फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indore News: अमावस्या पर समझाया सेवा का महत्व, गायों को खिलाई हरी मक्का की घास, खाद्य सामग्री की दान

Mon, 11 Mar 2024 10:21 AM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, इंदौर
अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Mon, 11 Mar 2024 10:21 AM IST
सार

इंदौर का गौ सेवा समिति ग्रुप हर अमावस्या और पूर्णिमा के दिन करता है सेवा कार्य, ग्रुप में वरिष्ठ नागरिकों के साथ युवा भी शामिल। 
 

विज्ञापन
Importance of service explained on Amavasya
गौ माता को पौष्टिक आहार देते सदस्य। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
इंदौर में गौ सेवा समिति ग्रुप ने अमावस्या के दिन गौसेवा करके इसका महत्व बताया। ग्रुप के सदस्य विजय शारदा ने बताया कि हमारे धर्म में सेवा का विशेष महत्व है। हम पिछले तीन साल से प्रत्येक माह की पूर्णिमा और अमावस्या पर शहर की विभिन्न गौशालाओं में जाकर गौ माता को पौष्टिक आहार देते हैं। इस बार भी हमने हरी मक्का की घास, उड़द की चूरी, गेहूं  का चौपड़, गुड़ के लड्डू इत्यादि दान किया। हर युवाओं, बच्चों और हर वर्ग को सेवा का महत्व बताते हैं। यदि आप महीने में एक बार भी कुछ अच्छा काम करते हैं तो उसकी खुशी हमारे जीवन में असर डालती है। उससे मिलने वाली सकारात्मक ऊर्जा हमारे करियर, परिवार, जीवन हर क्षेत्र में प्रभाव डालती है। इसलिए हम लोगों को सिखाते हैं कि भले ही महीने में एक दिन आप अच्छा काम करें लेकिन कुछ न कुछ जरूर अच्छा करें। 
Importance of service explained on Amavasya
गौ सेवा समिति ग्रुप के सदस्य। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
गौशाला पर किया पूजन अर्चन
गौ सेवा समिति ग्रुप के सदस्यों ने शहर के पश्चिम क्षेत्र पंचकुइया स्थित श्री अखंड धाम मंदिर और जय सियाराम बाबा मंदिर गौशाला पर जाकर पूजन अर्चन किया। इस सेवा में चंद्रशेखर नीमा, विजय शारदा, श्याम एवं विष्णु गुप्ता, एलएन राठी, आरएस गोयल, अनुराग नीमा, शैलेंद्र नीमा, मुकेश ठाकुर, चंद्रशेखर नीमा, दुर्गा प्रसाद जोशी, हरमोहन नीमा, मनोज नीमा, श्रीकिशन तिवारी, गणेश नीमा, प्रहलाद नीमा, विष्णु गुप्ता, विजय हेड़ा, रूपा हेड़ा, द्वारकादास नीमा, हरीश उप्पल, ओमप्रकाश, बालकृष्ण नीमा, हरमोहन नीमा, प्रहलाद नीमा, दिलीप भंडारी, जगदीश झवर, द्वारकादास पोरवाल, कैलाश राठौड़, मुकेश ठाकुर, सरला गोयल, उमा नीमा, किरण नीमा आदि मौजूद थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed