{"_id":"672e2d607cb22c065c063184","slug":"58th-green-corridor-in-indore-green-corridor-built-again-in-indore-four-people-got-new-life-2024-11-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"58th Green Corridor in Indore: इंदौर में बना फिर ग्रीन कॉरिडोर, चार लोगों को मिला नया जीवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
58th Green Corridor in Indore: इंदौर में बना फिर ग्रीन कॉरिडोर, चार लोगों को मिला नया जीवन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 08 Nov 2024 08:55 PM IST
सार
इंदौर में 58वां ग्रीन कॉरिडोर सीएचएल हॉस्पिटल से बना। शाम सात बजे ग्रीन कॉरिडोर के जरिए पांच मिनट और सात मिनट में दो किडनी और दोनों आंखें दूसरे अस्पताल में भेजी गईं।
विज्ञापन
1 of 3
मनीषा के परिजनों ने भीगी पलकों से अंगों को विदा किया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
इंदौर में शुक्रवार को ब्रेन डेड रोगी के अंगदान से चार लोगों को नया जीवन मिला। इंदौर में 58वां ग्रीन कॉरिडोर सीएचएल हॉस्पिटल से बना। शाम सात बजे ग्रीन कॉरिडोर के जरिए पांच मिनट और सात मिनट में दो किडनी और दोनों आंखें दूसरे अस्पताल में भेजी गईं। इसके बाद अंगों का जरूरतमंद रोगियों में किया गया। ऑपरेशन की तैयारी पहले ही डाक्टरों ने कर रखी थी।
2 of 3
मनीषा राठौर
- फोटो : फाइल फोटो
शाजापुर निवासी 44 वर्षीय मनीषा राठौर को एक सड़क हादसे के बाद इंदौर रेफर किया गया था। गुरुवार रात को उनके ब्रेन ने काम करना बंद कर दिया था। डॉक्टरों ने ब्रेन डेड घोषित करने की प्रक्रिया शुरू की। इसके बाद मनीषा की बेटी ने अपनी मां के अंगदान का निर्णय लिया। मनीषा के परिजनों ने भीगी पलकों से अंगों को विदा किया।
3 of 3
मनीषा के परिजनों ने भीगी पलकों से अंगों को विदा किया।
- फोटो : अमर उजाला
यूं बने कॉरिडोर
प्रथम ग्रीन कॉरिडोर केयर सीएचएल हॉस्पिटल से राजश्री अपोलो हॉस्पिटल तक शाम 6:45 से 6:52 तक बना। दूसरा ग्रीन कॉरिडोर केयर सीएचएल हॉस्पिटल से एमिनेंट हॉस्पिटल शाम 6.45 से 6:50 तक बना। इंदौर सोसाइटी फॉर ऑर्गन डोनेशन के अध्यक्ष व संभागायुक्त दीपक सिंह की अगुवाई मे ग्रीन कॉरिडोर बना। मुस्कान ग्रुप पारमार्थिक ट्रस्ट के जीतू बांगानी और संदीपन आर्य ने भी परिजनों को अंगदान के लिए प्रेरित किया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।