फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देह व्यापार में पुलिस को मिली दिल्ली और उज्बेकिस्तान की लड़कियां, इंदौर में पति पत्नी चला रहे थे रैकेट

Sun, 12 Feb 2023 06:01 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sun, 12 Feb 2023 06:01 PM IST
सार

इंदौर में सेक्स रैकेट पकड़ाया है, पुलिस ने मौके से तीन लड़कियों को गिरफ्तार किया है, इसे ब्यूटी पार्लर की आड़ में चलाया जा रहा था

विज्ञापन
girls trafficking racket gang in beauty parlor indore
पकड़ाई गई लड़कियां - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
इंदौर में पुलिस ने देह व्यापार रैकेट पकड़ा है। पति पत्नी ब्यूटी पार्लर की आड़ में इसे चला रहे थे। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो उसे वहां पर तीन अन्य लड़कियां भी मिली। इनमें से एक लडक़ी उज्बेकिस्तान की है। विदेशी युवती के पकड़ाने से पुलिस ने इस मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को भी दी है। माना जा रहा है कि रैकेट में अन्य युवतियां भी जुड़ी हैं जिनकी तलाश की जा रही है। 


शनिवार को इंदौर स्थित तेजाजी नगर थाने की पुलिस ने लिंबोदी क्षेत्र के नूरानी नगर में एक ब्यूटी पार्लर पर छापा मारा। मुखबिर से मिली जानकारी के बाद पुलिस यहां पर पहुंची। पुलिस को पता चला कि यहां पर ब्यूटी पार्लर की आड़ में सेक्स रैकेट का संचालन किया जा रहा है। पुलिस को यहां पर तीन लड़कियां मिली जिनमें से एक उज्बेकिस्तान की है और दूसरी दिल्ली की है। पुलिस का कहना है कि रैकेट में कई अन्य लड़कियां भी शामिल हैं जिनकी जानकारी आरोपियों से जुटाई जा रही है। 
girls trafficking racket gang in beauty parlor indore
आरोपी जाहिद - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
ब्यूटी पार्लर में तैयार करने के बाद भेजते थे ग्राहक के पास
पुलिस ने बताया कि ब्यूटी पार्लर की आड़ में सेक्स रैकेट चल रहा था ताकि किसी को शक न हो। ब्यूटी पार्लर में लड़कियों को तैयार करने के बाद में ग्राहक के पास भेज दिया जाता था। आरोपी जाहिद खान लड़कियों के लिए ग्राहक तलाशने और उन्हें भेजने का काम करता था, पत्नी ब्यूटी पार्लर में लड़कियों को तैयार करवाती थी। पुलिस ने इस मामले में पत्नी को भी आरोपी बनाया है।

इंदौर के पास के शहरों और होटलों में भेजते थे लड़कियां
पुलिस ने बताया कि जाहिद 10 साल से यह काम कर रहा है और उस पर पहले भी दो केस दर्ज हैं। यह केस खंडवा और खरगोन में चल रहे हैं जिनकी जानकारी निकाली जा रही है। वह आसपास के शहरों और इंदौर के पास के होटलों में लड़कियां पहुंचाने का काम करता था। उससे बड़ी संख्या में लड़कियां जुड़ी हैं जो इंदौर के आसपास के शहरों से ही हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed