फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज महाशिवरात्रि: ओंकारेश्वर और महाकाल दर्शन के लिए जा रहे हैं तो पुलिस की यह बात जरूर पढ़ लें

Sat, 18 Feb 2023 08:42 AM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sat, 18 Feb 2023 08:42 AM IST
सार

इंदौर खंडवा और इंदौर उज्जैन मार्ग पर आज वाहनों का भारी दबाव रहेगा। यात्रा पूरी प्लानिंग के साथ करें। अतिरिक्त समय लग सकता है। 
 

विज्ञापन
mahashivratri 2023 mahakal omkareshwar indore ujjain khandwa travel train bus
महाकाल और ओंकारेश्वर - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
आज महाशिवरात्रि है। इंदौर और आसपास के जिलों के भक्त बड़ी संख्या में ओंकारेश्वर और महाकाल दर्शन के लिए जाते हैं। ट्रैफिक पुलिस ने कहा है कि इन दोनों ही मार्गों पर वाहनों का भारी दबाव रहेगा। इंदौर खंडवा रोड से ओंकारेश्वर के लिए जाने का रास्ता है वहीं इंदौर उज्जैन रोड से महाकाल जाने का रास्ता है। वाहनों की अधिक संख्या को देखते हुए पूरी तैयारी के साथ यात्रा करना जरूरी है। 


बसों में अतिरिक्त समय लगने की संभावना
यात्री संख्या अधिक होने और रूट व्यस्त होने से इन दोनों ही मार्गों पर यात्रा में अधिक समय लगने की संभावना है। यदि आप बच्चों और परिवार के साथ जा रहे हैं तो पूरी तरह से प्लानिंग करके जाएं। महाकाल मंदिर प्रशासन ने भक्तों के लिए आज के लिए यात्रा विवरण भी जारी किया है।  
mahashivratri 2023 mahakal omkareshwar indore ujjain khandwa travel train bus
इंदौर खंडवा रोड - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
रात से ही जाम हुआ इंदौर खंडवा रोड 
आज शनिवार को महाशिवरात्रि होने से कल रात से ही इंदौर खंडवा रोड पर जाम लग गया। बड़ी संख्या में लोग आसपास के जिलों से कार, बाइक और अन्य वाहनों पर यात्रा के लिए निकल पड़े। 
mahashivratri 2023 mahakal omkareshwar indore ujjain khandwa travel train bus
महाकाल - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
शनिवार रविवार होने से अधिक भीड़ 
महाशिवरात्रि शनिवार को आई है। रविवार भी अवकाश है। इस वजह से अधिक संख्या में भक्त दर्शन के लिए जा रहे हैं। इंदौर के आसपास दो प्रमुख धार्मिक स्थल हैं महाकाल और ओंकारेश्वर। दोनों ही जगहों पर लोग अधिक संख्या में जाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
mahashivratri 2023 mahakal omkareshwar indore ujjain khandwa travel train bus
भोपाल रूट - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
सीहोर रोड पर अभी भी परेशानी बरकरार
वहीं भोपाल रूट पर शुक्रवार को भी सड़क और अन्य माध्यमों से यात्रा करने वाले यात्री परेशान रहे। पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा सीहोर जिले में आयोजित रुद्राक्ष महोत्सव के चलते यहां पर आवाजाही प्रभावित हो रही है। यात्रियों को बसों से सफर में भी अतिरिक्त समय लग रहा है। वहीं कई ट्रेनें निरस्त चल रही हैं और बसों को भी निरस्त किया गया है। शुक्रवार को एआईसीटीएसएल ने 15 से अधिक बसें निरस्त की। बसों को इंदौर से भोपाल पहुंचने में अभी भी दो घंटे अधिक लग रहे हैं और 80 किमी अधिक की यात्रा करना पड़ रही है। अधिकांश बसें मुख्य मार्ग छोड़कर अन्य वैकल्पिक मार्गों से ही भोपाल जा रही हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed