फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indore News: इंदौर विधानसभा - एक, विज्ञापन - दो, चर्चाएं - अनेक

Tue, 14 Nov 2023 02:25 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Tue, 14 Nov 2023 02:25 PM IST
सार

मतदान से ठीक पहले आए विज्ञापन इन दिनों चर्चा का विषय बने हुए हैं। विधानसभा एक इस बार के चुनाव में सबसे प्रमुख सीट बन गई है। यहां पर कांटे की टक्कर ने चुनाव को रोचक बना दिया है। 
 

विज्ञापन
pm modi road show advertisement congress bjp sanjay shukla kailash vijayvargiya shivraj singh chouhan
पीएम मोदी, सीएम शिवराज सिंह, संजय शुक्ला और कैलाश विजयवर्गीय। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
मप्र विधानसभा चुनाव के लिए इंदौर की विधानसभा एक सीट सबसे अधिक चर्चा में है। यहां पर कांग्रेस ने संजय शुक्ला को टिकट दिया है और भाजपा ने अपने राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को उतारा है। संजय यहां पर पहले से विधायक भी हैं। दोनों ही लोकप्रिय नेता हैं जिस वजह से यहां पर कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। मंगलवार को शाम पांच बजे से इंदौर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इंदौर में रोड शो है। रोड शो से पहले संजय शुक्ला और कैलाश विजयवर्गीय द्वारा दिए गए विज्ञापन चर्चा का विषय बन गए हैं। 


शुक्ला ने विजयवर्गीय को माफिया बताया
संजय शुक्ला ने अखबारों में विज्ञापन दिया है जिसमें कैलाश विजयवर्गीय को बुजुर्गों की पेंशन खाने वाला, माफियाओं का सरगना और कब्जेधारी बताया है। विज्ञापन में कैलाश विजयवर्गीय का नाम लिए बिना यह बात कही गई है। हालांकि लोग इसे कैलाश विजयवर्गीय के खिलाफ दिया गया विज्ञापन बता रहे हैं। 
pm modi road show advertisement congress bjp sanjay shukla kailash vijayvargiya shivraj singh chouhan
संजय शुक्ला का विज्ञापन। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
पेंशन कांड में उछला था विजयवर्गीय का नाम
गौरतलब है कि बुजुर्गों की पेंशन का घोटाला इंदौर में बहुत चर्चित भ्रष्टाचार का मामला था। इसमें कैलाश विजयवर्गीय का नाम भी उछला था। इसमें विजयवर्गीय समेत कई नेताओं के खिलाफ जांच की मांग की गई थी। यह केस 17 साल तक चला और बाद में इस केस को बंद कर दिया गया। 2005 में यह 33 करोड़ का भ्रष्टाचार था। यह केस इसलिए कोर्ट ने बंद कर दिया था क्योंकि प्रशासन ने कोर्ट को 17 साल तक इस केस से जुड़ी जरूरी जानकारियां नहीं दी थी। 

कैलाश ने मप्र में विकास का श्रेय मोदी को दिया
वहीं कैलाश विजयवर्गीय का एक आडियो विज्ञापन एमएम चैनलों पर चल रहा है। इसमें उन्होंने मप्र में हुए विकास का श्रेय पीएम नरेंद्र मोदी को दिया है। इसमें बताया गया है कि मप्र में भाजपा के शासन में विकास हुआ और केंद्र में मोदी सरकार के कार्यकाल में विकास हुआ। इसमें मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का नाम भुला दिया गया है। 

मोदी के रोड शो से भी शिवराज गायब
पीएम नरेंद्र मोदी का मंगलवार को शाम पांच बजे से इंदौर में रोड शो है। रोड शो बड़ा गणपति से राजबाड़ा तक होगा। शो के दौरान हर जगह जो पोस्टर लगे हैं उनमें भी सिर्फ कैलाश विजयवर्गीय और पीएम मोदी के ही पोस्टर लगे हैं। मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के फोटो एक दो जगह ही लगे हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed