{"_id":"657711df5472f393c2031e5b","slug":"mohan-yadav-cm-chief-minister-mp-madhya-pradesh-2023-12-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"CM Mohan Yadav: मुख्यमंत्री बनने के बाद कैलाश ने खिलाई मिठाई, तोमर ने दिया गुलदस्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CM Mohan Yadav: मुख्यमंत्री बनने के बाद कैलाश ने खिलाई मिठाई, तोमर ने दिया गुलदस्ता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Mon, 11 Dec 2023 07:12 PM IST
सार
CM Mohan Yadav मप्र के नए मुख्यमंत्री बने हैं। उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती का करीबी माना जाता है। उनके मुख्यमंत्री बनते ही कैलाश विजयवर्गीय, नरेंद्र तोमर समेत सभी नेताओं ने उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन
1 of 5
कैलाश विजयवर्गीय, मोहन यादव
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
उज्जैन दक्षिण के विधायक और मध्यप्रदेश सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव अब मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री होंगे। भाजपा के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने उन्हें मिठाई खिलाकर मुख्यमंत्री बनने की बधाई दी। मोहन यादव के बारे में कहा जाता है कि वे संघर्षशील हैं। जनता के मुद्दों पर वे सड़क पर कई बार उतर चुके हैं। मोहन यादव को पूर्व सीएम उमा भारती का भी करीबी बताया जाता है।
2 of 5
नरेंद्र सिंह तोमर, मोहन यादव और वीडी शर्मा
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
सीएम बनने के बाद नरेंद्र सिंह तोमर ने मोहन यादव को फूलों का गुलदस्ता भेंट किया। साथ में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा भी खड़े हैं। यादव ने 1984 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् (ABVP) से अपने राजनीति करियर की शुरुआत की।1986 में उन्हें ABVP के विभाग प्रमुख की जिम्मेदारी दी गई। यादव की छवि सड़क पर संघर्ष करने की रही है।
3 of 5
महाकाल ज्योतिर्लिंग में मोहन यादव
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
उमा भारती मुख्यमंत्री बनीं तो उन्हें उज्जैन विकास प्राधिकरण का अध्यक्ष बनाया। बाद में उन्हें मप्र पर्यटन विकास निगम का चेयरमैन भी बनाया गया। 2013 में उज्जैन दक्षिण से पार्टी ने टिकट दिया और वे चुनाव जीत गए। 2018 में दूसरी बार विधायक चुने गए। 2 जुलाई 2020 को उन्हें शिवराज कैबिनेट में उच्च शिक्षा मंत्री बनाया गया। 1965 में उज्जैन में पूनमचंद यादव के घर जन्मे मोहन यादव एमए, पीएचडी हैं। उनकी शादी सीमा यादव से हुई है। उनके दो बेटे और एक बेटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
चुनाव प्रचार के दौरान मोहन यादव
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
मुख्यमंत्री के रूप में अपने नाम के ऐलान के बाद मोहन यादव ने कहा- मैं पार्टी का एक छोटा सा कार्यकर्ता हूं। प्यार और सहयोग के लिए पार्टी की स्टेट लीडरशिप और केंद्रीय लीडरशिप का बहुत-बहुत धन्यवाद।
विज्ञापन
5 of 5
राज्यपाल और भाजपा के नेताओं के साथ मोहन यादव।
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
शिवराज सिंह चौहान ने राज्यपाल मंगूभाई छगनभाई पटेल से मुलाकात कर अपना इस्तीफा सौंप दिया है। वहीं सीएम मोहन यादव ने सरकार बनाने का दावा पेश किया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।