Hindi News
›
Photo Gallery
›
Madhya Pradesh
›
Indore: Mango Jatra started, Indoris enjoyed the sweetness of Hapus Mango, Marathi cuisine and also tasted Chaat-Chowpatty
{"_id":"627e82ddc6958d5a0c6be06f","slug":"indore-mango-jatra-started-indoris-enjoyed-the-sweetness-of-hapus-mango-marathi-cuisine-and-also-tasted-chaat-chowpatty","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इंदौर: शुरू हुई मेंगो जत्रा, हापुस आम की मिठास का इंदौरियों ने लिया लुत्फ, मराठी व्यंजन और चाट-चौपाटी का भी स्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर: शुरू हुई मेंगो जत्रा, हापुस आम की मिठास का इंदौरियों ने लिया लुत्फ, मराठी व्यंजन और चाट-चौपाटी का भी स्वाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा
Updated Fri, 13 May 2022 09:40 PM IST
सार
इंदौर में मेंगो जत्रा की शुरुआत हुई है। यहां विशिष्ट तरह के हापुस आम उपलब्ध हैं। मराठी सोशल ग्रुप ने यह आयोजन किया है। जत्रा 15 मई तक चलेगी। इसका समय सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक खुली रहेगी। इसमें मराठी व्यंजन भी शामिल है।
विज्ञापन
1 of 2
मेंगो जत्रा में आम खरीदने पहुंचे लोग
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शहर में इन दिनों आम की बहार छाई है। गर्मियों के राजा आम को देखकर मुंह में पानी आ रहा है। वजह है मेंगो जत्रा, जो इंदौर में शुरू हुई है। अगर आप भी आम के शौकीन हैं तो देर मत कीजिए। पहुंच जाइये इंदौर में ग्रामीण हाट बाजार जो ढक्कन वाला कुआं, साउथ तुकोगंज पर स्थित है। समय सुबह 9 से रात 9 बजे तक का है और 15 तारीख तक यह जत्रा रहेगी।
दरअसल मराठी सोशल ग्रुप का यह सालाना आयोजन है। इस साल 15 मई तक यह मेंगो जत्रा रहेगी। ग्रुप के सुधीर दांडेकर एवं राजेश शाह ने बताया कि मेंगो जत्रा का उद्घाटन पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र ने किया। जत्रा में 24 से अधिक आम उत्पादकों ने हिस्सा लिया। मेंगो जत्रा में रत्नागिरी, देवगढ़ (कोंकण) के आम उत्पादक वहां के विशिष्ट हापुस आम और अन्य उत्पाद लेकर सीधे ग्राहक तक पहुंचे हैं। जत्रा के पहले ही दिन सुबह से ही इंदौरियों ने गर्मी के राजा आम का स्वाद चखा और खबू हापुस आम खरीदे भी। इस बार कृषकों ने बढ़-चढ़ कर मेंगो जत्रा में हिस्सा लिया है। 2013 में मात्र 5 कृषकों से प्रारंभ हुआ मेंगो जत्रा में आज नवें संस्करण में 24 से अधिक कृषक हिस्सा ले रहे हैं।
2 of 2
मेंगो जत्रा का शुभारंभ करते कमिश्नर मिश्र
- फोटो : सोशल मीडिया
पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र ने कहा कि फलों का राजा है आम। यह फल गर्मी में बहुत ठंडक देता है। हापुस आम पूरे प्रदेश के साथ देश भर में भी प्रसिद्ध है। यह जो मेंगो जत्रा लगी है यहां इंदौरियों को एक ही जगह पर इतने सारे आमों की वैरायटी मिल जाएगी। मराठी सोशल ग्रुप का यह आयोजन बहुत ही सराहनीय है। 2019 में भी मेंगो जत्रा में आ चुका हूं। मुझे काफी अच्छा लगा था। समीर देशकुलकर्णी ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी संस्था की ओर से नाममात्र शुल्क पर चखने हेतु हापुस आम उपलब्ध रहा और लोगो ने इसका खूब लुत्फ उठाया।
मराठी व्यंजन भी है शामिल
तृप्ति महाजन और सुमेधा बावकर ने बताया कि मराठी व्यंजन एव इंदौरी चाट चौपाटी का भी मेंगो जत्रा में समावेश किया गया। मराठी व्यंजनों में जैसे झूणका भाकर ठेचा, अप्पे, श्रीखंड पूरी, मेंगो मस्तानी, अनारसे आदि उपलब्ध रहे। इसके अलावा इंदौरी चाट चौपाटी में विभिन्न आइटम भी उपलब्ध रहे लोगो ने इसका भी आनंद लिया। उन्होंने बताया कि कोरोना के चलते 2 वर्ष से मराठी फूड फेस्टिवल जत्रा एवं मेंगो जत्रा आयोजित नहीं हो पाई थी, इसलिए इस वर्ष स्वाद प्रेमी जनता का विशेष उत्साह देखने को मिला रहा है और इसलिए हमने मराठी व्यंजनों का समावेश मेंगो जत्रा में किया है। स्वाद प्रेमियों ने महाराष्ट्र का मुख्य अल्पाहार वड़ा पाव को मेंगो जत्रा में काफी पसंद किया। यहां फूड महाराष्ट्र का ट्रेडिशनल स्वाद वाला 53 वर्ष से संचालित वड़ा पाव और घर पर ही ट्रेडिशनल टेस्ट का वड़ापाव बनाने हेतु विशेष पेस्ट का भी स्टाल लगाया है। इससे इंदौरी भी अपने घर पर ही ट्रेडिशनल टेस्ट का वड़ा पाव बना सकेंगे। इसे भी स्वाद प्रेमियों ने खूब खरीदा है। दर्शन जागीरदार नीरज तैलंग ने बताया कि रोजमर्रा के आइटम्स जैसे सुपारी चूर्ण, अचार, शर्बत, हर्बल औषधि, लकड़ी के खिलौने, किचन वेयर, हर्बल पेस्ट कंट्रोल, कटलरी सामान के अलावा विशेष प्रकार के खाद्य पदार्थ हेतु टॉपर्स के भी 10 के करीब स्टॉल्स हैं। मेंगो जत्रा सुबह 9 से रात्रि 9 तक खुली रहेगी। प्रवेश पूर्णतः निःशुल्क रहेगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।