फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इंदौर: बोहरा समाज ने आज मनाई ईद, मस्जिदों में अदा की नमाज, एक-दूजे को दी मुबारकबाद, कल मुस्लिम समाज की ईद

Mon, 02 May 2022 01:00 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Mon, 02 May 2022 01:00 PM IST
सार

सोमवार को दाउदी बोहरा समाज ने ईद मनाई। इंदौर, उज्जैन सहित अन्य शहरों में समाजजनों ने मस्जिदों में पहुंचकर ईद की नमाज अता की। एक-दूसरे को मुबारकबाद दी। मंगलवार को मुस्लिम समाज ईद मनाएगा। 

विज्ञापन
Indore: Bohra society celebrated Eid today, offered prayers in mosques, congratulated each other, tomorrow the Eid of Muslim society
इंदौर में ईद की नमाज पढ़ने मस्जिद में पहुंचे बोहरा समाजजन - फोटो : सोशल मीडिया
रमजान माह में रोजे रखने के बाद अब ईद की मिठास बिखर रही है। सोमवार को दाउदी बोहरा समाज ने ईद मनाई। इंदौर सहित उज्जैन व अन्य शहरों में समाजजनों ने मस्जिद में पहुंचकर नमाज अता की। मंगलवार को मुस्लिम समाज ईद मनाएगा। इधर बुधवार को ही भगवान परशुराम की जयंती भी है। पुलिस-प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है।


जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह इंदौर की करीब 15 मस्जिदों में ईद का उल्लास नजर आया। कोरोना महामारी के चलते दो साल बाद समाजजन मस्जिद में जुटे और हर्षोल्लास से ईद मनाई। सुबह सुबह फजर की नमाज हुई जिसके बाद ईद की नमाज खुतबा अता की गई। एक दूसरे से गले लगकर त्योहार की मुबारकबाद दी। सोशल मीडिया पर बधाई संदेशों का दौर चलता रहा। 
Indore: Bohra society celebrated Eid today, offered prayers in mosques, congratulated each other, tomorrow the Eid of Muslim society
उज्जैन में ईद की नमाज अता करते बोहरा समाजजन - फोटो : सोशल मीडिया
इसी तरह उज्जैन में भी सोमवार को मस्जिदों में इबादत कर हर्षोल्लास से ईद मनाई गई।  उज्जैन की 15 से अधिक मस्जिदों में ईद की नमाज अता की गई। बच्चों में खासा उत्साह देखा गया। बोहरा समाजजन बहुल क्षेत्रों में झूले एवं बच्चों के खेलने के सामान व खाने-पीने की वस्तुओं के स्टॉल लगाए गए। 

मंगलवार को मुस्लिम समाज की ईद
मंगलवार को मुस्लिम समाज ईद मनाएगा। इंदौर सहित अन्य शहरों के शहर काजियों ने इसकी घोषणा की है। उज्जैन में इंदिरानगर स्थित ईदगाह पर ईद की मुख्य नमाज होगी तो देवास में राधागंज स्थित मस्जिद में नमाज पढ़ी जाएगी। अन्य मस्जिदों में अलग-अलग समय में नमाज अता की जाएगी। मुस्लिम बहुल इलाकों में ईद की तैयारियां शुरू हो गई है। 

पुलिस-प्रशासन जुटा तैयारियों में
मंगलवार को ही भगवान परशुराम का जन्मोत्सव भी  है। इस दिन ब्राह्मण समाज द्वारा आयोजन किए जाएंगे। परशुराम जयंती और ईद का पर्व साथ होने के चलते पुलिस-प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है। त्योहारों में किसी तरह का खलल न पड़े इसके लिए खास इंतजाम किए जा रहे हैं। चप्पे चप्पे पर पुलिस का पहरा रहेगा। खरगोन की घटना के बाद मप्र के बाकी शहरों में सुरक्षा इंतजाम कड़ी की गई है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed