{"_id":"65563d39257f4653c80bf3b9","slug":"election-voting-center-indore-2023-11-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Election: मतदाताओं के लिए रेड कारपेट, महिलाओं के लिए पिंक थीम, देखिए अजब गजब मतदान केंद्रों की तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Election: मतदाताओं के लिए रेड कारपेट, महिलाओं के लिए पिंक थीम, देखिए अजब गजब मतदान केंद्रों की तस्वीरें
इंदौर में पांच कैटेगिरी में 26 विशेष मतदान केंद्र तैयार किए गए हैं। पांच केंद्र 3 आर कान्सेप्ट पर बने हैं और चार स्मार्ट मतदान केंद्र बनाए गए हैं। विशिष्ट थीम आधारित पांच केंद्र भी बने हैं जिनमें आर्ट एंड क्राफ्ट, इंदौर इलेक्शन हिस्ट्री, यूथ, मालवा कल्चर और सिटी फारेस्ट की थीम रखी गई है। पीडब्ल्यूडी विभाग ने छह केंद्रों को आदर्श मतदान केंद्र बनाया है जहां मतदाताओं के लिए रेड कारपेट बिछाए गए हैं। महिलाओं को ध्यान में रखते हुए छह पिंक मतदान केंद्र भी बनाए गए हैं। हम हर कैटेगिरी के एक केंद्र की तस्वीर आपसे साझा कर रहे हैं। फोटो - जयेश मालवीय
मालवा थीम पर बना केंद्र
मालवा थीम पर भी केंद्र बनाया गया है। इसमें मालवा निमाड़ की संस्कृति को दर्शाया गया है। पारंपरिक कलाकारों की कारीगरी से इन केंद्रों को सजाया गया है। यहां सेल्फी पाइंट भी लगे हैं। यह केंद्र पलासिया स्थित पीडब्ल्यूडी के कार्यालय पर है।
2 of 5
कबाड़ और कचरे से की सजावट
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
कबाड़ और कचरे से बनाया केंद्र
कचरे को रीयूज करके यह केंद्र तैयार किया गया है। इसमें सजावट के सभी सामान पुरानी और कबाड़ की वस्तुओं से निर्मित किए गए हैं। दिव्यांगों के लिए व्हील चेयर भी रखी गई है। यह प्रेस्टिज पब्लिक स्कूल में स्थित है।
3 of 5
मतदाताओं के लिए रेड कारपेट बिछाए
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
मतदाताओं के लिए रेड कारपेट बिछाए
पीडब्ल्यूडी विभाग ने पांच केंद्रों को आदर्श केंद्र के रूप में बदला है। इन केंद्रों पर रेड कारपेट बिछाए गए हैं। यहां भी लाइन नहीं लगेगी। मतदाता को आराम के लिए विशेष कक्ष बनाए गए हैं। यह आरबीटीआई सुखलिया पर बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पिंक मतदान केंद्र
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
पिंक मतदान केंद्र
यह विशेषकर महिलाओं के लिए तैयार किया गया है। यहां पर सभी कर्मचारी महिलाएं ही रहेंगी। यहां पर फीडिंग रूम, बच्चों के लिए प्ले रूम, गार्डन आदि कई सुविधाएं तैयार की गई हैं। यह केंद्र विजय नगर के विद्या विजय पब्लिक स्कूल में बना हुआ है।
विज्ञापन
5 of 5
स्मार्ट मतदान केंद्र
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
स्मार्ट मतदान केंद्र
इसे स्मार्ट सिटी ने तैयार किया है। यहां पर बड़ी टीवी स्क्रीन लगी हैं और मतदाताओं को आते ही टोकन मिलेगा। लाइन नहीं लगेगी और स्क्रीन पर नंबर आते ही मतदान कर सकेंगे। यह नंदा नगर के कनकेश्वरी कालेज में स्थित है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।