फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indore : आंधी बारिश, सैकड़ों पेड़ गिरे, बिजली के खंबे टूटे, पूर्वी क्षेत्र में 4 घंटे जाम, 5 घंटे बत्ती गुल

Thu, 12 Jun 2025 10:03 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Thu, 12 Jun 2025 10:03 PM IST
सार

Indore Weather: इंदौर में गुरुवार को तेज आंधी चली और सैकड़ों पेड़ धराशायी हो गए, बिजली के खंबे भी टूटे, कई जगह गाड़ियों में नुकसान हुआ और लोगों के घायल होने की भी खबर आई।
 

विज्ञापन
indore weather rain barish imd alert mausam temperature news update
इंदौर में चली आंधी - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

इंदौर। भीषण गर्मी और उमस के दौर के बीच गुरुवार शाम 5 बजे इंदौर में तेज आंधी चली। आंधी से इंदौर के पूर्वी क्षेत्र में खजराना, आनंद बाजार, रिंगरोड वाले क्षेत्र में सैकड़ों पेड़ गिर गए। कई जगह बिजली के खंबे भी टूट गए और वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए। पेड़ और खंभे उखड़ने से पूर्वी क्षेत्र में कई इलाकों में चार घंटे ट्रैफिक जाम रहा और पांच घंटे से ज्यादा समय तक बिजली गुल रही। आज दिन का तापमान 41.6 डिग्री रहा और कल का तापमान भी इतना ही था। वहीं रात का पारा 0.4 डिग्री गिरके 26.6 पर आ गया।

इंदौर में पिछले एक सप्ताह से भीषण गर्मी पड़ रही है। लोग गर्मी और उमस से परेशान हैं। जून के दूसरे सप्ताह में भी गर्मी का प्रकोप जारी है। हालत यह हो चुकी है कि 9 दिन से दिन के तापमान में रोज औसतन एक डिग्री की बढ़ोतरी हो रही है। रोचक पहलू यह है कि इस बार मई माह का मिजाज जून जैसा रहा और अब जून का मिजाज मई जैसा बना हुआ है। अब रोज तेज धूप पड़ रही है और लोग पसीने से हलाकान हैं। गुरुवार भी सुबह मौसम साफ होने के बाद गर्मी का असर बढ़ता जा रहा था। इसके बाद शाम पांच बजे अचानक आंधी के साथ हल्की वर्षा हुई।

indore weather rain barish imd alert mausam temperature news update
सैकड़ों जगह पेड़ गिरे - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

मानसून तीन दिन के बाद आएगा
मध्य प्रदेश में मानसून अगले तीन दिन के अंदर आमद दे सकता है। गर्मी से लोग परेशान हैं और मानसून की राह ताक रहे हैं। पिछले 14 दिन से मानसून महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ में एक ही जगह पर ठहरा हुआ है। इस वजह से प्रदेश में इसकी एंट्री लेट हो रही है। हालांकि, बुधवार को मानसून की हलचलें तेज हुई हैं। इससे मौसम विभाग ने 14-15 जून को मध्य और पूर्वी भारत के हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के प्रवेश करने की संभावना जताई है।

कई क्षेत्रों में बिजली गई
आंधी के चलते ही कई जगह बिजली के खंबे टूट गए। इससे इंदौर के कई क्षेत्रों में बिजली चली गई। बंगाली चौराहे और खजराना मंदिर वाले क्षेत्र में तेज आंधी चलने से ज्यादा नुकसान हुआ। वहीं, विजय नगर, देवास नाके वाले क्षेत्र में लोगों को इसका पता भी नहीं चला

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed