river
महेश्वरी नदी ने मां अहिल्या प्रतिमा के छुए चरण - फोटो : अमर उजाला

खरगोन जिले में गुरुवार दोपहर से शुरू हुई बारिश ने कड़े तेवर दिखाए हैं। साल 1961 की बाढ़ के रिकार्ड टूटने की कगार पर हैं। विगत 24 घंटे में महेश्वर में बताया जाता है कि दो से ढाई इंच बारिश हो चुकी है। इस साल दो सावन होने के बावजूद जनमानस ने जो तपन झेली है, वह यादगार कही जाएगी।



Rain In Khargone Incessant rain showed its strength Maheshwari river
नदी में बाढ़ की स्थिति - फोटो : अमर उजाला

महेश्वर के लोग बारिश की अधिकता और बाढ़ की त्रासदी के लिए साल 1961, 1970, 1994 और 2007 को याद करते हैं। इन बारिशों में नगर के बाहरी हिस्से में बहने वाली महेश्वरी पहाड़ी नदी ने बस स्टैंड को जलमग्न कर दिया था। अहिल्या घाट की स्टेडियम नुमा अस्ट पहलू सीढ़ियों से चढ़कर मां नर्मदा की उफनती लहरें बड़े गणेश दुवार से किले में प्रवेश कर गई। समूचा नगर टापू में तब्दील हो गया था। सिर्फ महात्मा गांधी मुख्य मार्ग ही सैलाब से बचा हुआ था।

Rain In Khargone Incessant rain showed its strength Maheshwari river
मंदिर के किनारे भरा पानी - फोटो : अमर उजाला

इस बार हालात यह हैं कि समाचार लिखने तक अनवरत बारिश हो रही है। साथ ही ठंडी तेज हवाएं चल रही हैं। प्रकृति महेश्वर में एक बार फिर 60 साल पूर्व की कहानी दोहराने जा रही है। 36 घंटे से हो रही लगातार बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है। पेशवा घाट, सामने घाट और इमली घाट से मां नर्मदा नगर प्रवेश को आतुर है। जानकारों के अनुसार, नई पीढ़ी बाजार चौक में नाव चलते देख सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rain In Khargone Incessant rain showed its strength Maheshwari river
बारिश ने दिखाए तेवर - फोटो : अमर उजाला

तेज बारिश और बाढ़ में बताया जाता है कि मांझी समाज के लोगों की छोटी नावें भी बह गई हैं। मोमिनपुरा में महेश्वरी नदी घरों में प्रवेश कर गई है। कुछ कच्चे मकान धराशाई हो गए हैं। मोमिनपुरा चमार मोहल्ला टापू नुमा तब्दील हो चुका है। शहर में निचली बस्तियों में अफरा-तफरी का माहौल है। प्रशासन की सायरन लगी गाड़ियां चक्कर लगा रहीं हैं। नगर पंचायत परिषद् अध्यक्ष प्रतिनिधि गजराज यादव, उपाध्यक्ष सचिन शर्मा लगातार निचली बस्ती में मदद के लिए मुस्तैद हैं। इसी तरह प्रशासन के अधिकारी एसडीएम अनिल जैन, तहसीलदार राकेश ससत्या, सीएमओ मनोज शर्मा, थाना निरीक्षक पंकज तिवारी और तहसील पटवारी आदि अलर्ट मोड पर हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed