फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पवित्र नदी उत्सव: दूसरे दिन फ्लूट की प्रस्तुति के साथ हुआ शुभारंभ, आज इन प्रस्तुतियों से सजेगी शाम

Mon, 06 Feb 2023 01:37 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 06 Feb 2023 01:37 PM IST
विज्ञापन
Holy river festival The second day started with the presentation of flute, today the evening will be decorated
फ्लूट की प्रस्तुति देते जीएस राजन - फोटो : अमर उजाला
मप्र के खरगोन जिले के महेश्वर स्थित देवी अहिल्या बाई होलकर के किले में तीन दिवसीय पवित्र नदी उत्सव चल रहा है। उत्सव के दूसरे दिन रविवार को ढलती सुहानी शाम में जीएस राजन ने जीएस राजन की बांसुरी (फ्लूट) ने समां बांध दिया। वहीं, यशोदा ठाकुर ने मनमोहक कुचीपुड़ी नृत्य पेश किया। 

प्रसिद्धा बांसुरी वादक राजन ने राग चारुकेशी से दूसरे दिन के नदी उत्सव का शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने बांसुरी पर राग भैरवी की प्रस्तुति दी। उनके साथ तबले पर श्याम राजन ने संगत की। 

 
Holy river festival The second day started with the presentation of flute, today the evening will be decorated
यशोदा ने कुचीपुड़ी नृत्य से मोहा मन - फोटो : अमर उजाला
राजन की प्रस्तुति के बाद कुचीपुड़ी शास्त्रीय नृत्य की प्रस्तुति यशोदा ठाकुर ने दी। ठाकुर ने आदि शंकराचार्य द्वारा रचित गणेश पंचरत्न की प्रस्तुति दी। यह यशोदा ठाकुर की गुरु शोभा नायडू द्वारा कोरियोग्राफ की गई है। इसके बाद यशोदा ठाकुर ने तुलसीदास द्वारा रचित शिव स्तुति और कृष्ण की लीलाओं पर आधारित प्रस्तुतियां दीं। 
नदी उत्सव में भारतीय संस्कृति से परिचय कराने में होलकर ट्रस्ट के अध्यक्ष शिवाजीराव होलकर एवं यशवंत राव होलकर की विशेष रुचि रही है। महेश्वर किले को इस मौके पर पुष्प गुच्छों व दीपकों से सजाया गया है। नदी उत्सव में बड़ी संख्या में देशी विदेशी मेहमान शामिल हो रहे हैं।





 
Holy river festival The second day started with the presentation of flute, today the evening will be decorated
बड़ी संख्या में देशी-विदेशी दर्शक हुए शामिल - फोटो : अमर उजाला
आज ये प्रस्तुतियां 
तीसरे दिन यानी आज सोमवार को शाम 6:00 बजे प्रसिद्ध हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायिका कलापिनी कोमकली प्रस्तुति देंगी। नदी उत्सव में भारतीय संस्कृति से परिचय कराने में ट्रस्ट के अध्यक्ष शिवाजीराव होलकर एवं यशवंत राव होलकर की विशेष रुचि रही है। महेश्वर किले को इस मौके पर पुष्प गुच्छों व दीपकों से सजाया गया है। नदी उत्सव में बड़ी संख्या में देशी विदेशी मेहमान शामिल हो रहे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed