{"_id":"65f70ec1a91e34816e0ca8a6","slug":"tai-saheb-welfare-society-avni-alankaran-award-2024-03-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Indore News: महिला शक्तियों को मिला अवनी अलंकरण सम्मान, सुनाई संघर्ष से सफलता की कहानियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: महिला शक्तियों को मिला अवनी अलंकरण सम्मान, सुनाई संघर्ष से सफलता की कहानियां
ताई साहेब वेलफेयर सोसायटी द्वारा रविवार को गांधी हाल स्थित अभिनव कला समाज के सभागृह में अवनी अलंकरण सम्मान समारोह आयोजित किया गया। यह सम्मान हर वर्ष महिला दिवस के उपलक्ष्य में उत्कृष्ट क्षेत्रों में विशेष उपलब्धि प्राप्त करने वाली महिलाओं को दिया जाता है। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता की छायाचित्र पर माल्यार्पण व दीपप्रज्वलन के साथ किया गया।
कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में संध्या अग्रवाल (पूर्व भारतीय महिला किक्रेट टीम की कप्तान), एडवोकेट अर्चना खरे, हर्षा रुनवाल मेम्बर जज जिला उपभोक्ता तितोषण आयोग धार, प्रियंका मोक्षमार (को फाउंडर वायु इंडिया) उपस्थित हुए। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं पुष्पा गुप्ता, मोनिका पुरोहित, डॉ रेखा आचार्य, डॉ गरिमा दुबे, रजनी खेतान, डॉ श्वेता वालिया, डॉ श्रद्धा जगताप, शालिनी शर्मा, प्रियांशु जैन, सुरभि ममतानी, पकल शर्मा इन सभी को अवनी अलंकरण 2024 द्वारा सम्मानित किया गया। सभी ने अपने संघर्ष और सफलता की कहानियों को शहरवासियों से साझा किया।
2 of 2
कार्यक्रम में मौजूद अतिथि और शहर के नागरिक।
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
इस दौरान ताई साहेब संस्कार केंद्र राऊ शाखा और शिशु मंदिर के बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। साथ ही संस्था से जुड़ी स्वरोजगार महिलाओं का भी मंच पर सम्मान किया गया। संस्था की अश्विनि द्वारा आत्मरक्षा के गुणों को सिखाया गया। कार्यक्रम का संचालन अमृता सावंत और मुस्कान द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी विशेष अतिथि व उपस्थित लोगों का आभार कुणाल भवर द्वारा किया गया। कार्यक्रम के आयोजन में संस्था से नम्रता सावंत, नमिता, ज्योति, नेहा, प्रितेश, मोहिनी, पायल, रिंकू, अश्विनी, रवि आदि सदस्यों की विशेष मौजूदगी रही।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।