{"_id":"62e786f450b20802316c3d9d","slug":"nitin-gadkari-shivraj-singh-chouhan-inaugurate-five-road-projects-in-indore","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Indore News: गडकरी और शिवराज ने इंदौर में पांच सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास किया, 2,300 करोड़ रुपये होंगे खर्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: गडकरी और शिवराज ने इंदौर में पांच सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास किया, 2,300 करोड़ रुपये होंगे खर्च
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Mon, 01 Aug 2022 02:09 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के इंदौर में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 2,300 करोड़ रुपये की पांच सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं के तहत 119 किमी लंबी सड़क बनाई जाएगी।
विज्ञापन
1 of 3
नितिन गडकरी का स्वागत करते हुए शिवराज सिंह चौहान।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मध्यप्रदेश के इंदौर में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 2,300 करोड़ रुपये की पांच सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं के तहत 119 किमी लंबी सड़क बनाई जाएगी।
इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में समारोह आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम को सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने आयोजित किया था।
2 of 3
गडकरी और शिवराज प्रोजेक्ट के प्लान को समझते हुए।
- फोटो : अमर उजाला
आधारभूत ढांचे की तस्वीर बदलेगी
2,300 करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत वाली इन पांच सड़क परियोजनाओं से प्रदेश में आधारभूत ढांचे की तस्वीर बदलेगी। सड़क तंत्र के मजबूत होने से उद्योगों के विकास को नई दिशा मिलेगी। उद्यमी प्रदेश में और अधिक निवेश के लिए आगे आएंगे। इससे रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे तथा पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
3 of 3
शिलान्यास समारोह में चर्चारत गडकरी और चौहान।
- फोटो : अमर उजाला
वन-वे साइड एमिनिटी भी बनेगी
लोकार्पण की गई परियोजनाओं में इंदौर खलघाट खंड NH-3 मॉडल पर वन वे साइड एमिनिटी का निर्माण कार्य कराया गया है। जिन परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया उनमें मुख्य रूप से इंदौर शहर में तेजाजी नगर से बलवाड़ा (इंदौर-बुरहानपुर खंड NH-347BG) पर फोरलेन का निर्माण कार्य, इंदौर राघोगढ़ (इंदौर-हरदा खंड NH-47) पर फोरलेन का निर्माण कार्य, राऊ सर्कल (इंदौर) के सिक्स लेन फ्लाईओवर, DPS-राऊ सर्कल (इंदौर) पर सिक्स लेन पर सर्विस रोड का पुनः निर्माण एवं तेजाजी नगर से बलवाडा खंड (NH-3478G) पर मौजूदा सड़क का सुदृढ़ीकरण कार्य शामिल है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।