{"_id":"64d72aa650bc5ba4140ece7b","slug":"nagpur-bjp-leader-sana-khan-missing-case-translated-into-love-and-murder-case-2023-08-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Killer Love: नागपुर की भाजपा नेत्री सना खान की गुमशुदगी से मौत तक की कहानी, छह महीने पहले ही की थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Killer Love: नागपुर की भाजपा नेत्री सना खान की गुमशुदगी से मौत तक की कहानी, छह महीने पहले ही की थी शादी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Sat, 12 Aug 2023 12:39 PM IST
सार
Sana Khan Murder Case: भाजपा नेत्री सना खान की गुमशुदगी का सस्पेंस खत्म हो गया है। उसके ही पति ने डंडा मारकर उसकी हत्या की। फिर लाश को ठिकाने लगा दिया।
विज्ञापन
1 of 3
ग्राफिक्स
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
नागपुर की भाजपा नेत्री सना खान की गुमशुदगी के राज से पर्दा उठ गया है। उसकी हत्या हो चुकी है। ढाबा संचालक पति ने ही उसकी हत्या की और फिर लाश को ठिकाने लगा दिया। पुलिस लाश तलाश रही है, जो उसके पति ने नदी में फेंक दिया था।
सना खान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की सक्रिय सदस्य थीं। वह एक अगस्त को जबलपुर आई थी। वह गोराबाजार में रहने वाले अमित साहू उर्फ पप्पू से मिलने आई थी। परिजनों से बातचीत में उसने बताया था कि वह जबलपुर में है। दो अगस्त को उसका फोन बंद हो गया। कोई पता नहीं लग रहा था। तब परिजनों ने नागपुर पुलिस थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाई। जबलपुर पुलिस को भी सूचित किया गया और दोनों शहरों की पुलिस उसकी तलाश में जुट गई।
2 of 3
नागपुर में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के साथ सना खान।
- फोटो : अमर उजाला
छह महीने पहले हुई थी कोर्ट मैरिज
शुरू में बताया गया कि सना खान अपने बिजनेस पार्टनर से मिलने आई थी। अब पता चल रहा है कि अमित और सना ने छह महीने पहले कोर्ट मैरिज की थी। दोनों एक-दूसरे से प्यार करते थे। अमित ने सना से पैसे लेकर बिजनेस में लगाए थे। जब सना ने पैसे वापस मांगे तो दोनों में विवाद हुआ। झगड़ा बढ़ा तो सना ने भी अपशब्दों का इस्तेमाल किया और अमित ने गुस्से में आकर उसके सिर पर डंडे से वार कर दिया। इससे उसकी मौत हो गई। बाद में अमित ने मानेगांव जाकर नदी में लाश को फेंक दिया। अब दोनों शहरों की पुलिस लाश की तलाश कर रही है। पता चला है कि अमित का एक सहयोगी भी था, जिसकी तलाश की जा रही है।
3 of 3
सना खान (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
पति भी दो अगस्त से गायब था
जब पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि सना जिस अमित साहू से मिलने आई थी, वह भी गायब है। उसका मोबाइल भी बंद आ रहा था। साइबर सेल की मदद ली गई। पता चला कि दो अगस्त को उसकी आखिरी लोकेशन जबलपुर के पास कटंगी थी। अमित साहू ढाबा चलाता था। वहां पुलिस पहुंची तो सना के गायब होने के राज की परतें खुलने लगी। ढाबा कर्मचारी ने बताया कि अमित ने कार धोने को कहा था। जब कार की सफाई की तो उसमें खून के धब्बे थे। शक को यकीन में बदलने के लिए पुलिस ने अमित साहू की तलाश शुरू की और उसे हिरासत में लिया। थोड़ी सख्ती में वह टूट गया और हत्या कबूल कर ली। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य ने बताया कि अमित ने ही उसकी लाश को नदी में फेंका था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।