फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indore News: इंदौर में बारिश के लिए अनूठी प्रार्थना, पंचकुइया मंदिर में महादेव का जलमग्न अभिषेक, देखें तस्वीरे

Sun, 20 Jul 2025 10:37 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sun, 20 Jul 2025 10:37 AM IST
सार

इंदौर में जुलाई महीने में बारिश नहीं होने से आम लोग ही नहीं, संत समाज और ब्राह्मण विद्वान भी चिंतित हैं। वर्षा की कामना को लेकर श्रीराम मंदिर पंचकुइया में विशेष अनुष्ठान किया गया। विश्वेश्वर महादेव द्वादश ज्योतिर्लिंग को जलमग्न कर 108 विद्वानों ने वेद मंत्रों के साथ जलाभिषेक किया।

विज्ञापन
Unique prayer for rain in Indore, water Abhishek of Mahadev in Panchkuiya temple, see photos
इंदौर में संतों ने की शिव अर्चना - फोटो : अमर उजाला
इंदौर शहर में इस बार जुलाई माह पूरी तरह सूखा गुजरता दिख रहा है। तीन हफ्ते बीतने के बावजूद न तेज बारिश हुई और न ही रिमझिम फुहारें पड़ीं। पूरे महीने में अब तक सिर्फ 1 इंच बारिश रिकॉर्ड की गई है, जबकि पिछले वर्ष जुलाई में करीब 10 इंच वर्षा हुई थी। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में भी भारी बारिश की संभावना नहीं है, जिससे शहरवासियों के साथ कृषि और जल संकट की चिंता भी बढ़ गई है। बारिश न होने से सिर्फ आमजन ही नहीं, बल्कि साधु-संत और ब्राह्मण विद्वान भी चिंतित हैं। इसी को देखते हुए शनिवार को श्रीराम मंदिर पंचकुइया में महादेव को जलमग्न कर वर्षा की कामना की गई। 

 
Unique prayer for rain in Indore, water Abhishek of Mahadev in Panchkuiya temple, see photos
108 ब्राह्मणों ने वेद मंत्रों से किया जलमग्न अभिषेक - फोटो : अमर उजाला
पंचकुइया पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर रामगोपालदास महाराज के सान्निध्य में 108 विद्वानों ने वेद मंत्रों के साथ विश्वेश्वर महादेव द्वादश ज्योतिर्लिंग का विशेष अभिषेक कर वर्षा की प्रार्थना की।
Unique prayer for rain in Indore, water Abhishek of Mahadev in Panchkuiya temple, see photos
पंचकुइया मंदिर में महादेव का जलमग्न अभिषेक - फोटो : अमर उजाला
पूजन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी शामिल हुए और सभी ने मिलकर इंदौर व आसपास के क्षेत्रों में अच्छी बारिश के लिए प्रार्थना की। धार्मिक आस्थाओं के साथ-साथ यह प्रयास एक सामाजिक चिंता को भी उजागर करता है कि यदि आने वाले दिनों में वर्षा नहीं हुई, तो जल संकट और बढ़ सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed