{"_id":"650680edd5ca09ba8a05b9cb","slug":"indore-mp-rain-barish-update-today-imd-rainfall-red-alert-madhya-pradesh-hindi-news-2023-09-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Indore Weather: इंदौर में जल प्रलय के बाद फिर से बारिश शुरू, घर-बाजार डूबे, नदी-नाले उफान पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore Weather: इंदौर में जल प्रलय के बाद फिर से बारिश शुरू, घर-बाजार डूबे, नदी-नाले उफान पर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Sun, 17 Sep 2023 10:00 AM IST
सार
Heavy Rain in Indore Today: कई बस्तियां और बाजार पूरी तरह से पानी में डूब चुके हैं। सड़क पर तालाब बन चुके हैं। लोगों के लिए घर से निकलना भी मुश्किल है। हजारों लोग डर की वजह से रातभर जागते रहे। नदी, नाले उफान पर हैं।
विज्ञापन
1 of 6
शहर के नाले पूरे उफान पर हैं।
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
इंदौर में एक दिन में 12 इंच बारिश के बाद भी इंद्र देवता थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। शुक्रवार दोपहर से शनिवार रात तक चले भीषण बारिश के दौर ने देर रात कुछ देर के लिए राहत जरूर दी लेकिन अल सुबह फिर से पानी बरसना शुरू हो गया। घरों-दुकानों में घुसा पानी निकाल रहे लोगों के लिए इससे एक बार फिर से आफत बढ़ गई। सुबह से शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसरा है और लोग अपने घरों में दुबके हुए हैं।
2 of 6
मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारे सभी में पानी भर चुका है।
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
क्या कहता है मौसम विभाग
मौसम विभाग का अनुमान है कि आज बारिश से थोड़ी राहत मिलेगी लेकिन कल से फिर एक और सिस्टम एक्टिव हो सकता है। बंगाल की खाड़ी में बन रहे इस सिस्टम की वजह से एक बार फिर से तेज बारिश हो सकती है।
3 of 6
सड़कों पर तालाब बने हुए हैं।
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
रातभर चले रेस्क्यू आपरेशन
प्रशासन, पुलिस और एनडीआरएफ की टीमों ने रातभर रेस्क्यू आपरेशन चलाए। शहर की सामाजिक संस्थाएं भी सेवा कार्यों में जुटी रही। बड़ी संख्या में लोगों के घरों में रात में पानी भरा था जिसकी वजह से लोगों को अन्य जगहों पर शिफ्ट किया गया। रातभर रुक रुककर पानी गिरने की वजह से लोगों की परेशानी बढ़ती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
नदी नाले पूरी तरह से लबालब हैं। आसपास की बस्तियों के घर डूब चुके हैं।
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
बिजली बंद, नाले उफान पर, ड्रेनेज चोक
भारी बारिश की वजह से कई परेशानियां आई। कई क्षेत्रों में बिजली के तार टूटने और खंभे गिरने की वजह से घंटों तक बिजली गायब रही। नदी, नाले उफान पर होने की वजह से इसके आसपास की बस्तियों में लोग घरों में नहीं जा सके। ड्रेनेज चोक हो गए और लोगों के घरों में पानी भरा रहा। बीमार लोगों को अस्पताल की सुविधाएं नहीं मिल सकी और हजारों लोगों को भोजन के लाले पड़ गए। इन सबके बीच प्रशासन, पुलिस और संस्थाएं दिनरात लोगों की मदद के लिए मेहनत करती रहीं।
विज्ञापन
5 of 6
मुख्य मार्ग भी पूरी तरह से पानी में डूबे हुए हैं।
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
कांग्रेस ने लगाया अव्यवस्थाओं का आरोप
कांग्रेस ने कहा है कि इस बारिश ने शहर की अव्यवस्थाओं की पोल खोलकर रख दी है। संभागीय प्रवक्ता अमित चौरसिया ने कहा कि नाला टेपिंग और सीवरेज व्यवस्था पर 1500 करोड़ से अधिक राशि खर्च कर दी गई है। इसके बावजूद बारिश में शहर जलमग्न हो जाता है। कल से शहर में मूसलाधार पानी गरीबों के लिए आफत बनकर बरस रहा है। पूरा शहर इसलिए परेशान है क्योंकि इस विषय में जिम्मेदार अधिकारी औऱ नेताओं ने कभी वर्कआउट ही नहीं किया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।