Hindi News
›
Photo Gallery
›
Madhya Pradesh
›
Indore: Crowd gathered in temples on Hanuman birth anniversary, Hanumant Wada prepared in Ranjit Hanuman temple, the process of darshan going on since morning
{"_id":"625a72fce02ad5760733a302","slug":"indore-crowd-gathered-in-temples-on-hanuman-praktyotsav-hanumant-wada-prepared-in-ranjit-hanuman-temple-the-process-of-darshan-going-on-since-morning","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इंदौर: हनुमान जन्मोत्सव पर मंदिरों में उमड़ी भीड़, रणजीत हनुमान मंदिर में तैयार किया हनुमंत वाड़ा, सुबह से चल रहा दर्शन का सिलसिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर: हनुमान जन्मोत्सव पर मंदिरों में उमड़ी भीड़, रणजीत हनुमान मंदिर में तैयार किया हनुमंत वाड़ा, सुबह से चल रहा दर्शन का सिलसिला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा
Updated Sat, 16 Apr 2022 01:13 PM IST
सार
हनुमान जयंती के मौके पर इंदौर के हनुमान मंदिरों से सुबह से भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। मंदिरों को आकर्षक रूप से सजाया गया है। हनुमानजी का मनोहारी श्रृंगार किया गया है। रणजीत हनुमान मंदिर में विशेष इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
1 of 5
प्रकटोत्सव के तहत हनुमान जी की आरती की गई।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
हनुमान जयंती पर शहर में उत्साह का माहौल है। हनुमान मंदिरों में आकर्षक श्रृंगार किया गया है। सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। मंदिरों में दर्शन के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। प्रसिद्ध रणजीत हनुमान मंदिर में आकर्षक साज-सज्जा की गई है।
2 of 5
रणजीत हनुमान मंदिर में तैयार किया हनुमंतवाड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
मंदिर में सुबह छह बजे भगवान की जन्मोत्सव आरती हुई। मिठाई, फल, नमकीन आदि का भोग लगाया। हनुमान जी का आकर्षक शृंगार किया गया। जन्मोत्सव की आरती में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। नियमित दर्शनार्थियों के अलावा अन्य भक्त भी पहुंचे। सुबह से भक्तों के आगमन का सिलसिला चल रहा है। यहां हनुमंत वाड़ा तैयार किया गया। भगवान से लेकर भक्त मंडल के सदस्य सभी महाराष्ट्रीयन वेशभूषा में नजर आए।
3 of 5
रणजीत हनुमान मंदिर में की गई विशेष सजावट
- फोटो : सोशल मीडिया
भक्तों के दर्शन की अलग व्यवस्था की गई है। जिग-जैग पैटर्न से दर्शन किए जा सकेंगे। यहां से भक्तों की कतार लगेगी जो हॉल तक जाएगी। हॉल से दर्शन हो सकेंगे।
इधर गर्मी को देखते हुए मंदिर परिसर में टैंट और कालीन की व्यवस्था की गई है। कूलर भी लगाए गए हैं। भक्त मंडल के सदस्य यहां आने वाले भक्तों को पानी और शरबत पिलाएंगे। मंदिर में भजन गायक पीयूष भावसार और शुभम प्रजापत सुमधुर भजनों की प्रस्तुति देंगे। हनुमान जयंती के मौके पर सुबह से रात तक करीब 50 हजार से अधिक भक्तों के आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
हनुमान जी का किया स्वर्ण श्रृंगार
- फोटो : सोशल मीडिया
रणजीत हनुमान मंदिर के अलावा शहर के पंचकुइयां स्थित वीर बगीची हनुमान मंदिर में हनुमान जयंती पर भक्त दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। यहां वीर अलीजा सरकार का स्वर्ण श्रृंगार होगा। मंदिर परिसर को फूलों से सजाया गया है। फूल बंगला सजाया गया है। शाम पांच बजे महाआरती होगी। अग्रसेन प्रतिमा चौराहा स्थित मनकामेश्वर कांटाफोड़ शिव मंदिर पर भक्त मंडली के द्वारा श्री एकादश रूद्र 11 मुखी हनुमान प्राकट्य उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। सुबह प्राक्टयोत्सव आरती हुई। इसके बाद सुंदरकांड पाठ हुआ। 10 बजे महाआरती हुई। शाम 7.30 बजे महाआरती होगी।
विज्ञापन
5 of 5
मनोहारी रूप में दर्शन दे रहे हैं हनुमानजी
- फोटो : सोशल मीडिया
बड़ा गणपति पीलियाखाल स्थित प्राचीन हंसदास मठ पर श्री पंचमुखी चिंताहरण हनुमानजी का जयंती महोत्सव अंतर्गत सुबह साढ़े 6 बजे जन्म महोत्सव आरती हुई। शाम 7 बजे भोग श्रृंगार दर्शन आरती, शाम 5 बजे रामायण पूर्णाहुति, हवन और शाम 7 बजे से रात 10 बजे तक महाप्रसादी का आयोजन होगा। श्रीविद्याधाम पर महामंडलेश्वर स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती के सान्निध्य में शनिवार को हनुमान प्राकट्य महोत्सव में सुबह 6 बजे षोडशोपचार पूजन, अभिषेक एवं श्रृंगार हुआ। प्रकटोत्सव आरती हुई । गीता भवन पर शनिवार को सुबह 6 बजे से हनुमान मंदिर पर भव्य श्रृंगार के साथ महाभिषेक-पूजन तथा सामूहिक महाआरती हुई।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।