फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indore mango jatra: तीन करोड़ से ज्यादा के 125 टन आम बिके, तीन सौ से 1300 रुपये दर्जन तक रही कीमत, हापुस स्वर्गबूटी रहा पसंदीदा

Mon, 16 May 2022 01:18 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Mon, 16 May 2022 01:18 PM IST
सार

इंदौर में मराठी सोशल ग्रुप द्वारा आयोजित तीन दिनी मेंगो जत्रा का समापन हो गया। तीन दिन में करीब तीन करोड़ रुपये से ज्यादा के 125 टन आम बिके। इतने लोग आए कि आखिरी दिन और आम मंगवाना पड़े। आमों की गुठलियां वन विभाग को सौंपी जाएगी। 

विज्ञापन
Indore mango jatra: 125 tonnes of mangoes worth more than three crores were sold, the price ranged from three hundred to 1300 rupees a dozen, Hapus Swargabooti remained the favorite
मेंगो जत्रा में लोगों ने लिया आम का लुत्फ - फोटो : सोशल मीडिया
आम का स्वाद क्या होता है ये इंदौरियों से पूछना चाहिए क्योंकि यहां लगी मेंगो जत्रा में आम खाने के लिए इंदौरियों का हुजूम उमड़ा। मराठी सोशल ग्रुप द्वारा यह मेंगो जत्रा आयोजित की गई थी, जो 15 मई तक चली। इस तीन दिनी मेंगो जत्रा में तीन करोड़ रुपये से ज्यादा के 125 टन आम इंदौरियों ने खरीदे। इतना ही नहीं मेला स्थल पर करीब 12 हजार आम खाए गए।
Indore mango jatra: 125 tonnes of mangoes worth more than three crores were sold, the price ranged from three hundred to 1300 rupees a dozen, Hapus Swargabooti remained the favorite
मेंगो जत्रा में बड़ी संख्या में लोग आम खरीदने पहुंचे - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि इंदौर के ढक्कन वाला कुएं के समीप ग्रामीण हाट बाजार में मेंगो जत्रा लगाई गई थी। करीब दो साल बाद लगी इस जत्रा में अपार उत्साह देखा गया। आम की मिठास चखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। जत्रा की शुरुआत में यहां व्यापारी 120 टन आम लेकर आए थे लेकिन इतने लोग उमड़े कि  आखिरी दिन पांच हजार किलो आम और मंगवाए गए। इस जत्रा में रत्नागिरी और देवगढ़ के हापुस आम के अलावा आम से बना पल्प, आम का मावा, आम पापड़, अचार, अमचूर, मुरब्बा, कोकम शर्बत आदि की भी बिक्री हुई। यहां तीन सौ रुपये से 13 सौ रुपये दर्जन तक के आम बिके। आयोजक सुधीर दांडेकर व राजेश शाह ने बताया कि रविवार को करीब पांच हजार किलो आम और मंगवाए गए। कई व्यापारियों ने लोगों के घर आम पहुंचाने का ऑर्डर भी बुक किया। आयोजन स्थल पर आम खाने के लिए विशेष स्टाल लगाया गया था जिसमें तीन दिनों में 12 हजार आम खाए गए। इन आमों की गुठलियां वन विभाग को दी जाएंगी ताकि वे इसके पौधे तैयार कर सकें।
Indore mango jatra: 125 tonnes of mangoes worth more than three crores were sold, the price ranged from three hundred to 1300 rupees a dozen, Hapus Swargabooti remained the favorite
जत्रा में इस तरह सजाकर रखे गए आम - फोटो : सोशल मीडिया
इस मेंगो जत्रा में करीब 24 आम उत्पादक रत्नागिरी और देवगढ़ से आए थे। पहले दिन 120 टन आम इंदौर आया था। इसके बाद अंतिम दिन 5 हजार किलो आम और मंगवाया गया। जत्रा में तीन करोड़ से अधिक के आम बिके। पूरी जत्रा में कुल 125 टन  हापुस आम आया था। कोंकण का हापुस स्वर्गबूटी यहां सबसे ज्यादा पसंद किया गया।  इस आम की खासियत है कि इसकी कीमत साइज से तय की जा ती है। ये आम 1 हजार से डेढ़ हजार रुपये दर्जन में बिकता है। कहा जाता है कि ये स्वर्ग के देवताओं को भी पसंद है इसीलिए इसे स्वर्गबूटी आम कहा जाता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed