फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इंदौर: अब उद्यानों को अतिक्रमण से मुक्त करने की मुहिम, आनंद वन योजना के तहत सौ से ज्यादा उद्यानों को विकसित करने का लक्ष्य

Sat, 30 Apr 2022 12:58 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Sat, 30 Apr 2022 12:58 PM IST
सार

नगर निगम अब शहर के उद्यानों को अतिक्रमण से मुक्त करने की मुहिम चला रही है। कई उद्यानों से अतिक्रमण हटाया गया है और आगे हटाया जाएगा। आनंद वन योजना के तहत सौ से ज्यादा उद्यानों को इसी साल विकसित करने की लक्ष्य है। 

विज्ञापन
Indore: Now the campaign to make the gardens free from encroachment, the target of developing more than a hundred gardens under the Anand Van Yojana
उद्यान में किए अतिक्रमण को जेसीबी से हटाया - फोटो : सोशल मीडिया
शहर में नगर निगम अब उद्यानों से अतिक्रमण हटाने पर ध्यान दे रहा है। इसके लिए मुहिम शुरू की गई है। इस मुहिम के तहत शनिवार को समीर सरोवर उद्यान से नगर निगम की टीम ने अतिक्रमण हटाया। इसी तरह निगम की टीम

साकेत नगर उद्यान, रवींद्र नगर के गार्डन, प्रोफेसर कॉलोनी के मतलानी गार्डन, सिलिकॉन सिटी में शिव पार्वती उद्यान और साधु वासवानी उद्यान, आंबेडकर उद्यान से अतिक्रमण हटा चुकी है। 

जानकारी के मुताबिक शनिवार को नगर निगम की रिमूवल टीम पीपल्याहाना तालाब के पास स्थित समीर सरोवर उद्यान से अतिक्रमण हटाने पहुंची। यहां टीन शेड के दो कमरे बना रखे थे जिनको जेसीबी से हटाया गया। इसके बाद टीम रेवेन्यू नगर पहुंची और वहां स्थित उद्यान के अतिक्रमण को हटाया।  शुक्रवार को नगर निगम की रिमूवल टीम ने साकेत गार्डन में जेसीबी से अवैध निर्माण को हटाया था। यहां पर साकेत एसोसिएशन ने चौकीदार को अस्थायी तौर पर रहने के लिए दो कमरे दिए गए थे। चौकीदार ने कहा था कि पहले एसोसिएशन द्वारा प्रतिमाह पांच हजार रुपये का भुगतान किया जाता था लेकिन दो वर्षों से एसोसिएशन ने यह राशि देना भी बंद कर दी थी। भुगतान नहीं किए जाने पर चौकीदार ने भी कमरे खाली नहीं किए। निगम की टीम ने इस गार्डन से अतिक्रमण हटाने के साथ ही यहां पर सीमेंट, रेत ,गिट्टी पहुंचाई और उद्यान की दीवार का निर्माण का कार्य शुरू करवाया। बता दें कि नगर निगम द्वारा आनंद वन योजना के तहत शहर में सौ से अधिक उद्यानों को विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है। इसी साल यह लक्ष्य पूरा करने पर जोर है। इसके तहत उद्यानों पर किए गए अतिक्रमण को हटाया जा रहा है और खाली पड़ी सरकारी जमीन पर पौधारोपण की योजना बनाई है। 
Indore: Now the campaign to make the gardens free from encroachment, the target of developing more than a hundred gardens under the Anand Van Yojana
उद्यान में बना रखी थी वाहनों की पार्किंग - फोटो : सोशल मीडिया

नगर निगम आयुक्त प्रतिभा पाल के मुताबिक शहर के ऐसे उद्यान जिन पर अवैध रूप से कब्जा एवं अतिक्रमण कर उद्यान विकास में बाधक किया हुआ है ऐसे चिन्हित उद्यानों में से  6 उद्यानों को शनिवार को निगम रिमूवल टीम द्वारा अतिक्रमण एवं अवैध कब्जे से मुक्त करने की कार्रवाई की जा रही है। इसके तहत जोन क्रमांक 19 पीपल्याहाना तालाब के पास समीर सरोवर उद्यान,   रेवेन्यू नगर उद्यान, संचार नगर में ग्रीन बेल्ट पर से अतिक्रमण हटाया गया। जोन 7 के अंतर्गत तीन नंबर टंकी के सामने स्थित उद्यान, दो नंबर सरकारी स्कूल के सामने वाला उद्यान एवं चिन्मय आश्रम के पीछे स्थित उद्यान जहां पर गार्डन परिसर में वाहन पार्किंग की जा रही थी वहां से वाहनों की पार्किंग हटाई गई।
Indore: Now the campaign to make the gardens free from encroachment, the target of developing more than a hundred gardens under the Anand Van Yojana
टीन शेड और कमरों का कर लिया था निर्माण जिसे जेसीबी से तोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

शिकायत के बाद उद्यानों का करवाया था सर्वे
नगर निगम आयुक्त ने बताया कि कई बार इस प्रकार की शिकायत प्राप्त हुई थी की उद्यानों पर अवैध रूप से अतिक्रमण किया गया है जिसके कारण नागरिकों को परेशानी होती है तथा वह उद्यान का उपयोग नहीं कर पाते हैं। इस क्रम में शहर के ऐसे उद्यान जिन पर अवैध रूप से अतिक्रमण कर रखा है ऐसे उद्यानों का उद्यान दरोगा के माध्यम से निगम द्वारा सर्वे कराया गया तथा  उद्यानों की निगम द्वारा सूची तैयार की गई है। निगम द्वारा कराए गए सर्वे में शहर के 102 उद्यान ऐसे पाए गए जिन पर अवैध रूप से अतिक्रमण था, निगम द्वारा इन उद्यानों को अतिक्रमण से मुक्त करने का कल से निरंतर अभियान चलाया जा रहा है।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed