फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jabalpur: निर्माणाधीन मस्जिद तोड़ने पहुंचे हिंदूवादी संगठन, दिया अल्टीमेटम, जमकर किया हंगामा

Fri, 27 Sep 2024 08:28 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 27 Sep 2024 08:28 AM IST
सार

प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं ने बताया कि मस्जिद गायत्री मंदिर की जमीन पर बनाई जा रही है। उन्होंने जिला प्रशासन को 10 दिन का अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि अगर विवादित स्थल पर बनी मस्जिद को नहीं हटाया गया तो 3 हजार वर्ग फीट जमीन पर बनी मस्जिद को तोड़ दिया जाएगा। 

विज्ञापन
Jabalpur: Hindu organization arrived to demolish the under construction mosque, gave ultimatum, created ruckus
आरोप है कि गायत्री मंदिर के नाम पर रजिस्टर्ड जमीन पर अवैध कब्जा किया गया। - फोटो : सोशल मीडिया
विवादित स्थल पर बनी एक मस्जिद को लेकर हिंदूवादी संगठनों ने गुरुवार को जमकर हंगामा किया। इस दौरान विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे, जिन्होंने रोकने के लिए पुलिस ने पहले से ही बैरिकेडिंग लगाकर रखी थी। बताया जा रहा है कि निर्माणाधीन मस्जिद को लेकर पुलिस और हिंदूवादी संगठनों के बीच झूमाझटकी भी हुई है। 


जानकारी के मुताबिक गुरुवार को व्हीकल फैक्ट्री के पास स्थित मड़ई क्षेत्र पर निर्माणाधीन मस्जिद को लेकर हिन्दूवादी संगठनों ने हंगामा किया। उन्होंने जिला प्रशासन को 10 दिन का अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि अगर विवादित स्थल पर बनी मस्जिद को नहीं हटाया गया तो मस्जिद को तोड़ दिया जाएगा। संगठन के लोगों ने एसडीएम को ज्ञापन दिया है। एसडीएम ने जांच के बाद आगे की कार्रवाई की बात कही है।

गायत्री मंदिर की जमीन पर कब्जे का आरोप
प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं ने बताया कि मस्जिद गायत्री मंदिर की जमीन पर बनाई जा रही है। उन्होंने जिला प्रशासन को 10 दिन का अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि अगर विवादित स्थल पर बनी मस्जिद को नहीं हटाया गया तो 3 हजार वर्ग फीट जमीन पर बनी मस्जिद को तोड़ दिया जाएगा। इस दौरान वीएचपी नेता ने कहा कि काशी विश्वनाथ, अयोध्या और मथुरा में अवैध कब्जे जैसी पुनरावृत्ति मड़ई में भी की गई। अपनी जमीन को छोड़कर गायत्री मंदिर के नाम पर रजिस्टर्ड जमीन पर अवैध कब्जा किया गया। इलाके में रोहिंग्या मुसलमानों की गतिविधियां भी बढ़ी हैं। इनका आधार कार्ड लोकल का नहीं निकलता। इसकी वजह से अपराध भी बढ़ रहे हैं। व्हीकल फैक्ट्री के बिजली-पानी का इस्तेमाल बगैर परमिशन किया जा रहा है। हम अवैध कब्जा तोडऩे आए थे, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
 
Jabalpur: Hindu organization arrived to demolish the under construction mosque, gave ultimatum, created ruckus
निर्माणाधीन मस्जिद को तोड़ने की मांग पर प्रदर्शन करते हिंदू संगठन से जुड़े लोग। - फोटो : सोशल मीडिया
छिपकर आ रहे लोग
मौके पर पहुंचे कार्यकर्ताओं ने बताया कि इससे पहले 12 जून 2021 को कलेक्ट्रेट में ज्ञापन दिया गया था। इस दौरान दस्तावेज और खसरा सौंपे गए थे। बताया गया था कि मस्जिद अवैध रूप से बन रही है। प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया तो 27 जुलाई 2021 को प्रदर्शन हुआ। इसके कुछ दिन बाद तत्कालीन एसडीएम ऋषभ जैन ने मस्जिद निर्माण पर स्टे लगा दिया। तब से काम बंद है। वीएचपी ने मस्जिद गिराने के लिए तीसरी बार गत 21 मार्च 2023 को रांझी एसडीएम कार्यालय में प्रदर्शन किया। संगठन का आरोप है कि भले ही मस्जिद के निर्माण पर रोक लगा दी गई है, लेकिन लोग छिपकर बाहर से यहां आते हैं और ठहरकर चले जाते हैं। कुछ दिन पहले यहां पर रोहिंग्या की जानकारी पुलिस और प्रशासन को दी गई थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।

जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी
मामले को लेकर एएसपी प्रदीप शेनडे ने बताया कि रांझी के मड़ई गांव में एक मस्जिद को लेकर हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन किया है। उनका कहना है कि मस्जिद विवादित जमीन पर बनी हुई है। संगठन के लोगों ने एसडीएम को ज्ञापन दिया है। एसडीएम ने जांच के बाद आगे की कार्रवाई की बात कही है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed