फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Khargone: हजारों महिलाओं के साथ रैली निकालकर मेव ने किया शक्ति प्रदर्शन, राखी बंधवाकर किया साथ निभाने का वादा

Thu, 07 Sep 2023 04:37 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 07 Sep 2023 04:37 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के खरगोन जिले की महेश्वर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार राजकुमार मेव ने बुधवार को शक्ति प्रदर्शन किया। मेव ने हजारों महिलाओं के साथ करही शहर में विशाल रैली निकाली।

विज्ञापन
BJP candidate Rajkumar Meo's show of strength in Karhi, Khargone, thousands of women joined him
महेश्वर से भाजपा प्रत्याशी राजकुमार मेव ने करही में शक्ति प्रदर्शन किया। - फोटो : सोशल मीडिया
मध्य प्रदेश के खरगोन जिले की महेश्वर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार राजकुमार मेव ने बुधवार को शक्ति प्रदर्शन किया। मेव ने हजारों महिलाओं के साथ करही शहर में विशाल रैली निकाली। इसके बाद हजारों महिलाओं ने राजकुमार मेव के हाथों पर राखी बांधी। इसके बाद मेव ने भी अपने जीवन तक बहनों का साथ निभाने का वादा किया। बता दें कि, भाजपा के उम्मीदवारों की अधिकृत सूची जारी होते ही महेश्वर विधानसभा से लगातार भाजपा के कार्यकर्ताओं का ही राजकुमार मेव को लेकर विरोध था। इसके विपरीत अपने विरोधियों को जवाब देते हुए उन्होंने यह एक बड़ा कदम उठाया है। 


 
BJP candidate Rajkumar Meo's show of strength in Karhi, Khargone, thousands of women joined him
राजकुमार मेव की सभा में हजारों महिलाएं शामिल हुईं। - फोटो : सोशल मीडिया
खरगोन जिले की महेश्वर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार राजकुमार मेव ने करही शहर में रैली निकाली। रैली में हजारों की तादाद में महिलाएं शामिल हुईं। रैली के दौरान पूरे समय लाडली बहन योजना के गीत बजाते रहे, तो वहीं रैली में महेश्वर की नैया राजकुमार भैया और कहो दिल से राजकुमार मेव फिर से जैसे नारे भी लगते रहे। दावा किया गया कि रैली के बाद लगभग 12000 से अधिक महिलाओं ने राजकुमार मेव की कलाइयों पर राखी बांधी। इसके बाद उन्होंने भी मंच से अपनी बहनों को संबोधित करते हुए उनकी रक्षा करने का वचन लिया। मेव ने मंच से कहा कि आपका यह भाई जब तक जिएगा तब तक आपका साथ निभाएगा। साथ उन्होंने कहा कि किसी भी छोटी-मोटी चीज की कमी रह जाए तो अपने इस भाई को माफ कर देना, क्योंकि, उन्होंने पहली बार इस तरह की कोशिश की है। 

 
BJP candidate Rajkumar Meo's show of strength in Karhi, Khargone, thousands of women joined him
दावा किया गया कि 12 हजार से अधिक महिलाओं ने राजकुमार मेव को राखी बांधी। - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव से तीन महीने पहले ही महेश्वर विधानसभा सीट पर अपने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। घोषणा के बाद से ही लगातार महेश्वर विधानसभा में भाजपा के द्वारा घोषित किए उम्मीदवार राजकुमार मेव का विरोध शुरू हो गया था। पूरे विधानसभा क्षेत्र में जगह-जगह कार्यकर्ता राजकुमार मेव का विरोध विभिन्न माध्यमों से दर्ज करवा रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं ने महेश्वर में राजकुमार मेव का पुतला भी फूंका था, जिसके कुछ दिन बाद उनके विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ही करीब 1000 बाइकों की रैली भी निकाली थी। 

मेव का इस वजह से हो रहा विरोध
भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता सतीश मोयदे ने बताया कि साल 2018 के विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं मिलने पर राजकुमार मेव ने भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी भूपेंद्र आर्य के खिलाफ चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में कांग्रेस की डॉ. विजयलक्ष्मी साधौ ने जीत हासिल की थी, तभी से भाजपा कार्यकर्ताओं के राजकुमार मेव के विरोध की शुरुआत हुई थी। उसके बाद जनपद चुनाव में भी राजकुमार ने बहुमत होने बावजूद भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी को हार का मुंह दिखलाया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed