फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP: मतदान से पहले कोई राम की शरण में पहुंचा तो कोई झगड़ों में उलझा, देखें कौन सा प्रत्याशी क्या कर रहा

Thu, 16 Nov 2023 03:30 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Thu, 16 Nov 2023 03:30 PM IST
सार

मप्र विधानसभा चुनाव की अंतिम घड़ी आ चुकी है और कल 17 नवंबर को प्रदेश में मतदान होना है। मतदान से एक दिन पहले सभी प्रत्याशी क्या कर रहे हैं इस पर अमर उजाला की रिपोर्ट। 
 

विज्ञापन
mp election 2023 indore candidate
जीतू पटवारी पहुंचे मंदिर, मधु वर्मा की बैठकें जारी - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
इंदौर की नौ विधानसभा सीटों पर कांग्रेस और भाजपा में कड़ा मुकाबला है। मतदान से एक दिन पहले सभी प्रत्याशी अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहे। कोई भगवान की शरण में पहुंचा तो किसी ने बाजारों, चौपालों पर बैठकें की। मतदान के दिन बूथ पर बैठने वाले और जिम्मेदारियां संभालने वाले कार्यकर्ताओं से भी प्रत्याशियों ने सीधी बात की। 


राऊ - जीतू पटवारी पहुंचे मंदिर, मधु वर्मा की बैठकें जारी
राऊ में कांग्रेस प्रत्याशी जीतू पटवारी मतदान से एक दिन पहले अपने मित्रों के साथ साइकिल पर निकल गए। उन्होंने राऊ और आसपास के गांवों में लोगों से अपनी साइकिल यात्रा पर ही संपर्क किया। इसके बाद वे क्षेत्र के हनुमान मंदिर गए और वहां पर पाठ किया। वहीं भाजपा प्रत्याशी मधु वर्मा ने राऊ विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्र ग्राम नायता मुंडला में जनसंपर्क कर आगामी विधानसभा चुनाव के लिए स्थानीय ग्रामवासियों से अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की। 
mp election 2023 indore candidate
विशाल की गांवों में दस्तक, मनोज का समाजों से संपर्क - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
देपालपुर - विशाल की गांवों में दस्तक, मनोज का समाजों से संपर्क
विशाल पटेल और उनकी पत्नी कुसुम पटेल घर-घर संपर्क कर रहे हैं। यहां से विशाल पटेल कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं और भाजपा ने मनोज पटेल को प्रत्याशी बनाया है। मनोज पटेल की समाजों के साथ बैठकें जारी हैं। वह कलौता समाज को साधने में लगे हैं। कलौता समाज के यहां पर सबसे अधिक वोटर हैं। यहां पर मुकाबला त्रिकोणीय है। यहां भाजपा से टिकट न मिलने से नाराज राजेंद्र चौधरी बागी होकर मैदान में उतरे हैं। उनका भी यहां पर अच्छा जन समर्थन है। गुरुवार को भी तीनों प्रत्याशियों ने देपालपुर और आसपास के गांवों में बैठकें की। 
mp election 2023 indore candidate
तुलसी ने सुबह से मैदान पकड़ा, रीना समर्थकों के साथ गांवों में पहुंची - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
सांवेर - तुलसी ने सुबह से मैदान पकड़ा, रीना समर्थकों के साथ गांवों में पहुंची
सांवेर में रीना बौरासी सेतिया कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं और भाजपा से तुलसी सिलावट मैदान में हैं। गुरुवार को भी तुलसी सिलावट ने सांवेर और आसपास के गांवों का दौरा किया। वह गांवों की समितियों और संगठनों के साथ भी चर्चा और बैठकें कर रहे हैं। मतदान से एक दिन पहले भी वे गांव गांव में जनसंपर्क पर रहे। रीना बौरासी भी गांवों में संपर्क कर रही हैं। बुधवार को भी वे सांवेर विधानसभा के ग्राम उषाखेरडी और पंचोला में जनसंपर्क पर रहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
mp election 2023 indore candidate
उषा ने महिलाओं से मुलाकात की, शुक्ला और दरबार की चौपालों पर बैठकें - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
महू - उषा ने महिलाओं से मुलाकात की, शुक्ला और दरबार की चौपालों पर बैठकें 
महू विधानसभा सीट पर भी भाजपा प्रत्याशी उषा ठाकुर ने मतदान से एक दिन पहले तक सक्रियता रखी। सुबह से ही वे महू और आसपास के गांवों में दौरे के लिए निकल गईं। महिलाओं का उन्हें अधिक समर्थन मिल रहा है। उनकी बैठकों और रैलियों में बड़ी संख्या में महिलाएं नजर आ रही हैं। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी रामकिशोर शुक्ला भी महू में बैठकें करते दिखे। वे सुबह से अपने समर्थकों के साथ सड़कों और बाजारों में लोगों से मिलते नजर आए। यहां पर मुकाबला त्रिकोणीय है क्योंकि कांग्रेस के अंतरसिंह दरबार भी बागी होकर यहां से चुनाव लड़ रहे हैं। वे कांग्रेस के कद्दावर नेता हैं और यहां से विधायक भी रह चुके हैं। 
विज्ञापन
mp election 2023 indore candidate
कैलाश ने लगाया समर्थकों को फोन, शुक्ला पहुंचे थाने - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
इंदौर 1 - मतदान से पहले झगड़े और आरोपों का गढ़ बना यह क्षेत्र
इंदौर एक में बुधवार से तनातनी का माहौल बना हुआ है। कांग्रेस प्रत्याशी संजय शुक्ला और भाजपा प्रत्याशी कैलाश विजयवर्गीय के समर्थक एक दूसरे पर कई तरह के आरोप लगा रहे हैं। बुधवार को एरोड्रम थाने में ही दोनों पक्षों का विवाद हुआ जो गुरुवार को भी जारी रहा। कैलाश समर्थकों ने आज संजय शुक्ला के पुराने फोटो वायरल किए हैं जिनमें वे पार्टी करते दिख रहे हैं और संजय ने पुलिस पर भाजपा से मिले होने का आरोप लगाया है। संजय के पार्टी के फोटो की हालांकि पुष्टि नहीं हुई है। वहीं कैलाश विजयवर्गीय ने एक दिन पहले अपने मित्रों को फोन लगाकर मतदान करने के लिए कहा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed