फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP News: अमित शाह बोले- 150 सीटें जीतना हैं, अगले 30 साल पंचायत से पार्लियामेंट तक लहराएगा भाजपा का परचम

Sun, 20 Aug 2023 10:17 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 20 Aug 2023 10:17 PM IST
सार

अमित शाह ने सभी को इस बार 150 से ज्यादा सीटें जीतने का संकल्प दिलाया और जीतने के मंत्र भी दिए। उन्होंने दावा किया इस बार कांग्रेस को रोक लिया तो अगले 30 साल तक मप्र में पंचायत से पार्लियामेंट तक भाजपा का भगवा परचम लहराएगा।

विज्ञापन
Amit Shah reached Gwalior, promised to win more than 150 seats in the state
अमित शाह ने 150+ सीटें जीतने का संकल्प दिलाया। - फोटो : सोशल मीडिया
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ग्वालियर में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने पहुंचे। उन्होंने यहां पहुंचे करीब 1800 नेताओं को संबोधित किया। उन्होंने सभी को इस बार 150 से ज्यादा सीटें जीतने का संकल्प दिलाया और जीतने के मंत्र भी दिए। उन्होंने दावा किया इस बार कांग्रेस को रोक लिया तो अगले 30 साल तक मप्र में पंचायत से पार्लियामेंट तक भाजपा का भगवा परचम लहराएगा। अमित शाह ने इस अवसर पर पार्टी के नए सदस्यता अभियान की शुरुआत भी की। 


अमित शाह ने कहा कि मध्यप्रदेश का कार्यकर्ता देवदुर्लभ और अनुभवी कार्यकर्ता है। यहां के कार्यकर्ता के पास लंबा अनुभव है। मध्यप्रदेश के कार्यकर्ता ने चुनाव जीते भी हैं और जिताए भी हैं। आज हम जिस पद पर भी हैं, भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता ही हैं। इसलिए यह चुनाव भाजपा के भविष्य का चुनाव है, भारतमाता के वैभव को परम शिखर पर पहुंचाने का चुनाव है। नरेन्द्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाकर करोड़ों गरीबों के जीवन में जनसंघ के दीप के उजियारे को प्रदीप्त करने का चुनाव है। हम सभी को मिलकर चुनाव अभियान में जुटना है। भारतमाता को परम वैभव पर पहुंचाने के लिए इस चुनाव में हमें 150 सीटें जीतकर कांग्रेस को परास्त करना होगा। 
 
Amit Shah reached Gwalior, promised to win more than 150 seats in the state
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक ग्वालियर में हुई। - फोटो : सोशल मीडिया
मध्यप्रदेश के कार्यकर्ता चुनाव जीतने के लिए बने हैं
ग्वालियर के अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में रविवार को आयोजित भारतीय जनता पार्टी की वृहद प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का विजय अभियान अभी समाप्त नहीं हुआ है। जिस दिन पूरी दुनिया भारत माता के जयकारे लगाएगी, उस दिन यह लक्ष्य पूरा होगा। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के कार्यकर्ता चुनाव जीतने के लिए बने हैं, क्योंकि विजय आपका स्वभाव है, आपका पराक्रम है और विजय ही आपका लक्ष्य है। हमें लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सामूहिक प्रयास करना होगा। मैं गारंटी के साथ आपसे कहता हूं कि 30 साल तक मध्यप्रदेश में पंचायत से पार्लियामेंट तक भाजपा का भगवा परचम लहराता रहेगा। 

हनुमान जी की तरह अपनी शक्तियों को पहचानें कार्यकर्ता
केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि ग्वालियर श्रद्धेय राजमाता विजयाराजे सिंधिया जी के पुण्य से सींची हुई भमि है, जहां एकात्म मानववाद को सबसे पहले पं. दीनदयाल उपाध्याय जी ने प्रतिपादित किया था। यह स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी की कर्मभूमि है, यह श्रद्धेय कुशाभाऊ के संगठनात्मक तप की भूमि है। यहां उन्होंने पार्टी का जो बीज बोया था, वह आज वट वृक्ष बन गया है। श्री शाह ने कहा कि  आज यहां चार पीढ़ी के कार्यकर्ता बैठे हैं। देश-दुनिया में बहुत कम राजनीतिक पार्टियों के पास ऐसे देवदुर्लभ कार्यकर्ताओं की टीम है। हम सौभाग्यशाली हैं कि हमारे पास चार पीढ़ियों की टीम है। उन्होंने कहा कि एक बार की विजय अगली विजय के उत्साह को पैदा करती है, परंतु बार-बार विजय मिले तो आलस्य पैदा होता है। इसलिए आलस्य को त्यागकर पूरे उत्साह के साथ कार्यकर्ताओं को जुटना होगा। भगवान श्री हनुमान जी की तरह अपनी शक्तियों को पहचान कर अपने बूथ पर पूरे प्राणप्रण से जुटना होगा। उन्होंने कहा कि मैं सिर्फ आपको विजय का संकल्प याद दिलाने आया हूं। मुझे पूरा विश्वास है कि जिस बूथ पर हमारा कार्यकर्ता पूरी मजबूती के साथ खड़ा हो जाएगा, वहां भले ही 100 कांग्रेस कार्यकर्ता क्यों न आ जाएं, पटखनी देने के लिए काफी है। यहां पर बैठे सब कार्यकर्ताओं में चुनाव जीतने और जिताने की क्षमता है। आपको कुछ सिखाने की जरूरत नहीं है,  सिर्फ स्मरण करने की जरूरत है। हनुमान जी की तरह अपनी शक्तियों को पहचानें। 

 
Amit Shah reached Gwalior, promised to win more than 150 seats in the state
अमित शाह ने जीत का मंत्र दिया। - फोटो : सोशल मीडिया
सरकार बनाने के लिए नहीं, इसलिए जीतना है चुनाव
शाह ने कहा कि मध्यप्रदेश में सबसे अधिक चुनाव जीतने का रिकॉर्ड है। पंचायत से लेकर जिला व विधानसभा चुनाव जीतने का अनुभव है। 2019 में 29 में से 28 जिताने वाला कार्यकर्ता मेरे सामने बैठा है। इसलिए संकल्प लें कि लोकसभा चुनाव में इस बार सबसे पहले छिंदवाड़ा की सीट जीतकर विजय संकल्प अभियान की शुरुआत करेंगे। इस संकल्प को अगर हमें सिद्ध करना है तो 2023 में डेढ़ सौ से अधिक सीटें जीतकर भाजपा का भगवा एक बार फिर मध्यप्रदेश में लहराना होगा। हमें चुनाव सरकार बनाने के लिए नहीं जीतना है, बल्कि इसलिए जीतना है ताकि बंढाटार और कमलनाथ की सालों तक चुनाव के बारे में सोचने की हिम्मत न हो। उन्होंने कहा कि हम विजय के अधिकारी हैं, हमें चुनाव लड़ना और लड़ाना आता है। हमारा उद्देश्य पवित्र है, हमारे संकल्प में स्व का भाव नहीं है, हमारा संकल्प गरीब कल्याण है। हमें 150 सीटें जीतने के लिए चुनाव लड़ना है। इतना बड़ा चुनाव लड़ना है तो जोश से नहीं होश से काम करना है। मतदाता सूची के हर पेज से 50 प्रतिशत से अधिक वोट हासिल करने का चुनाव लड़ना है। 

नहीं चलेंगे जातिवाद, तुष्टिकरण और परिवारवाद
गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि  2018 में चुनाव हम नहीं हारे थे, एक लाख वोट हमें अधिक मिले थे। इस बार जातिवाद, तुष्टिकरण, परिवारवाद सामने आएगा, लेकिन यह सब चलने वाला नहीं है क्योंकि प्रदेश की जनता कांग्रेस को अच्छी तरीके से जान गई है। इस बार राष्ट्रवाद की विजय होगी। हर पेज प्रमुख के साथ बैठकर 50 प्रतिशत वोट हासिल करने का संकल्प दिलाना है। यहां से हमें यही संकल्प लेकर जाना है। हमारी विजय बहुत जरूरी है।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Amit Shah reached Gwalior, promised to win more than 150 seats in the state
अमित शाह ने कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया। - फोटो : सोशल मीडिया
आतंकवाद को समूल नष्ट किया मोदी सरकार ने
शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के कार्यकाल में देश और प्रदेश का चहुंमुखी विकास हुआ है। देश में जब कांग्रेस की सरकारें थी, पाकिस्तान से सिमी, आईएसआई के आतंकी घुसते थे और हमारी सेना पर हमला करते थे। लेकिन मौनी बाबा कुछ नहीं बोलते थे, चुप रहते थे। मोदी जी आए, उरी में हमला हुआ तो पाकिस्तान के घर में घुसकर सर्जिकल, एयर स्ट्राइक कर आतंकवाद का समूल नष्ट किया। हमने इस देश को सुरक्षित करने का काम किया। भारत को परम वैभव तक पहुंचाने के लिए सारे काम किए हैं। आज भारत की तरफ पूरी दुनिया विश्वास के साथ देख रही है। आज भारत दुनिया की पांचवी बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। पांच साल में हम तीसरी अर्थव्यवस्था बन जाएंगे। हम पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के संकल्पों को पूरा कर रहे हैं। आज हर गरीब को अपना जीवन स्तर सुधारने का मौका सरकार ने दिया है। 9 सालों में गरीबों का जीवन स्तर सुधारने का काम केन्द्र सरकार ने किया है।
 
विज्ञापन
Amit Shah reached Gwalior, promised to win more than 150 seats in the state
कार्यकर्ताओं को सीएम शिवराज ने भी संबोधित किया। - फोटो : सोशल मीडिया
विजय का संकल्प लेकर निकलें कार्यकर्ता : सीएम शिवराज
मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि हम मध्यप्रदेश को आगे ले जा रहे हैं। 2003 के पहले चंबल के बीहडों में डकैत रहते थे। भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनते ही एक साल के भीतर डाकुओं का सफाया किया और नक्सलवाद की कमर तोड़ी। कांग्रेस के समय प्रदेश में सिमी का नेटवर्क था, जिसे ध्वस्त करने का काम भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने किया है। उन्होंने कहा कि गरीब कल्याण हमारा संकल्प है, इस संकल्प पर हमारी सरकार चल रही है, कांग्रेस ने कभी गरीबों के घर नहीं बनाए, यह भाजपा की सरकार है, जिसने गरीबों को पक्के मकान दिए, उन्होंने कहा कि पेसा एक्ट लागू करने का काम भी भाजपा ने किया। हमने समाज के हर वर्ग का कल्याण किया है। प्रदेश में जब सवा साल कांग्रेस की सरकार रही, तो उन्होंने जनकल्याण की सारी योजनाएं बंद कर दी थी, भाजपा कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे दर्ज कर उन्हें प्रताड़ित किया, यहां तक की घरों पर बुलडोजर चलवा दिए, जबकि हमने बुलडोजर माफियाओं और गुंडों के घरों पर चलाकर 23 हजार एकड़ जमीन खाली करवाई, जहां गरीबों के मकान बन रहे हैं। चौहान ने कार्यकर्ताओं से आव्हान करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के रूप में हमें फिर से मोदी जी को लाना है, तो इसके लिए 2023 में मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार बनाना है, डबल इंजन की सरकार होगी तो हम दुगनी ताकत के साथ आगे बढ़ेंगे। 

हर बूथ पर 51 प्रतिशत वोट लाना हैं : मुरलीधर राव
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी के पास श्रद्धेय कुशाभाउ ठाकरे, राजमाता जी, प्यारेलाल खंडेलवाल जैसे संगठन मनीषियों का आशीर्वाद हैं। कार्यकर्ता को चुनाव का अनुभव है। गत तीन वर्ष में पार्टी ने जो काम किए हैं उसे आगे बढ़ाते हुए हमने बूथ को मजबूत किया है। विस्तारक अभियान और विजय संकल्प अभियान के माध्यम से बूथ सशक्त है। उन्होंने कहा कि लाभार्थियों के साथ संवाद और संपर्क के साथ अन्य कार्यक्रम होंगे। हमें बूथ लेवल पर माइक्रो मैनेजमेंट कर और प्लानिंग के साथ काम करना है। राव ने कहा कि पिछली बार हमें विधानसभा और लोकसभा में 40 प्रतिशत वोट मिले थे, हमें हर विधानसभा में 10 प्रतिशत वोट बढ़ाते हुए 51 प्रतिशत तक ले जाना है, इस वोट वृद्धि से हमारी जीत सुनिश्चित हो जाएगी। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed