कटनी की हिंदू बस्ती के बीच खुले में मांस-मछली बेचने को लेकर लोगों ने धरना प्रदर्शन किया है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि नवरात्रि पर्व चल रहा है, माताएं, बहनें और बच्चे और अन्य लोग पैदल मंदिर जाते हैं। लेकिन, इस दौरान रास्ते में बिकने वाले मांस-मछली की दुर्गंध से उन्हें काफी परेशानी होती है। इस मामले को लेकर पहले भी थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसीलिए रविवार को सभी ने सड़क पर बैठकर धरना दिया।
MP: नवरात्र में हिंदू बस्ती में यह बिक रहा था, गुस्साए लोग धरने पर बैठे, CM के निर्देश फिर ऐसा क्यों हो रहा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 06 Oct 2024 02:00 PM IST
सार
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने खुले में मांस-मछली बेचने पर सख्त निर्देश जारी किए थे, जिसमें कहा गया था कि इसे खुले में नहीं बेचा जाए। बावजूद इसके, कटनी में तिलक कॉलेज मोड़ पर नियमों का उल्लंघन हो रहा है।
विज्ञापन
